बुधवार, 29 नवंबर 2023

आयुर्वेद में वाजीकरण थेरेपी

                         



                                                                          

आयुर्वेद में वाजीकरण थेरेपी क्या है?

 

वाजीकरण थेरेपी


वजीकरण थेरेपी, आयुर्वेद को जानने वाले इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिये शरीर में असंतुलित चीजों को संतुलन में लाकर ऊर्जा और शक्ति का संचार किया जाता है। ये थेरेपी लोगों में एंग्जायटी को कम कर के सेक्स ड्राइव को बढ़ाने का काम करती है और प्रजनन यानी रिप्रोडक्शन के हॉर्मोन को भी बढ़ाती है।

वाजीकरण


वाजीकरण आयुर्वेद की वो शाखा है जो सीधे-सीधे आपके यौन स्वास्थ्य पर आधारित है | वाजीकरण विषय स्वस्थ एवं सुदृढ़ काया, कामोत्तेजना, पौरुष शक्ति, शीघ्रपतन, स्तम्भन दोष एवं संतान प्राप्ति से सम्बंधित है |
    मह्रिषी चरक के अनुसार यौन स्वस्थता के लिए उचित खान पान, सही दिनचर्या एवं अच्छी नींद बहुत जरुरी है |

स्वस्थ एवं सुखी जीवन के तीन मुख्य आधार हैं 

· शुद्ध एवं संतुलित आहार |

· अच्छी नींद |

· स्वस्थ यौन संबंधो से भरा वैवाहिक जीवन |

यह तीनों आधार एक दुसरे से इतने जुड़े हैं कि किसी एक में कमी होने से बाकि दोनों भी प्रभावित होते हैं, एवं व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक असंतुष्टि महसूस करता है

आयुर्वेदानुसार किसी व्यक्ति की यौन क्षमता को चार भागो में विभाजित किया गया है 

1. चटक (Sparrow) :- इस प्रकृति का व्यक्ति कम समय तक सहवास कर पाता है एवं वीर्य की मात्रा भी कम होती है |

2. गज (Elephant) :- इस प्रकृति का व्यक्ति बहुत अधिक समयांतराल में यौन सम्बन्ध बनाता है | वीर्य स्खलन की मात्रा बहुत अधिक होती है |

3. वरुषा(Bull) :- इस प्रकृति का व्यक्ति अधिक मात्रा में वीर्य के साथ नियमित एवं अधिक समय तक सहवास की क्षमता |

4. अश्व (Horse) :- इस प्रकृति का व्यक्ति यौन शक्ति का प्रतिक माना जाता है, अच्छी स्तम्भन शक्ति एवं यौन क्षमता से भरपूर होता है |

घोड़े एवं बैल जैसी यौन शक्ति प्राप्त करने के लिए वाजीकरण में बताये गए योगो (दवाओं), खान-पान एवं दिनचर्या का कड़ाई से पालन करना बहुत आवश्यक है |
    वाजीकरण में बताये गए उपायों का उपयोग करके व्यक्ति 8 साल के घोड़े जैसी अच्छी काया, सामर्थ्य, कामोत्तेजना एवं यौन शक्ति प्राप्त कर सकता है | चरक संहिता के अनुसार यौन संतुष्टि, सुख की प्राप्ति एवं संतानोत्पति के लिए वाजीकरण का सहारा लेना चाहिए | वाजीकरण का प्रमुख लक्ष्य स्वस्थ मैथुन एवं प्रजनन क्षमता विकसित करना है | इसकी सहयता से व्यक्ति महिला के साथ घोड़े जैसी शक्ति से सम्भोग कर सकता है |

वाजीकरण में त्रिदोष एवं सप्त धातु के असंतुलन का प्रभाव 


आयुर्वेदानुसार मनुष्य ब्रह्माण्ड का एक अभिन्न अंग है | हमारा शरीर ब्रह्माण्ड का एक अंश है | त्रिदोष (वात, पित्त एवं कफ) व्यक्ति की प्रकृति को दर्शाते हैं | इन तीनों दोषों में असंतुलन हो जाये तो व्यक्ति के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है |

· वात :- धरती एवं हवा (Earth + Air)

· पित्त :- अग्नि एवं पानी (Fire + Water)

