शुक्रवार, 19 अगस्त 2022

इन यौन समस्याओं के संकेतों का न करें नजर अंदाज हो सकते है गंभीर परिणाम तुरंत SEXOLOGIST से संपर्क करें

                           

इन यौन समस्याओं के संकेतों का न करें नजर अंदाज हो सकते है गंभीर परिणाम तुरंत SEXOLOGIST से संपर्क करें। 


यौन समस्याओं की वजह से कई बार रिश्तों में भी दरार आ जाती है। लेकिन अक्सर विशेषकर भारत में लोग ऐसी स्थितियों में मदद मांगने की बजाय चुप रहना बेहतर समझते हैं। जानकारी के अभाव में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि लोग कम जानकारी के कारण एक्सपर्ट्स से बात करने में संकोच करते हैं। अगर आप भी इन यौन समस्याओं से पीड़ित है तो सेक्सुअल एक्सपर्ट से संपर्क करने में संकोच न करें ।

1. लो सेक्स ड्राइव –  लो सेक्स ड्राइव का अर्थ है कि आप अपने पार्टनर के नज़दीक नहीं आना चाहते। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- हार्मोनल बदलाव (महिला पुरूष दोनों में),
शारीरिक कमियां, थकान या कोई दवा। प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी कई बार लो सेक्स ड्राइव की समस्या हो सकती है। अगर यह समस्या बहुत दिनों तक रहती है तो  इसका परिणाम आपके पार्टनर को भी भुगतना पड़ता है बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से बात करें।

2. फिज़ियोलॉजिकल समस्याएं- अक्सर पुरुषों को इरेक्टाइल  डिसफंक्शन, प्रीमैच्योर इजैक्यूलेशन या पेनिट्रेट करने या पेनिट्रेशन के बाद सेक्स में दिक्कत होती है तो ये फिज़ियोलॉजिकल समस्या है। इनका इलाज संभव है। किसी सेक्सुअल एक्सपर्ट से बात करने पर आपको सही उपचार की जानकारी मिल सकती है। तो वहीं महिलाओं को वैजाइना में सूखापन या संकुचन, प्री-मेनोपॉज, वैजाइना ट्रॉमा जैसी स्थितियों में इंटरकोर्स में परेशानी हो सकती है। सही समय पर डॉक्टर से सम्पर्क कर इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

3. सेक्सुअल डिज़ायर में अंतर- दोनों पार्टनर्स के बीच सेक्सुअल रिलेशन्स के प्रति एक समान ऊर्जा नहीं दिखायी पड़ती। आप दोनों में से किसी एक को तनाव, लो सेक्स ड्राइव या ऐसी कुछ और समस्या हो सकती है। हालांकि सबसे अच्छा यही होगा कि आप दोनों खुलकर बात करें और एकसाथ सेक्सलॉजिस्ट से मिलें। समस्या का सही कारण पता लगाने और उसके इलाज के लिए एक टीम के तौर पर जाना ज़्यादा फायदेमंद होगा।

4. सेक्स ऑब्सेस्ट: अगर सेक्सुअल विचार आपके दिमाग में हमेशा छाए रहते हैं और यह आपके कामकाज़ और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित कर रहे हैं तो यह एक साइकोलॉजिकल समस्या हो सकती है। जिसे जल्द इलाज की आवश्यकता हो सकती है। किसी थेरपिस्ट या सेक्सोलॉजिस्ट से बात करने से इस समस्या के मूल कारण का पता लगाया जा सकेगा।

5. सेक्स के बाद अपराधबोध -
कुछ लोगों के लिए सेक्स के साथ गिल्ट या अपराधबोध जुड़ा होता है। इसका कारण चाइल्ड अब्यूज़ जैसे कुछ बुरे अनुभव हो सकते हैं या कोई विशेष कारण। कारण कुछ भी हो लेकिन इस समस्या और भावना से मुक्त होने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए।

6. ऑरगैज़्म नहीं होता –
अक्सर महिलाओं को यह शिकायत होती है जबकि पुरुषों को ईजैक्यूलैशन के साथ ही ऑर्गैज़्म हो जाता है। सेक्स ड्राइव, अच्छे पार्टनर और लवमेंकिग के बावजूद अगर आपको ऑरगैज़्म नहीं महसूस होता तो तुरंत सेक्सोलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए।

7. डिज़ायर के बावजूद कुछ नहीं कर पा रहे- कई बार ऐसा होता है कि सबकुछ सही होने के बावजूद आप इंटरकोर्स नहीं कर पाते या फिर इंटरकोर्स में बहुत दर्द महसूस होता है। यह एक संकेत हो सकता है कि आपको किसी सेक्सोलॉजिस्ट से बात करना चाहिए।


अधिक जानकारी के लिए Dr.B.K.Kashyap से संपर्क करें 9305273775



Kashyap Clinic Pvt. Ltd.



