शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

लिंग (पेनिस) पर होने वाले छोटे-छोटे दाने कही यौन संचारित बीमारी की तरफ इशारा तो नहीं ? जाने डॉ0 बी0 के0 कश्यप (sexologist ) से -



लिंग (पेनिस) पर होने वाले छोटे-छोटे दाने कही यौन संचारित बीमारी की तरफ इशारा तो नहीं ? जाने डॉ0 बी0 के0 कश्यप (sexologist ) से -


कई बार पुरुषों के लिंग पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं, जिसे वे सामान्य दाना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आप ये जान लें कि पेनिस पर पिंपल्स या रेड बंप्स की समस्या कई बार किसी गंभीर इंफेक्शन या यौन संचारित बीमारी की तरफ भी इशारा करते हैं।

पेनिस  के प्रति लापरवाही आपके लिए हानिकारक और अनहेल्दी हो सकता है। इससे लिंग की सेहत प्रभावित हो सकती है। कई बार पुरुषों के लिंग पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं, जिसे पुरुष सामान्य दाना या फोड़े समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आप ये जान लें कि पेनिस पर पिंपल्स या रेड बंप्स की समस्या (Pimples on male penis) कई बार किसी गंभीर इंफेक्शन (penis infectleion) या यौन संचारित बीमारी (Sexually transmitted disease) की तरफ भी इशारा करते हैं। इसके साथ ही कई बार लिंग पर कई अन्य कारणों से भी दानें, फोड़े या संक्रमण हो सकते हैं। जानें, लिंग पर छोटे बंप्स (Bumps) या पिंपल्स होने के अन्य कारण क्या हैं:-
 
पेनिस में फोर्डाइस स्पॉट्स (Fordyce Spots)

फोर्डाइस स्पॉस्ट (Fordyce Spots) सफेद-पीले धब्बे होते हैं, जो आपके होंठों के किनारे या आपके गालों के अंदर हो सकते हैं। साथ ही पुरुषों के लिंग  या अंडकोश (Scrotum) पर दिखाई दे सकते हैं। यह महिलाओं की लेबिया (labia) पर भी हो सकता है। ये स्पॉट्स बढ़ी हुए तेल ग्रंथियां होती हैं, जो पूरी तरह से सामान्य, हानिरहित और दर्द रहित होते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, फोर्डाइस स्पॉस्ट 70 से 80 प्रतिशत वयस्कों में होते हैं। यह लिंग या आंतरिक सतह पर भी स्थित होते हैं। ये लाल या सफेद रंग के होते हैं। यह खुद ब खुद ठीक हो जाता है।

सावधानी :-

बेशक, ऐसी समस्याएं दर्दरहित होती हैं, लेकिन यदि आप अपने जननांगों पर धब्बे पाते हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें। वे Fordyce स्पॉट की बजाय STD के लक्षण भी हो सकते हैं।

पर्ली पेनाइल पेप्युल्स (Pearly Penile Papules)

पर्ली पेनाइल  पेप्युल्स पुरुषों के लिंग के मुंह पर होता है। यह एक अदृश्य दाने जैसा होता है, जो लगभग प्रत्येक पुरुषों के पेनिस (Penis problem) पर इस जगह पर मौजूद होता है। जब यह दाने बड़े हो जाते हैं, तो दर्द होने लगता है। इन बड़े दानों को ही पर्ली पेनाइल पेप्युल्स कहते हैं। हालांकि, इसमें ना तो पस होता है, ना खुजली, ना रक्तस्राव और ना ही ये बहुत ज्यादा हानिकारक होता है। रंग भी मांसपेशियों की ही तरह होता है। ये दाने एक या एक से अधिक पंक्ति में होते हैं। ये होता क्यों है, इसके कारण मालूम (penis ke rog aur ilaj in hindi) नहीं, लेकिन यह कोई यौन संबंध बनाने से होना वाला रोग नहीं है।

मॉल्युस्कम कॉन्टेजियोसम (Molluscum Contagiosum)