· कफ :- पानी एवं अग्नि (Water + Fire)

ख़राब दिनचर्या, अनुचित खान-पान एवं खाद्य पदार्थो का अनुचित संगम त्रिदोष असंतुलन का मुख्य कारण है | इससे व्यक्ति का स्वास्थय एवं यौन शक्ति प्रभावित होती है |

इसके साथ ही आयुर्वेद में सप्त धातु का वर्णन है | ये धातुएं एक नियमित संतुलन में शरीर में मौजूद होती है | इनमें किसी भी तरह की गड़बड़ी या असंतुलन बीमारियों का कारण बनता है | ये धातुएं हैं :-

· रस (Plazma)

· रक्त (Blood)

· स्नायु (Muscle)

· वसा (Fat)

· अस्थि (Bone)

· मज्जा (Bone Marrow)

· शुक्र (Reproductive liquid)
 

वाजीकरण अपनाकर पायें घोड़े जैसी अपार यौन शक्ति 


संस्कृत में वाजी का अर्थ है घोड़ा, वाजीकरण यानि घोड़े जैसे ताक़त एवं यौन शक्ति प्राप्त करना | आयुर्वेद की इस शाखा में उन सभी उपायों एवं उपचारों का उल्लेख है जिनका उपयोग करके व्यक्ति अपार यौन सामर्थ्य एवं बल प्राप्त कर सकता है | इस विषय में ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों एवं रसायनों की जानकारी दी गयी है जो शीघ्रपतन, यौन दुर्बलता, धात की कमी, शुक्राणु की कमी, स्तम्भन दोष एवं कामोत्तेजना में कमी जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करने का सामर्थ्य रखती हैं |

लेकिन इनका पुर्णतः लाभ तभी मिल पाता है जब आप स्वस्थ जीवनशैली, उचित खान-पान एवं परहेज अपनाते हैं | इसलिए वाजीकरण द्रव्यों का इस्तेमाल करने के साथ अपनी जीवनशैली में बदलाव करना भी जरुरी है |

बाजार में मिलने वाले बहुत से वाजीकरण रसायन एवं दवाइयां इसलिए अपेक्षित लाभ नहीं करती क्योंकि या तो उनमे मिलावट होती है, या फिर आप उपयुक्त आहार एवं जीवनशैली नहीं अपना रहें है |

वाजीकरण में 100 से भी ज्यादा रसायनों एवं दवाओं का वर्णन है जो कामशक्ति बढाने के लिए बेहद लाभदायी हैं | यहाँ पर हम आपको वाजीकरण में वर्णित सबसे प्रभावशाली रसायनों एवं दवाओं के बारे में बतायेंगे | अगर ये रसायन आप को शुद्ध एवं मिलावट रहित मिल जाए तो आप अपनी यौन कमजोरियों को बड़ी आसानी से दूर कर सकते हैं |


1.वृहनी गुटिका (VRIHANI GUTIKA)


यह सबसे शक्तिशाली वाजीकरण रसायन है | वाजीकरण रसायन विशेष श्रेणी के रसायन होते हैं | ये हमारे मस्तिष्क एवं शरीर पर इस तरह से असर करते हैं की कामशक्ति एवं प्रजनन क्षमता दोनों में वृधि होती है | इनके सेवन से मानसिक तनाव एवं शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है | वृहनी गुटिका सबसे ताक़तवर रसायन है, आइये जानते हैं इसके बारे में :-

वृहनी (Vrihani) गुटिका घटक द्रव्य 

· शारा जड़ (Roots of Saccharum Munja), इक्षु जड़ (Roots of Saccharum officinarium)

· कांदेक्शु (Asteracantha longifolia), इक्शुवालिका (Hygrophila spinosa)

· शतावरी (Asperagusracemosus), पयास्य (Holostemmarheedianum)

· विदारीकन्द (Diascoreabulbifera), काँटाकरिका (Solanum indicum)

· जीवंती (Leptadonia reticulata), जीवक (substitute Pueraria tuberosa)

· मेदा (substitute Asparagus racemosus), ग्वारपाठा (Aloe Vera)

· रिश्भाक (substitute Pueraria tuberosa), बला (Sida cordifolia)

