शनिवार, 23 अप्रैल 2022

स्वप्नदोष / नाइट फॉल क्या है? और ये क्यों होता है?

                        

नाइट फॉल क्या है?  ये क्यों होता है? जाने डॉ0 बी0 के0 कश्यप से 

स्वप्नदोष / नाइट फॉल (Nightfall) से अधिकतर पुरुष परेशान रहते हैं। यह एक प्रकार की सेक्शुअल प्राब्लम (Sex Problems) है। स्वप्नदोष / नाइट फॉल की दिक्कत को दूर करने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। मगर जब तक आप स्वप्नदोष / नाइट फॉल क्या होता है? और स्वप्नदोष क्यों होता है? इस बात को नहीं समझेगे  तब तक  इसको दूर नहीं कर सकते हैं।

इसलिए अब हम स्वप्नदोष / नाइट फॉल की समस्या (Nightfall Problems) और उसे दूर करने के उपाय के बारे में जानते हैं।
  
स्वप्नदोष / नाइट फॉल क्या होता है? (What Is Nightfall)

नाइट फॉल (स्वप्नदोष) को  धात की बीमारी भी कहते हैं। नाइट फॉल (स्वप्नदोष) एक ऐसी समस्या होती है, जिसमें किसी पुरुष को सोने के दौरान अचानक ही वीर्य निकलने लगता है। वह व्यक्ति चाहकर भी इसे रोक नहीं पाता। जबतक उसकी नींद खुलती है तब तक उसका अंडरवियर गीला हो जाता है। 
सेक्स पर शोध करने वाले अधिकतर लोग लिखते हैं कि "स्वप्नदोष" दरअसल नींद में 'रंगीन' सपनों के माध्यम से ऑर्गेज्‍म प्राप्त करने का जरिया होता है। जिसका अनुभव करने से वीर्यपात होता है।
 
स्वप्नदोष क्यों होता है? (Why Nightfall)

स्वप्नदोष होने के कई कारण हो सकते हैं। यह व्यक्ति के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। जैसे- कई पुरुष रात को सोने से पहले न्यूड फोटो, पोर्न या कुछ इंटीमेट चीजों को देखकर सोते हैं। इस वजह से भी उनके सपने में ऐसी मनोरम चीजें आती हैं। तब उनका नाइट फॉल हो जाता है। इस तरह से धीरे-धीरे वे ऐसी चीजों के आदी हो जाते हैं।

सोते समय वीर्य का अपने आप निकल जाना ही स्वप्नदोष है। इसके कारण कुछ भी हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से मिलने के बाद कारण समझकर मरीज का इलाज किया जाता है। बता दें कि स्वप्नदोष / नाइट फॉल के कारण अभी तक अज्ञात हैं।

स्वप्नदोष / नाइट फॉल के नुकसान (Side Effects Of Nightfall)


ऐसा कहा जाता है कि स्वप्नदोष / नाइट फॉल के कारण पुरुषों की आंख के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। इसके अधिक होने से कमजोरी, तनाव आदि की समस्या बनने लगती है। खासकर, शादी के बाद के जीवन के बारे में सोचकर पुरुष परेशान होने लगते हैं। क्योंकि उनको लगता है कि इससे उनकी सेक्स लाइफ बोरिंग हो सकती है।

इतना ही नहीं डॉक्टर बताते हैं कि स्वप्नदोष अधिक होने के कारण शीघ्रपतन, नंपुसकता जैसी समस्या जन्म ले सकती है। इसलिए अगर यह ज्यादा हो रहा है तो इसका इलाज तुरंत करा लेना चाहिए।
 
नीम हकीम के चक्कर में न पड़ें

इस तरह की समस्या से अधिकतर अविवाहित पुरुष परेशान होते हैं। इसलिए वे स्वप्नदोष / नाइट फॉल के बारे में किसी को बताने में शर्माते हैं। इस शर्म के चक्कर में वे किसी नीम-हकीम से चोरी छिपे जाकर मिलते हैं। इस कारण कई बार उनका जीवन खतरे में पड़ जाता है। इसलिए किसी सड़क नीम-हकीम और झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ें।
 
स्वप्नदोष से कैसे बचें?

