रविवार, 11 सितंबर 2022

सेक्स के बाद रखें हाइजीन का ख्याल ? अपनायें जरूरी सावधानियाँ



सेक्स के बाद रखें हाइजीन का ख्याल ? अपनायें  जरूरी सावधानियाँ 

एक गुड सेक्स का मतलब क्या होता है? गुड सेक्स का मतलब ये नहीं होता है कि आप संतुष्ट हो गए है या आप सेक्स करने के बाद खुद को बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। गुड सेक्स का मतलब होता है कि सेक्स के बाद हाइजीन का भी ध्यान रखना। अक्सर ऐसा होता है कि सेक्स करने के बाद हम साफ-सफाई का ध्यान नहीं देते हैं तो हमें कई तरह की सेक्सुअल बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए सेक्सुअल हाइजीन का आपको पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए। 

सेक्स के बाद हाइजीन क्यों जरूरी है? (Why is Hygiene Important After Sex?)

“कई बार ऐसे मामले देखे गए हैं कि सेक्स के बाद हाइजीन का ध्यान ना रखने पर गंभीर इंफेक्शन हो जाते हैं। इसके लिए सेक्स के पहले, सेक्स के दौरान और सेक्स के बाद साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जिसमें महिलाओं के सेक्स के बाद पेशाब जरूर करना चाहिए, तो वहीं पुरुषों को सेक्स के दौरान कॉन्डम का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से सेक्स के बाद होने वाले इंफेक्शन का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है।”


सेक्स के बाद हाइजीन कैसे रखें? (How to keep hygiene after sex?)

सुरक्षित तरीके से यौन संबंध बनाना ही सुरक्षित सेक्स माना जाता है। सेक्स करने का तरीका चाहे जो है, लेकिन हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए कि महिला व पुरुष दोनों सेक्शुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) से बचें। अगर आप सुरक्षित तरीके से ओरल सेक्स नहीं करेंगे, तो आपको खुजली, दाद या किसी भी तरह की एलर्जी हो सकती है। इसलिए सेक्स के बाद हाइजीन का ध्यान रखने के लिए आपको निम्न टिप्स को गंभीरता से फॉलो करना चाहिए :
 
गुप्तांगों की सफाई करें (Clean the genitals)

सेक्स के चाहे किसी भी प्रकार का इस्तेमाल आपने किया हो, लेकिन सेक्स के बाद सफाई करना ना भूलें। सेक्स के बाद अपने प्राइवेट पार्ट की जरूर सफाई करनी चाहिए। लेकिन कई बार महिलाएं सफाई का गलत तरीका अपनाती हैं। सेक्स के बाद अगर स्पर्म वजायना में रह गया है तो वह उसे उंगली डाल कर साफ करती हैं, ये एक गलत तरीका है। पहले आपको यूरीन करना चाहिए। इसके बाद आप अगर थोड़ी देर खड़ी हो जाए तो स्पर्म खुद ही बाहर निकल जाएगा। इसके बाद सिर्फ पानी से वजायना को साफ कर लें। वहीं, कुछ महिलाएं सेक्स के बाद वजायनल वॉश का इस्तेमाल करती है, ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे वजायना को नुकसान पहुंच सकता है।

दूसरी तरफ पुरुषों को भी सेक्स के बाद अपनी हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए। सेक्स के बाद पेनिस की फोर स्किन को हटा कर अच्छी तरह से पानी से साफ करना चाहिए। अगर आप फोर स्किन हटा कर साफ नहीं करेंगे तो आपको इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ अगर पेनिस और वजायना को पानी से धोना संभव ना हो तो आप बिना सेंट वाले बेबी वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
सेक्स के बाद यूरिन जरूर पास करें (Must pass urine after sex)

महिला हो या पुरुष सेक्स के बाद हाइजीन रखने के लिए यूरीन जरूर पास करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपको यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो सकता है। कई बार ऐसा देखा गया कि यूरेथ्रा में मौजूद बैक्टीरिया सेक्स के दौरान कई बार वजायना तक आ जाते हैं। ऐसे में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सेक्स के बाद महिलाओं को यूरीन जरूर पास करना चाहिए। वही, पुरुषों को भी यूरीन पास करने से पेनिस में मौजूद बैक्टीरिया फल्श हो जाते है। अगर आपको ऐसा लगता है कि सेक्स बाद यूरिन नहीं आई है तो इसके लिए सेक्स करने से पहले या बाद में एक गिलास पानी पिएं और फिर जा कर के यूरिन पास करें।
 
सेक्स टॉय की सफाई भी है जरूरी (Cleaning of sex toy is also important)

