मंगलवार, 19 नवंबर 2013

चुंबन लेना
  • अक्सर जब आपको प्यार होता है, तो इसका आरंभ चुंबन लेने से ही होता है। लेकिन शुरु कैसे करें? और आप कब इसे सही तरीके से करते हैं?

    जीभ से चुंबन
    जीभ का इस्तेमाल करते हुए चुंबन लेने को फ्रेंच किसिंग भी कहा जाता है, ऐसा करते समय आपके मुंह खुले होते हैं, और एक-दूसरे की जीभ आपस में छू रही होती है। इसे कई तरीके से किया जा सकता है। आप अपने साथी के मुंह में जीभ डाल सकते हैं। आप दोनों अपनी जीभ एक दूसरे की जीभ पर फिरा या सहला सकते हैं। होठों के अंदरूनी हिस्से को भी सहलाना न भूलें।

    क्या मेरा तरीका सही है?
    चुंबन लेने पर तो कोई किताब या अध्याय नहीं है। इसे आप स्वयं अभ्यास से सीखते हैं। इसे सीखना इतना कठिन भी नहीं हैं। जीभ से चुंबन लेने का आरंभ, पहले होठों पर चुंबन लेने से होता है। आप अपने होंठ से अपने साथी के होठों को महसूस करते हैं। उसके बाद आप अपने सिर को एक ओर थोड़ा घुमा लेते हैं, जिससे आपकी नाक बीच में न आएं, फिर अपना मुंह खोलते हैं और अपने साथी के मुंह में धीरे से अपनी जीभ का प्रवेश कराते हैं। यदि आपको अच्छा लग रहा है तो आपका तरीका सही है!

    क्या आप जानते हैं...?
    चुंबन लेते समय आपके दिल की धड़कन 70 प्रति मिनट से बढ़कर 100 से 150 प्रति मिनट के बीच हो जाती है।

    क्या अच्छा लगता है?
    यह सुनिश्चित कर लें कि आपके साथी को भी इसमें आनंद आ रहा है। साथ ही उन्हें स्पष्ट कर दें कि आपको क्या पसंद है। कुछ लोगों को गीले होंठ पसंद हैं, जबकि कुछ को ऐसा पसंद नहीं है। कुछ धीरे से चुंबन लेना पसंद करते हैं, जबकि कुछ अपने साथी के मुंह के अंदर काफी भीतर तक जीभ का प्रवेश पसंद करते हैं।

    धीरे-धीरे आगे बढ़ें
    लगातार 10 मिनट तक चुंबन लेना बहुत अधिक होता है। अब रुक जाएं और एक-दूसरे की आंखों में देखें। धीरे-धीरे आगे बढ़ें। यदि आपको लगता है कि आपके साथी रुकना चाहते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, कुछ देर बाद फिर से प्रयास कर सकते हैं।

    सुनिष्चित कर लें कि आपकी सांस दुर्गंधयुक्त नहीं हैं
    चुंबन लेना अच्छा अनुभव हो सकता है। लेकिन यदि आपकी सांस से दुर्गंध आ रही हो तो इसमें आनंद नहीं आता। कई लोगों की सांस में कभी-कभार बुरी गंध आती है। अक्सर जब आप सुबह सो कर उठते हैं, तो ऐसा होता है। अपने दांतों को अच्छी तरह ब्रुश और साफ़ (फ्लोक्स) कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। अपने खान-पान पर भी ध्यान दें- तेज़ मसाले, प्याज़ और लहसुन खाने से आपकी सांस से दुर्गंध आ सकती है। लेकिन यदि आपके साथी ने भी वही चीज़ें खाई हैं जो आपने खाई हैं तो गंध का उतना अधिक पता नहीं चलता।

    चुंबन लेना ओर सहलाना
    कुछ लोग चुंबन लेते समय अपनी आंखें बंद रखते हैं। जबकि कुछ लोग आंखे खुली रहने से रोमांच महसूस करते हैं। कुछ लोग कम आवाज़ करते हैं जबकि कुछ लोग आवाजें नहीं निकालते हैं।
    जब आप चुंबन ले रहे होते हैं तो अपने हाथों का भी प्रयोग कर सकते हैं। आप एक-दूसरे को साथ-साथ सहला सकते हैं और एक-दूसरे के संवेदनषील अंगों को महसूस कर सकते हैं। चुंबन करने पर सेक्स की भी इच्छा हो सकती है - लेकिन ऐसा होना ज़रूरी नहीं है।

    क्या आप जानते हैं...?
    जोश के साथ चुंबन लेने से आप अपना वज़न घटा सकते हैं! ऐसा करने से आप प्रति मिनट कम से कम 6.4 कैलोरी खर्च करते हैं, अतः 10 मिनट तक चुंबन लेने से आप एक बिस्कुट में जितनी कैलोरी होती है उसके बराबर कैलोरी खर्च करते हैं।

1 टिप्पणी:

  1. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है यौन रोग रोकने का पहला कदम, ये समझना है कि यौन रोग कैसे फैलते हैं। शरीर के तरल पदार्थों जैसे सीमन, योनि या ग...