अगर आप हेल्दी सेक्स लाइफ जीना चाहते हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल बदलनी होगी। तब जाकर आप स्वप्नदोष या किसी अन्य प्रकार की सेक्स संबंधित बीमारी / समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित बातों को फॉलो करें-

· हर दिन कसरत करने की आदत डालें

· हेल्दी फूड्स खाएं

· सोने से पहले इंटीमेट करने वाली चीजों को न देखें और न बात करें

· नाइट ड्रेस लूज ही पहनें

· रात्रि पोशाक को साफ रखें

· पोर्न की लत न लगाएं

 
स्वप्नदोष दूर करने के उपाय (Treatment Of Nightfall)

स्वप्नदोष दूर करने के उपाय इंटरनेट पर हजारों मिल जाएंगे। मगर आपको बिना कारण समझे किसी भी उपाय को नहीं अपनाना चाहिए। इसलिए किसी जानकार डॉक्टर, सेक्सोलॉजिस्ट, सायकाइट्रिस्ट से मिलना चाहिए। ये एक्सपर्ट आपको आपकी जरूरत के हिसाब से बेहतर उपाय बता सकते हैं।






सोमवार, 11 अप्रैल 2022

ये 6 कोर एक्सरसाइज अपनायें और आनंद ले अलग -अलग सेक्स पोजीशन और हार्डकोर का - डॉ0 बी0 के0 कश्यप



सेक्स (Sex) वह फिजिकल एक्टिविटी है,  पुरुष और महिला एक-दूसरे के साथ जब किसी रिलेशन में होते हैं, तो वे आपसी सहमति से सेक्स करते हैं।

सेक्स के कई फायदे भी होते हैं। जैसे,

· फिटनेस सही रहती है

· स्ट्रेस कम होता है

· इम्युनिटी बढ़ती है

· उम्र बढ़ती है

· नींद की क्वालिटी बढ़ती है

· ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है

· हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है

आदि। 

बॉयफ्रेंड हो या पति हर कोई चाहता है कि उसकी पार्टनर या पत्नी सेक्स के समय उससे सेटिस्फाई हो।  वे कामसूत्र की सेक्स पोजिशन  भी ट्राय करते हैं, जिससे उन्हें काफी मजा आता है।

इसके अलावा, कुछ लोग भरपूर मजे लेने के लिए हॉट सेक्स पोजिशन (Hot sex position) ट्राय करते हैं। अलग-अलग सेक्स पोजिशन के वक्त कुछ बातों का ध्यान  रखना जरूरी होता है।

जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है, उस पोजिशन के लिए फिजिकल तौर पर तैयार होना। जैसे, जिसने भी कभी खड़े होकर सेक्स करने की कोशिश की है, वह जानता होगा कि कुछ समय बाद उस पोजिशन को बनाए रखने के लिए कितनी ताकत की जरूरत होती है।

रिसर्च बताती हैं, कि सेक्स और पोजिशन का मजा लेने के लिए आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज करना चाहिए, जिससे उस सेक्स पोजिशन को करते समय आपकी ताकत जवाब न दे जाए।

इसलिए, अलग-अलग पोजिशन में सेक्स पसंद करने वाले और हार्डकोर सेक्स का आनंद लेने वालों को कुछ ऐसी एक्सरसाइज करनी चाहिए, जो उन्हें अलग-अलग सेक्स पोजिशन करने के लिए मजबूत बनाती हैं और बेहतर बॉडी कंट्रोल भी देती हैं।


· सेक्स पोजिशन इम्प्रूव करने और बॉडी कंट्रोल बढ़ाने के लिए उपयोगी एक्सरसाइज



· प्लैंक (Plank)

· हॉलो होल्ड (Hollow hold)

· जंपिंग स्क्वॉट (Jumping squat)

· माउंटेन क्लाइंबर (Mountain climber)

· कीगल (Kegel)

· हिप थ्रस्ट (Hip thrust)


सेक्स पोजिशन इम्प्रूव करने और बॉडी कंट्रोल बढ़ाने के लिए मजबूत कोर की जरूरत होती है। कोर में एब्स (Abs), ग्लूट्स (Gluts), लोअर बैक (Lower back), डायफ्राम (Diaphragm), इरेक्टर स्पाइना (Erector spinae), रेक्टस एब्डोमिनिस (Rectus abdominis), मल्टीफ्यूडिस जैसी कई मसल्स होती हैं।