Blogger:  https://drbkkashyap.blogspot.com/   


Justdial:

https://www.justdial.com/Allahabad/Kashyap-Clinic-Pvt-Ltd-in-Civil-Lines/group


Website:  http://www.drbkkashyapsexologist.com/


Gmail: dr.b.k.kashyap@gmail.com


Fb:
https://www.facebook.com/kashyapclinicprayagraj


Youtubehttps://www.youtube.com/c/KashyapClinicPrayagraj/community


Twitter: https://twitter.com/Sexologistdrbk




Lybrate:  https://www.lybrate.com/allahabad/doctor/dr-b-k-kashyap-sexologist


Sehat :  https://www.sehat.com/dr-bk-kashyap-ayurvedic-doctor-allahabad


Linkdin: https://www.linkedin.com/in/dr-b-k-kashyap-24497780/?





शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए डॉक्टरों द्वारा निर्देशित हर्ब्स, शाकाहारी और मांसाहारी फूड्स



                               

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए डॉक्टरों द्वारा निर्देशित हर्ब्स, शाकाहारी और मांसाहारी फूड्स ||

वीर्य की गुणवत्ता (Sperm Quality) और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ना (Increase Sperm Count) पुरुषों की हेल्दी सेक्स लाइफ (Men's Sex Life) के लिए बहुत जरूरी है।
"जो पुरुष अपने स्पर्म को बढ़ाने या उसकी गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान नहीं देते, वे अपनी सेक्स लाइफ का आनंद नहीं ले पाते और न ही पिता बनने के लायक रहते हैं।"

इसलिए जो पुरुष संतान की चाहत रखते हैं और सेक्स का आनंद उठाना चाहते हैं उनको स्पर्म बढ़ाने (Sperm Quality) पर ध्यान देना चाहिए। इसको नजरअंदाज करने से ही वैवाहिक जीवन में परेशानी आने लगती है।


वीर्य और शुक्राणुओं की कमी से होने वाली समस्याये 


वीर्य और शुक्राणुओं की कमी से पुरुषों में बांझपन की समस्या बढ़ रही है। इतना ही नहीं इसी वजह से वे सेक्स लाइफ का आनंद नहीं ले पाते। वीर्य जितना अधिक और हेल्दी होगा ऑर्गेज्म उतना ही होगा। इसलिए सेक्स लाइफ का पूर्णतः मजा लेना है तो वीर्य और शुक्राणुओं की कमी को जल्द दूर कर लें।

पुरुषों में बढ़ती शुक्राणुओं की कमी (Men Sperm Count Problems)

आजकल पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी बड़ी समस्या बन रही है। डॉक्टर  के पास हर दिन कई मरीज सिर्फ इसी समस्या को लेकर आते हैं। हमारा पहला प्रयास घर के खाने से ही इस दिक्कत को दूर करने का होता है।

गांव के पुरुषों में यह दिक्कत बहुत कम है जबकि शहरी पुरुषों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। क्योंकि दोनों के खान पान, लाइफ स्टाइल में बहुत बड़ा अंतर है।


 
ग्रामीण पुरुषों के स्पर्म काउंट अधिक (Rural Man Sperm Count)

 पुरुषों का 60 मिलियन स्पर्म काउंट होना चाहिए। जबकि ग्रामीण इलाकों से आए पुरुषों की गिनती तो 100 मिलियन से ऊपर पहुंच जाती है। जबकि शहरी पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या 60 मिलियन तक भी नहीं पहुंच पाती। इसके अलावा स्पर्म मोटेलिटी रेट भी गांव के पुरुषों का अधिक है।

वीर्य और स्पर्म घटने के कारण (Cause Of Low Sperm Count)

शरीर के अंदर होने वाली हर प्रक्रिया हमारी लाइफ स्टाइल से प्रभावित होती है। आप जिस तरह का खाना खाएंगे वैसी ही चीजें देखने को मिलेंगी। वीर्य या स्पर्म घटने के कुछ मुख्य कारण हैं :
 
1. खाने पीने की बुरी आदत (Food Habits)

जो लोग सिगरेट, तंबाकू, शराब, जंक फूड आदि का सेवन करते हैं। उनका स्पर्म सबसे अधिक प्रभावित होता है। इसलिए इन चीजों को छोड़ देना चाहिए।
 
2. मानसिक स्थिति (Mental Status)