अगर आपने सेक्स के दौरान सेक्स टॉय का इस्तेमाल किया है तो उसकी सफाई बहुत जरूरी हो जाती है, क्योंकि सेक्स टॉय पर कई तरह के बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो दोबारा सेक्स टॉय के इस्तेमाल से आपके एनस या वजायना में जा सकते हैं। इसलिए सेक्स करने के बाद सेक्स टॉयज को गर्म पानी और साबुन से अच्छी तरह से साफ कर के सुखा लेना चाहिए। इससे बैक्टीरिया के पनपने का चांस काफी हद तक कम हो जाता है।
 
ओरल सेक्स के बाद माउथवॉश जरूर करें (Mouthwash must be done after oral sex)

ओरल सेक्स के बाद मुंह तो धुलना चाहिए, लेकिन ओरल सेक्स में सबसे ज्यादा ध्यान सेक्स करने से पहले रखना चाहिए। सेक्स करने से पहले अपने गुप्तांगों की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए।जिससे गुप्तांगों पर मौजूद बैक्टीरिया ओरल सेक्स के दौरान मुंह में ना जा सकें। इसके अलावा सेक्स के बाद मुंह को अच्छी तरह से पानी से धुलें। आप चाहें तो ब्रश भी कर सकते हैं, लेकिन ब्रश करना आपका अपना निजी फैसला होगा।
 
एनल सेक्स के बाद हाइजीन है बहुत जरूरी (Hygiene is very important after anal sex)


एनल सेक्स के बाद हाइजीन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि सेक्स के दौरान एनल में मौजूद बैक्टीरिया पेनिस पर लग सकते हैं और वे पेनिस पर इंफेक्शन फैला सकते हैं। ऐसे में जब भी एनल सेक्स करें तो पेनिस की फोर स्किन को पीछे की तरफ खींच कर अच्छे से पानी से साफ करें। वहीं, अगर एनल सेक्स के लिए क्लाइटोरिस का इस्तेमाल हुआ है तो भी उसके ऊपर मौजूद हुड को थोड़ा पीछे कर के साफ करें। कोशिश करें कि एनल सेक्स के बाद गुनगुने पानी से गुप्तांगों को साफ करें।


सेक्स के बाद हाथों को धोएं (Wash hands is necessary after sex)

सेक्स के दौरान अपने साथी के कई अंगों को छूते हैं। ऐसे में जब उंगलियां वजायना या पेनिस से गुजरती है तो उन पर मौजूद बैक्टीरिया हाथों में भी आ जाते हैं। ऐसे में सेक्स के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं। हाथों की सफाई के लिए आप हैंड वॉश और गुनगुने पानी की मदद ले सकते हैं। हैंड वॉश करने से एक जगह से दूसरे जगह पर बैक्टीरिया का ट्रांसफर का रिस्क भी कम हो जाता है। इसलिए सेक्स के बाद हैंड वॉश को अपने सेक्स के बाद हाइजीन का हिस्सा बनाएं।

इस तरह से आपने जाना कि सेक्स के बाद हाइजीन कितना जरूरी है और आप इसका ध्यान किस तरह से रख सकते हैं। इसलिए आज से आप सेक्स के बाद हाइजीन को अपने सेक्स लाइफ का एक अहम हिस्सा बना लीजिए। क्योंकि गुड सेक्स करना है तो सेक्स के बाद हाइजीन का पूरा ध्यान रखना होगा।  
अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 


Kashyap Clinic Pvt. Ltd.


Blogger:  https://drbkkashyap.blogspot.com/   


Justdial:

https://www.justdial.com/Allahabad/Kashyap-Clinic-Pvt-Ltd-in-Civil-Lines/group


Website:  http://www.drbkkashyapsexologist.com/


Gmail: dr.b.k.kashyap@gmail.com


Fb:
https://www.facebook.com/kashyapclinicprayagraj


Youtubehttps://www.youtube.com/c/KashyapClinicPrayagraj/community


Twitter: https://twitter.com/Sexologistdrbk



Lybrate:  https://www.lybrate.com/allahabad/doctor/dr-b-k-kashyap-sexologist


Sehat :  https://www.sehat.com/dr-bk-kashyap-ayurvedic-doctor-allahabad


Linkdin: https://www.linkedin.com/in/dr-b-k-kashyap-24497780/?



