शुक्रवार, 20 मार्च 2015

ऐसे पुरूष महिलाओं के आकर्षण का केंद्र होते हैं

महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बनने के लिए जो पुरुष अपने रख रखाव को लेकर अधिक चौकन्नें रहते हैं वो जानें क्या सच में महिलाएं आकर्षित हो पाती हैं। आस्ट्रेलिया में हुए एक शोध के अनुसार प्रचलन से अलग अंदाज़ रखने वाले पुरुषों की ओर महिलाएं अधिक आकर्षित होती हैं।
सबसे जुदा दिखने के हैं बहुत से फायदे
अध्ययनकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान पाया कि जिस स्थान पर क्लीन शेव पुरुषों की अधिकता होती है उस स्थान पर महिलाएं दाढ़ी अथवा मूंछ वाले पुरुषों को अधिक पसंद करती हैं जबकि जिस स्थान पर मूंछ या दाढ़ी वाले पुरूषों की अधिकता होती है वहां क्लीन शेव पुरुषों को महिलाएं अधिक पसंद करती हैं।
इसके अतिरिक्त यह भी माना गया कि अक्सर महिलाएं अपने रख रखाव को लेकर कम से कम सजग पुरुषों की ओर अधिक खिंची चली जाती हैं।
इससे पूर्व हुए यूरोपीय परिवेश पर आधार‌ित कुछ अन्य शोधों में यह भी पाया गया कि गहरे भूरे रंग के बालों वाले पुरुष महिलाओं के आकर्षण का केंद्र अधिक बनते हैं जबकि पुरुषों के आकर्षण का केंद्र वह महिलाएं अधिक होती हैं जिनका रूप लावण्य उनके किसी परिचित से मिलता जुलता न हो।
पुरुषों के रख रखाव को लेकर यह अपने आप में पहले तरीके का अध्ययन है। यह अध्ययन रॉयल सोसायटी जर्नल बायोलॉजिकल पेपर में प्रकाशित हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शंखपुष्पी से तनावमुक्त सेक्स लाइफ | मानसिक शांति और यौन स्वास्थ्य के आयुर्वेदिक लाभ

शंखपुष्पी से तनावमुक्त सेक्स लाइफ | मानसिक शांति और यौन स्वास्थ्य के आयुर्वेदिक लाभ आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव (Stress), चिंता (Anxie...