शनिवार, 23 अप्रैल 2022

स्वप्नदोष / नाइट फॉल क्या है? और ये क्यों होता है?

                        

नाइट फॉल क्या है?  ये क्यों होता है? जाने डॉ0 बी0 के0 कश्यप से 

स्वप्नदोष / नाइट फॉल (Nightfall) से अधिकतर पुरुष परेशान रहते हैं। यह एक प्रकार की सेक्शुअल प्राब्लम (Sex Problems) है। स्वप्नदोष / नाइट फॉल की दिक्कत को दूर करने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। मगर जब तक आप स्वप्नदोष / नाइट फॉल क्या होता है? और स्वप्नदोष क्यों होता है? इस बात को नहीं समझेगे  तब तक  इसको दूर नहीं कर सकते हैं।

इसलिए अब हम स्वप्नदोष / नाइट फॉल की समस्या (Nightfall Problems) और उसे दूर करने के उपाय के बारे में जानते हैं।
  
स्वप्नदोष / नाइट फॉल क्या होता है? (What Is Nightfall)

नाइट फॉल (स्वप्नदोष) को  धात की बीमारी भी कहते हैं। नाइट फॉल (स्वप्नदोष) एक ऐसी समस्या होती है, जिसमें किसी पुरुष को सोने के दौरान अचानक ही वीर्य निकलने लगता है। वह व्यक्ति चाहकर भी इसे रोक नहीं पाता। जबतक उसकी नींद खुलती है तब तक उसका अंडरवियर गीला हो जाता है। 
सेक्स पर शोध करने वाले अधिकतर लोग लिखते हैं कि "स्वप्नदोष" दरअसल नींद में 'रंगीन' सपनों के माध्यम से ऑर्गेज्‍म प्राप्त करने का जरिया होता है। जिसका अनुभव करने से वीर्यपात होता है।
 
स्वप्नदोष क्यों होता है? (Why Nightfall)

स्वप्नदोष होने के कई कारण हो सकते हैं। यह व्यक्ति के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। जैसे- कई पुरुष रात को सोने से पहले न्यूड फोटो, पोर्न या कुछ इंटीमेट चीजों को देखकर सोते हैं। इस वजह से भी उनके सपने में ऐसी मनोरम चीजें आती हैं। तब उनका नाइट फॉल हो जाता है। इस तरह से धीरे-धीरे वे ऐसी चीजों के आदी हो जाते हैं।

सोते समय वीर्य का अपने आप निकल जाना ही स्वप्नदोष है। इसके कारण कुछ भी हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से मिलने के बाद कारण समझकर मरीज का इलाज किया जाता है। बता दें कि स्वप्नदोष / नाइट फॉल के कारण अभी तक अज्ञात हैं।

स्वप्नदोष / नाइट फॉल के नुकसान (Side Effects Of Nightfall)


ऐसा कहा जाता है कि स्वप्नदोष / नाइट फॉल के कारण पुरुषों की आंख के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। इसके अधिक होने से कमजोरी, तनाव आदि की समस्या बनने लगती है। खासकर, शादी के बाद के जीवन के बारे में सोचकर पुरुष परेशान होने लगते हैं। क्योंकि उनको लगता है कि इससे उनकी सेक्स लाइफ बोरिंग हो सकती है।

इतना ही नहीं डॉक्टर बताते हैं कि स्वप्नदोष अधिक होने के कारण शीघ्रपतन, नंपुसकता जैसी समस्या जन्म ले सकती है। इसलिए अगर यह ज्यादा हो रहा है तो इसका इलाज तुरंत करा लेना चाहिए।
 
नीम हकीम के चक्कर में न पड़ें

इस तरह की समस्या से अधिकतर अविवाहित पुरुष परेशान होते हैं। इसलिए वे स्वप्नदोष / नाइट फॉल के बारे में किसी को बताने में शर्माते हैं। इस शर्म के चक्कर में वे किसी नीम-हकीम से चोरी छिपे जाकर मिलते हैं। इस कारण कई बार उनका जीवन खतरे में पड़ जाता है। इसलिए किसी सड़क नीम-हकीम और झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ें।
 
स्वप्नदोष से कैसे बचें?

अगर आप हेल्दी सेक्स लाइफ जीना चाहते हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल बदलनी होगी। तब जाकर आप स्वप्नदोष या किसी अन्य प्रकार की सेक्स संबंधित बीमारी / समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित बातों को फॉलो करें-

· हर दिन कसरत करने की आदत डालें

· हेल्दी फूड्स खाएं

· सोने से पहले इंटीमेट करने वाली चीजों को न देखें और न बात करें

· नाइट ड्रेस लूज ही पहनें

· रात्रि पोशाक को साफ रखें

· पोर्न की लत न लगाएं

 
स्वप्नदोष दूर करने के उपाय (Treatment Of Nightfall)

स्वप्नदोष दूर करने के उपाय इंटरनेट पर हजारों मिल जाएंगे। मगर आपको बिना कारण समझे किसी भी उपाय को नहीं अपनाना चाहिए। इसलिए किसी जानकार डॉक्टर, सेक्सोलॉजिस्ट, सायकाइट्रिस्ट से मिलना चाहिए। ये एक्सपर्ट आपको आपकी जरूरत के हिसाब से बेहतर उपाय बता सकते हैं।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है यौन रोग रोकने का पहला कदम, ये समझना है कि यौन रोग कैसे फैलते हैं। शरीर के तरल पदार्थों जैसे सीमन, योनि या ग...