गुरुवार, 1 सितंबर 2022

योगासन जो आपकी सेक्स लाइफ को बनाएंगे शानदार

                       
योगासन जो आपकी सेक्स लाइफ को बनाएंगे शानदार

योग और सेक्स एक बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उनके विकास के लिए काफी अहम भूमिका निभा सकता है। 
    हर तीन में से एक कपल को सेक्स से जुड़ी कोई न कोई समस्या होती है। लेकिन जिसके बारे में हमारे देश में अभी भी लोग खुलकर बात करने से कतराते हैं।  एक अच्छा शारीरिक संबंध व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाए रखने में मदद कर सकता है। कई बार खराब लाइफ स्टाइल का असर सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकता है। जिसे बेहतर बनाने के लिए आप योग की मदद ले सकते हैं।
    योग सेक्स, महिलाओं से लेकर पुरुषों में सेक्स से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में काफी मदद कर सकता है।  योग सेक्स के फायदों और योग से बेहतर सेक्स लाइफ कैसे बनाई जा सकती है जानते है डॉ0 बी0 के0 कश्यप (sexologist) द्वारा  :-

योग से बेहतर सेक्स लाइफ कैसे पाएं?

हम सभी जानते हैं कि योग की मदद से हम स्ट्रेस, बढ़ते वजन को कम करने के साथ-साथ पाचन क्रियाओं में भी सुधार ला सकते हैं। साथ ही, योग के कुछ प्रकार शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित योग करने से शरीर में कोर्टिसोल का लेवल कम करके उसे नियंत्रित किया जा सकता है। कोर्टिसोल एक हार्मोन है जो शरीर में तनाव के स्तर के बढ़ने और घटने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। वहीं, तनाव बढ़ने से शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं जो यौन इच्छा में कमी आने का भी एक सबसे बड़ा कारण बन सकता है। इसलिए यौन उत्तेजना बढ़ाने के लिए योग बेहतर विकल्प माना जाता है।

इन योग से बेहतर बनाए सेक्स जीवन 

कामेच्छा बढ़ाने के लिए योगासन रोजाना अपने दिनचर्या में शामिल करें  –

पद्मासन

नियमित तौर पर पद्मासन का अभ्यास करने से शरीर में स्ट्रेस लेवल को आसानी से कम किया जा सकता है और यौन शक्ति को बढाया जा सकता है, जिससे बेहतर सेक्स लाइफ पाना संभव हो सकता है। इस आसन से मांसपेशियां, पेट, मूत्राशय और घुटनों में खिंचाव उत्पन्न होता है, जो इन अंगों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। पद्मासन की मुद्रा में हमारा शरीर एक तरह से ध्यान लागने की मुद्रा में होता है। जो हमारे मन में चल रहे कई तरह की भावनाओं और जिज्ञासों को शांत करके मन को स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।

पद्मासन योग कैसे करें

                        
· पद्मासन करने के लिए फर्श पर योग मैट बिछाएं और उस पर सीधे बैठ जाएं।

· अपने बैठने की मुद्रा में रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधी रखें और टांगों को फैलाकर रखें।

· अब धीरे से दाएं घुटने को मोड़कर बायीं जांघ के ऊपर पर रखें। ध्यान रखें कि आपके दाएं पैर की एड़ी पेट के निचले हिस्से को छूती रहे।

· इसकी तरह दूसरा पैर भी दाएं पैर के जांघ के ऊपर रखें।

· अब दोनों पैरों के क्रॉस होने के बाद अपने हाथों को आप आरामदायक मुद्रा में रख सकते हैं।

· इस मुद्रा के दौरान सिर और रीढ़ की हड्डी को सीधा ही रखें।

· मुद्रा में आने के बाद लंबी और गहरी सांसें लेते रहें।

· फिर सिर को धीरे से नीचे की तरफ ले जाएं और ठोड़ी को गले से छूने की कोशिश करें।

· इस मुद्रा में एक मिनट तक बैठने के बाद आपको यही प्रक्रिया पैरों की अवस्था में बदलाव लाते हुए यानी इसी आसन को दूसरे पैर को ऊपर रखकर अभ्यास करना होगा।

· इस मुद्रा को आप 10 से 15 मिनट के लिए कर सकते हैं।

हलासन ( Plow Pose)
                   
हलासन को अंग्रेजी में प्लो पोज (Plow Pose) भी कहते हैं। इस योगासन का नाम हलासन इसलिए है, क्योंकि इस मुद्रा में शरीर हल की तरह दिखाई देता है। हल एक तरह का उपकरण होता है जिसका इस्तेमाल खेतों की जुताई करने के लिए किया जा सकता है। इस योग सेक्स से डीप पेनिट्रेशन मिलता है। इससे उन्हें पार्टनर को ज्यादा उत्तेजना मिल सकती है।

हलासन योग कैसे करें

                           