· रिद्धि (substitute Diascoreabulbifera), गोक्षुर (Tribulus terrestris)

· रसना (Pluchea lanceolata), कपिकच्छु (Mucuna pruriens)

· पुनर्नवा (Boerhaaviadiffusa), घी (clarified butter)

· दूध (Milk), वंशलोचन (Bambusaerandinacia), पिप्पली (Piper longum)

· मरीच (Piper nigram), त्वक (Cinnamomum zeyliicum)

· एला (Ellataria cardamomum), नागकेसर (Nagkesar)

· शहद (Honey)

 
वृहनी गुटिका के फायदे एवं लाभ (Benefits of VrihaniGutika)


यह अद्भुद रसायन निम्न रोगों को जड़ से उखाड़ फेंकने का सामर्थ्य रखता है

· स्तम्भन दोष (Erectile Dysfunction)

· स्वपन दोष (Nightfall)

· वीर्य का पतलापन (watery Sperm)

· शीघ्रपतन (Pre-mature ejaculation)

· कामोत्तेजना की कमी (sexual desire)

 

2. वाजीकरण घृतं (Vajikaran Ghritam)


ये भी बहुत गुणकारी औषधि है | यह वाजीकरण रसायन मुख्यतः व्यक्ति के जननांग (Penis) की ताक़त बढाता है | इसमें निम्न घटक द्रव्यों का उपयोग होता है :-

· उड़द, कपिकच्छु, जीवक, रिश्भक, ग्वारपाठा

· मेदा, रिद्धि, शतावरी, मधुक, अश्वगंधा

· विदारीकन्द एवं इक्षु जूस

· शहद, वंशलोचन, शक्कर, पिप्पली

इस औषधि को रोजाना उपयोग करने से स्तम्भन दोष जड़ से ख़त्म हो जाता है | इसके साथ ही यह अन्य यौन कमजोरियों में भी फायदा पहुंचता है |
 

3. कामसुधा योग (Kamsudha Yog)


यह वर्त्तमान समय में यौन कमजोरियों के लिए सबसे गुणकारी एवं विश्वसनीय रसायन है | कामसुधा योग 20 से भी अधिक वाजीकरण द्रव्यों एवं खनिजों का अद्भुद योग है | यह सभी प्रकार की यौन समस्यों एवं शारीरिक क्षमता बढाने के लिए बहुत उपयोगी है |
सबसे अच्छी बात ये है की इसमें औषधियों को उनके सामान्य रूप में नहीं लेके उनका एक्सट्रेक्ट (सार द्रव्य) उपयोग में लिया जाता है | इस कारण यह सुरक्षित एवं प्रभावी वाजीकरण रसायनों में से एक है |

कामसुधा योग के फायदे 

· शीघ्रस्खलन या शीघ्रपतन को जड़ से खत्म कर देता है |

· स्तम्भन में वृद्धि करता है |

· कामोत्तेजना का संचार करता है |

· आंशिक एवं पूर्ण नपुंसकता में लाभदायी है |

· वीर्य को गाढ़ा करता है |

· शुक्राणुओं की कमी को दूर करता है |
 

4. मेदादी योग (Medadi Yog)


यह वृद्धों में कामोत्तेजना बढाने एवं यौन शक्ति का संचार करने के लिए सबसे उपयुक्त वाजीकरण दवा है | उम्र बढने के साथ साथ व्यक्ति अपनी कामशक्ति में भी कमी का एहसास करता है | मेदादी योग का सेवन करने से वृद्ध भी पुनः नवयुवको वाला जोश एवं कामशक्ति प्राप्त कर सकते हैं | आइये जानते हैं इसके घटक द्रव्य :-

· मेदा ( Asparagus racemosus)

· पयस्या (Holostemmarheedianum),

· जीवंती(Leptadonia reticulata)

· विदारीकन्द (Pueraria tuberosa)

· कंटकारी (Solanum xanthocarpum)

· गोक्षुर (Tribulus terrestris)

· उड़द (Black gram)

· गेंहू (wheat)

· चावल (Shali rice)










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है यौन रोग रोकने का पहला कदम, ये समझना है कि यौन रोग कैसे फैलते हैं। शरीर के तरल पदार्थों जैसे सीमन, योनि या ग...