मॉलुस्कम कन्टेजियोसम देखने में पेनिस की त्वचा के रंग समान होते हैं। हालांकि, इसमें भी दर्द या खुजली नहीं होती है और धीरे-धीरे खुद ही ठीक हो जाते हैं।

जेनाइटल वॉर्ट्स (Genital Warts)

जेनाइटल वॉर्ट्स को खतरनाक माना गया है, क्योंकि ये कई बार यौन संचारित बंप्स होते हैं। इनमें दर्द नहीं होता, ये त्वचा के रंग के समान ही होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये बढ़ने लगते हैं। फिर ये समूह में घाव के रूप में बदल जाते हैं। ऐसी समस्या आपको दिखे, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

लिंग में खुजली होना (Itching In Penis)

खुजली की समस्या सिर्फ शरीर की त्वचा पर ही नहीं, बल्कि प्राइवेट पार्ट्स पर भी हो सकती है। यह एक कॉमन प्रॉबल्म है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकता है। पुरुषों के जन्नांग में खुजली होने से घाव हो सकते हैं। इसमें पिंपल्स जैसे दाने होते हैं, जिसमें आपको खुजली महसूस होती है। डॉक्टर की सलाह जरूर लें, क्योंकि इसे नजरअंदाज करने से इंफेक्शन बढ़ कर आसपास की त्वचा को भी प्रभावित कर सकता है।

मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

सेक्स टाइमिंग, पौरुष शक्ति और वीर्य बढ़ाने के घरेलू उपाय:




सेक्स टाइमिंग, पौरुष शक्ति और वीर्य बढ़ाने के घरेलू उपाय:


सेक्स पावर बढ़ाने के लिए घरेलू उपायों को अधिक कारगर माना जाता है। ये नेचुरल चीजें आसानी से मिल जाती हैं। इसलिए इनका सेवन करना सही होता है। मगर किसी को पौरुष शक्ति (सेक्शुअल पॉवर) बढ़ाने के घरेलू उपायों की सही जानकारी नहीं होने पर वे अंग्रेजी दवाओं या नीम-हकीम के चक्कर में पड़ जाते हैं।

ऐसे में पैसे के साथ सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। जीवन या पैसे दोनों को दाव पर लगाने से बचाने से पहले एक बार इन घरेलू चीजों के बारे में जान लें ताकि आपकी सेक्स टाइमिंग या सेक्स पावर बढ़ जाए। आप अपनी सेक्स लाइफ का आनंद भरपूर तरीके से ले सकें। इन चीजों को खाने से यदि फायदा न हुआ तो यकीनन नुकसान भी नहीं पहुंचने वाला है। चलिए हम इस तरह की कुछ चीजों के बारे में जान लेते हैं।

कमजोर पौरुष शक्ति के कारण सेक्स लाइफ बोरिंग हो जाती है। इस वजह न आप खुश रह सकेंगे और न ही आपकी पार्टनर। यदि आपको ऑर्गेज्म चाहिए तो सेक्स पावर बढ़ानी चाहिए। इसको प्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं ताकि आगे चलकर आपके शरीर पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न हो। अक्सर लोग इस खुशी के लिए खतरनाक दवाइयों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। इस वजह से बाद में वे कई प्रकार की बीमारी का शिकार हो जाते हैं।
 
सेक्स पावर कम होने के कारण

यौन शक्ति कम होने के कई कारण हैं। मानसिक और शारीरिक दो मुख्य कारक माने जाते हैं। अब आपको अपने कारण को समझना होगा। उसके अनुरूप ही उपचार करना चाहिए। ये घरेलू उपाय उन पुरुषों के लिए अधिक कारगर हैं जो शारीरिक रूप से दुर्बल होते हैं। वैसे अधिकतर पुरुष शारीरिक कमजोरी के कारण सेक्स लाइफ का आनंद नहीं ले पाते हैं।

· अनहेल्दी फूड (Junk Foods)

· प्रोटीन की कमी (Less Protein)

· स्ट्रेस भरी लाइफ (Stressful Life)

· नशीले पदार्थों का अत्याधिक सेवन (Drug Addiction)