· फर्श पर योग मैट बिठाएं और उस पर पीठ के बल सीधा लेट जाएं।

· अब अपने हाथों को शरीर से सटा लें और हथेलियों को जमीन की तरफ चिपका कर रखें।

· फिर अपनी सांस अंदर की ओर खींचते हुए दोनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए पैरों से टांगे कमर तक 90 डिग्री का कोण बनाएं।

· ऐसा करने पर पेट की मांसपेशियों पर दबाव बनता है।

· अब टांगों को ऊपर उठाते हुए अपने हाथों से कमर को सहारा दें। ताकि, कमर को ऊपर की तरफ ऊठा सकें।

· अब सीधी टांगों को कमर से ऊपर की तरफ बढ़ाते हुए सिर की तरफ झुकाएं और पैरों को सिर के पीछे ले जाने का प्रयास करें।

· इसके बाद आपको पैरों के अंगूठे से जमीन को छुएं।

· हाथों को कमर से हटाकर जमीन पर सीधा रख लें और हथेलियों को पहले की तरह ही जमीन की तरफ रखें।

· इस मुद्रा में आपको एक मिनट तक बने रहना है और सांसों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सांस छोड़ते हुए, टांगों को वापस जमीन की तरफ ले जाएं।

· ध्यान रखें कि सांसों को धीरे-धीरे छोड़ें और उसी स्वर में आपने पैरों को भी जमीन की तरफ बढ़ाएं इस दौरान किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।

· यही प्रक्रिया आप 10 से 15 बार दोहरा सकते हैं।

मार्जरासन योग (Cat Pose) 

इसे मार्जरासन या मार्जरी आसन दोनों ही कह सकते हैं। यह एक संस्कृत भाषा का शब्द है, जो दो शब्दों से मिलकर बनता है। इसमें “मार्जरी” शब्द का अर्थ “बिल्ली” होता है और “आसन” का अर्थ “मुद्रा या स्थिति” होता है। इसे वजह से इसे अंग्रेजी में कैट पोज (Cat pose) भी कहा जाता है। क्योंकि, इस आसान को करते समय व्यक्ति का शरीर एक बिल्ली के समान दिखाई देता है। इस आसन को करने से रीढ़ और पीठ की मांसपेशियां लचीलाी बनती है। ये तनाव के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है और सेक्स की इच्छा बढ़ाने में भी मदद भी कर सकता है।


मार्जरासन योग कैसे करें

                       

· सबसे पहले मार्जरासन योग करने के लिए आपको फर्श पर एक योगा मैट बिछाना होगा।

· फिर मैट पर अपने दोनों घुटनों को टेक कर बैठ जाएं।

· अब आसन को करने के लिए आप वज्रासन की मुद्रा में भी बैठ सकते हैं।

· मैट पर बैठने की मुद्रा में आने के बाद अब अपने दोनों हाथों को फर्श पर आगे की ओर रखें।

· इसके बाद, अपने दोनों हाथों पर थोड़ा सा भार डालते हुए अपने हिप्स (कूल्हों) को ऊपर की तरफ उठाएं।

· अब अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करते हुए पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।

· जब आप इस मुद्रा में आ जाएंगे, तो आपका चेस्ट फर्श के समान्तर होगा और आपके शरीर की मुद्रा एक बिल्ली के समान दिखाई देगी।

· इस मुद्रा में आने पर आपको एक लंबी सांस लेनी होगी और अपने सिर को पीछे की ओर झुकाना होगा, फिर अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ ले जाना होगा और रीढ़ की हड्डी के निचले भाग को ऊपर उठाना होगा।

· फिर अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए आपको अपने सिर को नीचे की ओर झुकाना होगा और मुंह की ठुड्डी को अपने सीन की तरफ लाना होगा।

· अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें और इस प्रक्रिया 10 से 20 बार दोहराहएं।

· ध्यान रखें कि इस मुद्रा को करते समय घुटनों के बीच की दूरी को कम या ज्यादा न करें और आपके हाथ भी झुकने नहीं चाहिए।

ब्रिज पोज या सेतुबंधासन (Bridge Pose) (Setu Bandhasana)
                       
ब्रिज पोज या सेतुबंधासन मुद्रा महिलाओं के लिए बेहतर हो सकती है। यह पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने में मदद करती है और मांसपेशियों को मजबूत करके सेक्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकती है।

ब्रिज पोज या सेतुबंधासन कैसे करें

                        

· सबसे पहले फर्श पर योग मैट बिछाएं और जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

· इसके बाद अपने घुटनों को मोड़ते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं।