मजबूत कोर रीढ़ की सुरक्षा तो करता ही है, चोट के जोखिम को भी कम करता है। ये शरीर के नियंत्रण में सुधार करता है और आपको लंबे समय तक खड़े रहने में मदद करता है। इसलिए अगर आप अपने कोर को स्ट्रांग करते हैं, तो इससे सेक्स पोजिशन में काफी मदद मिलती है।

1-प्लैंक एक्सरसाइज  

प्लैंक एक्सरसाइज कोर पर टेंशन क्रिएट करने के लिए सबसे अच्छी बॉडी वेट एक्सरसाइज है। इसे कोई भी और कहीं भी कर सकता है।

बस इसे करते समय ध्यान रखें कि पेट खाली रहे। इसे करने के लिए किसी भी इक्यूपमेंट की जरूरत नहीं होती है।

प्लैंक करते समय ध्यान रखें, कि ब्रीदिंग नॉर्मल रहे और अधिक से अधिक देर तक प्लैंक होल्ड कर सकें।

 2- हॉलो होल्ड एक्सरसाइज 

हॉलो होल्ड एक्सरसाइज को योग की भाषा में नौकासन कहते हैं। ये भी कोर की मजबूती और स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज है।

इस एक्सरसाइज को करते समय भी ब्रीदिंग का खास ख्याल रखें। और कम से कम 30 सेकंड और अधिक से अधिक जितना हो सके, उतना होल्ड करने की कोशिश करें।

 


3. जंपिंग स्क्वॉट एक्सरसाइज (Jumping squat)

जंपिग स्क्वॉट करने से ग्लूट और कोर मसल्स को अधिक फायदा मिलता है। इसके साथ-साथ क्वार्ड, हैमस्ट्रिंग और काव्स मसल्स के साथ अपर बॉडी की मूवमेंट भी बेहतर हो जाती है।

इस एक्सरसाइज को करने से स्टैंडिंग सेक्स पोजिशन में काफी मदद मिलेगी। इसलिए इसे भी अपने एक्सरसाइज रूटीन में शामिल करें।


 
4. माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज  (Mountain climber)



इस एक्सरसाइज की प्रारंभिक पोजिशन लगभग प्लैंक जैसी होती है। इसे करने से फुल बॉडी मूवमेंट होता है।

इसे करने से ग्लूट, शोल्डर, कोर, ट्राइसेप्स और लेग्स मसल्स पर टेंशन क्रिएट होती है और उनकी स्ट्रेंथ भी बढ़ती है।

इसे करने से मुख्य रूप से कोर मसल्स टारगेट होता है, जिससे कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।





 
5. कीगल  एक्सरसाइज (Kegel)

कीगल एक्सरसाइज करने से सेक्स टाइमिंग बढ़ती है, इस बात को एक्सपर्ट भी मानते हैं। कीगल एक्सरसाइज के दौरान करने वाले कॉन्ट्रेक्शन और रिलेक्शेसन से सेक्स परफॉर्मेंस पर काफी अच्छा असर देखने को मिलता है।

जैसे-जैसे आपकी सेक्स परफॉर्मेंस बढ़ती है, वैसे-वैसे आपमें कॉन्फिडेंस बढ़ता जाता है और फिर सेक्स पोजीशन में भी मजा आने लगता है।




 
6. हिप थ्रस्ट एक्सरसाइज  (Hip thrust)

ये सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करने से ग्लूट और कोर मसल्स पर टेंशन क्रिएट होती है।

इस एक्सरसाइज को करने से सेक्स पोजिशन में काफी इम्प्रूवमेंट देखने को मिलेगा।


 

निष्कर्ष (Conclusion):  इन  एक्सरसाइज से  शरीर के कोर  स्ट्रॉंग होते  है जिससे  हमे  सेक्स पोजिशन को इम्प्रूव करने में मदद मिलती है  अगर आप भी पार्टनर के साथ अलग-अलग सेक्स पोजिशन और हार्डकोर का मजा लेना चाहते हैं, तो ऊपर दी हुई एक्सरसाइज को करें।




यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है यौन रोग रोकने का पहला कदम, ये समझना है कि यौन रोग कैसे फैलते हैं। शरीर के तरल पदार्थों जैसे सीमन, योनि या ग...