अगर आपको उपरोक्त में से किसी भी चीज की आदत है तो उसको फौरन छोड़ें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो शायद ये घरेलू उपचार भी काम न करें। इसलिए इस तरह की अनहेल्दी आदतों को छोड़ दें।

· लिंग साइज के बारे में सोचना

· पोर्न साइट देखकर क्रेजी होना

· घंटों सेक्स करने के बारे में सोचना

कई लोग इस तरह की गलतफहमी में भी घिर जाते हैं। इस वजह से भी अपनी सेक्स पावर को अनदेखा कर देते हैं जबकि उनका सब कुछ ठीक होता है। इसलिए अपनी सेक्स परफॉर्मेंस का सही आकलन करें।

घरेलू उपाय: 


1. छुहारा ( Chuhare / Dry Dates)

छुहारे में कैल्शियम की मात्रा भरपूर मिलती है। सेक्स पावर बढ़ाने के लिए इसका नियमित रूप से सेवन करना लाभकारी होता है। छुहारे को दूध में उबालकर रात में खाने से यौन इच्छा और यौन शक्ति बढ़ सकती है। सेक्स पावर बढ़ाने के लिए रोजाना 100 ग्राम छुहारे खाएं। इसके अलावा आप खजूर का सेवन भी कर सकते हैं।
 
2. आंवला (Amla)

आंवले को सेहतमंद बताया गया है। आंवला के सेवन से आंख, बाल को फायदा मिलता है। इसके अलावा आंवले का सेवन सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। अगर सेक्स लाइफ बेहतर करने के लिए इसका सेवन करना चाहते हैं तो आंवले के चूर्ण में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार खाएं।
 
3. अश्वगंधा (Ashwagandha)

यह एक सदियों पुरानी रसायन औषधि है। इसके सेवन से खासतौर पर शुक्र धातु की मात्रा काफी बढ़ जाती है। अश्वगंधा टेस्टोस्टेरॉन (Testosterone) को बूस्ट करने का काम करती है। अश्वगंधा का इस्तेमाल अधिकतर पुरुष सेक्स पावर बढ़ाने के लिए करते हैं। इससे वाकई फायदा भी मिलता है। इसके बेहतर परिणाम के लिए आधा चम्मच अश्वगंधा के चूर्ण को दूध के साथ सुबह-शाम लें।
 
4. उड़द की दाल

चना, मूंग, मसूर, अरहर दाल की तरह उड़द की दाल को बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं। मगर अब आप इसका सेवन करने से खुद को रोक नहीं सकते हैं। उड़द की दाल का इस्तेमाल यौन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। आधा चम्मच उड़द की दाल को कौंच (Kaunch) के साथ पीसकर खाएं। इसके अलावा आप खाने में भी इस दाल का सेवन करें।
 
5. लहसुन और प्याज का सेवन

हम हर दिन सब्जी के साथ लहसुन और प्याज का सेवन करते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल अलग तरीके से करना फायदेमंद हो सकता है। लहसुन को सेक्स शक्ति बढ़ाने में कारगर माना जाता है। हर दिन लहसुन की दो-तीन कलियां खाने से फायदा मिल सकता है। इसके अलावा प्याज भी सेक्स शक्ति बढ़ा सकती है। खासतौर पर सफेद प्याज का सेवन करना सही माना जाता है। सलाद में भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
 
6. शिलाजीत

आयुर्वेद में शिलाजीत को सेक्सवर्धक और वीर्यवर्धक औषधि माना गया है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार शिलाजीत का सेवन दूध के साथ शुरू कर सकते हैं। शिलाजीत खरीदते वक्त नकली-असली का पहचान कर लें तब जाकर फायदा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर : यदि आप दिल की बीमारी या मधुमेह से परेशान हैं तो किसी भी तरह की चीजों के सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की परामर्श अवश्य लें।




यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है यौन रोग रोकने का पहला कदम, ये समझना है कि यौन रोग कैसे फैलते हैं। शरीर के तरल पदार्थों जैसे सीमन, योनि या ग...