· इस दौरान पैरों और कूल्हों के बीच दूरी बनाएं।

· श्रोणि (pelvis) जमीन से 10 से 12 इंच ऊपर होनी चाहिए।

· इसके बाद पैरों के घुटने और एड़ियां एक सीधी रेखा में रखें।

· फिर कूल्हों और घुटनों को ऊपर उठाए हुए पोजिशन में ही अपने दोनों हाथों से पैर के टखनों को पकड़ें।

· अब श्वास लें और हल्के से अपने पीठ के निचले हिस्से को जमीन से ऊपर उठायें।

· इसके बाद अपने सीने को ऊपर ऊठाएं और ठोड़ी के पास ले जाने की कोशिश करें।

· इसके बाद धीरे-धीरे और सामान्य रूप से सांस लें।

· इस मुद्रा में आपको 30 सेकेंड से 1 मिनट तक बने रहना है। फिर सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए आपको वापस से जमीन पर सीधा लेट जाना है और कुछ सेकंड बाद फिर से यह मुद्रा दोहरानी है। इसे आप 5 से 10 बार कर सकते हैं।

बालासन (Balasana) (Child’s Pose)
                    
बालासन काफी आसान और फायदेमंद आसन है। इसका अभ्यास करने से आपके कूल्हे की मांसपेशियां लचीनी बन जाती हैं। इससे आपके शरीर को आराम मिलता है, जिससे आपका तनाव व चिंता का स्तर कम हो जाता है। तनाव व चिंता कम होने की वजह से आपका सेक्शुअल परफॉर्मेंस बेहतर हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस योगासन को कैसे किया जाता है।

 बालासन कैसे करें

                        

· सबसे पहले आप जमीन पर एक मैट बिछाकर जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

· बैठते हुए ध्यान रखें कि आपके पंजे पूरी तरह से जमीन को छू रहे हों।

· अब अपने घुटनों को कूल्हों की चौड़ाई के बराबर खोल लें।

· इसके बाद अपनी सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें।

· अब अपने हाथों को कंधों के नीचे रखें और कूल्हों को एड़ियों की तरफ वापिस ले जाएं और शरीर को स्ट्रेच करें।

· कोशिश करें कि आपका माथा मैट को छूने लगे।

· इस पुजिशन में 30 सेकंड तक रहें और फिर सामान्य हो जाएं।

योग के माध्यम से न सिर्फ आप अपने सेक्स का समय बढ़ा सकते हैं, बल्कि सेक्स में घट रही रूचि को भी बढ़ा सकते हैं। एक अध्ययन में 40 महिलाओं को शामिल किया गया। जिन्हें 12 सप्ताह तक इसी तरह के योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया गया। अध्ययन के बाद, शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्ष में पाया कि योग के कारण महिलाओं के सेक्स जीवन में काफी सुधार हुआ था। जिसे देखते हुए उनमे से कुछ महिलाओं ने आपने दैनिक जीवन में नियमित तौर पर सेक्स करने की भी इच्छा जताई।

अगर आप अपनी किसी भी सेक्स से जुड़ी समस्या के लिए योग सेक्स अपनाने के बारे में विचार कर रह हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर या योग एक्सपर्ट की सलाह भी अवश्य लें। क्योंकि, योग सेक्स करने के लिए आपको इन मुद्राओं की सही जानकारी होनी बेहद जरूरी हो सकती है।

अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।



Kashyap Clinic Pvt. Ltd.



Blogger:  https://drbkkashyap.blogspot.com/   


Justdial:

https://www.justdial.com/Allahabad/Kashyap-Clinic-Pvt-Ltd-in-Civil-Lines/group


Website:  http://www.drbkkashyapsexologist.com/


Gmail: dr.b.k.kashyap@gmail.com


Fb:
https://www.facebook.com/kashyapclinicprayagraj


Youtubehttps://www.youtube.com/c/KashyapClinicPrayagraj/community


Twitter: https://twitter.com/Sexologistdrbk




Lybrate:  https://www.lybrate.com/allahabad/doctor/dr-b-k-kashyap-sexologist


Sehat :  https://www.sehat.com/dr-bk-kashyap-ayurvedic-doctor-allahabad


Linkdin: https://www.linkedin.com/in/dr-b-k-kashyap-24497780/?






पुरुष गुप्त रोगों में लौंग वाला दूध पीने के फायदे

पुरुष गुप्त रोगों में 'लौंग वाला दूध' पीने के फायदे -. क्या आपकी कामेच्छे कम होती जा रही है या स्पर्म कि क्वालिटी सही नहीं है? अगर ...