तनाव भरी जिंदगी जीने वाले पुरुषों की सेक्स लाइफ में बहुत अधिक समस्या देखने को मिलती है। इसलिए स्ट्रेस वाली लाइफ से दूरी बनाएं।


3. मेहनतकश जीवन से दूरी (Lazy Men)

जिन पुरुषों को मेहनत करने में आलस्य आता है। उनका स्पर्म कभी सही नहीं हो सकता। इसलिए हमें प्रतिदिन वर्कआउट, योग करना चाहिए।


नोटः जाने-अंजाने अंडकोष या गुप्तांगों पर चोट लगने के कारण भी वीर्य नहीं बन पाता है। इसलिए उपरोक्त तीन आदतों को छोड़ने के बाद भी फायदा नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर से मिलें।
 
वीर्य बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज (Exercise To Increase Sperm)

वीर्य बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करने की आदत डालें। किसी भी तरह की डाइट से ज्यादा जरूरी है घर पर ही योग, कसरत करें। इसके अलावा हर दिन टहलने और दौड़ने जाएं। अगर जिम जाते हैं तो और भी बढ़िया।
 
वीर्य-वाली सब्जियां स्पर्म बढ़ाने (Best Vegetables For Sperm)

· लहसुन में विटामिन बी6 अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद कारगर माना जाता है।

· पालक के सेवन से फोलिक एसिड मिलता है। इसमें मिलने वाले आयरन और विटामिन सी भी वीर्य बढ़ाने का काम करते हैं।

· मिर्च के सेवन से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन बनता है। इससे स्ट्रेस दूर करने और फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

· टमाटर के एंटीऑक्सीडेंट, कार्टोनॉयड और लाइकोपिन वीर्य बढ़ाने में तेजी से मदद करते हैं।
वीर्य- स्पर्म बढ़ाने वाले फल (Best Fruits For Sperm)

· अनार फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से वीर्य की गुणवत्ता बढ़ती है।

· केले में ब्रोमेलिन नामक एन्जाइम भी मिलता है जो सेक्स हार्मोन बढ़ाने में मदद करता है।

· तरबूज के सेवन से पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ती है। इसमें मिलने वाला लाइकोपिन फर्टिलिटी बढ़ाने का काम करता है।

· संतरा, मौसमी, किवी, अमरूद (खट्टे फल) विटामिन सी युक्त फल खाने से पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

· सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।

· आम और लीची भी वीर्य के लिए सही होते हैं।

नोटः फलों और सब्जियों पर से पेस्टिसाइड्स (कीटनाशक) के प्रभाव को कम करने के लिए इनको अच्छी तरह साफ कर के खाएं। इसके अलावा फर्टिलाइजर्स और पेस्टिसाइड्स मुक्त चीजों का सेवन करें।
 
वीर्य- स्पर्म बढ़ाने ड्राइ फ्रूट्स (Best Dry Fruits For Sperm)

ड्राइ फ्रूट्स- बादाम, किशमिश, अखरोट, पिस्ता आदि का प्रतिदिन सेवन करें। हालांकि इनको गर्मी में कम खाएं और सर्दी में ज्यादा खा सकते हैं। इसलिए गर्मी में बादाम, किशमिश को भिगोकर खाना सही माना जाता है।
 
वीर्य- स्पर्म बढ़ाने के लिए हर्बल उपाय (Herbal Sperm Booster)

हर्बल उपाय- अश्वगंधा, अलसी, सिंघाड़ा, त्रिफला, सफेद मूसली, शुक्रमातृ वटिका आदि का सेवन करने से भी वीर्य और शुक्राणु को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
वीर्य- स्पर्म बढ़ाने वाला मांसाहारी खाना (Non Veg Foods For Sperm)

नॉन वेजिटिरियन फूड्स खाने वाले मटन, मछली (हिल्सा), अंडे का सेवन कर सकते हैं। इससे भी सेक्स लाइफ पर अच्छा असर पड़ता है। इससे वीर्य और स्पर्म बढ़ाने में मदद मिलती है।

इस तरह वीर्य और शुक्राणुओं की कमी से जूझ रहे पुरुष डॉ. द्वारा बताए गए डाइट प्लान के अनुसार मांसाहारी और शाकाहारी चीजों का सेवन करें। इसके बाद उनको पहले की तुलना में काफी अधिक बदलाव देखने को मिलेगा।





पुरुष गुप्त रोगों में लौंग वाला दूध पीने के फायदे

पुरुष गुप्त रोगों में 'लौंग वाला दूध' पीने के फायदे -. क्या आपकी कामेच्छे कम होती जा रही है या स्पर्म कि क्वालिटी सही नहीं है? अगर ...