शनिवार, 2 नवंबर 2019

संभोग के समय मर्द को भी हो सकता है दर्द, रहें सावधान:



संभोग के समय मर्द को भी हो सकता है दर्द, रहें सावधान:


दुनिया के अधिकांश लोग मानते हैं कि संभोग के दोरान और बाद में महिलाओं को काफी दर्द होता है, लेकिन क्या आपको पता है कई बार सेक्स के बाद पुरुषों को भी दर्द होता है। यहां हम बात कर रहे हैं दर्द के उन प्रकारों की जो प्यार की असीम अनुभूति के बाद पुरुषों को होता है।

लिंग में सूजन: बार-बार संभोग करने से लिंग में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से संभोग के बाद काफी दर्द होता है। ऐसा तभी होता है, जब पुरुष एक रात में कई बार संभोग करते हैं। इसमें शुरु में लिंग में दर्द उठता है और फिर सूजन आ जाती है। ऐसा होने पर लिंग पर बर्फ से सिकाई करें और कम से कम 2 से 3 दिन तक न तो संभोग करें और न ही हस्तमैथुन। यदि जरूरत से ज्यादा सूजन आ जाये तो डॉक्टर को जरूर दिखायें, क्योंकि पेनाइल फ्रैक्चर के कारण भी सूजन आती है। उस दशा में असहनीय दर्द होता है।

लव बाइट: कई बार लड़कियां संभोग के दौरान इतनी ज्यादा उत्तेजित हो उठती हैं कि अपने पार्टन को लव बाइट दे बैठती हैं। लव बाइट से तात्पर्य है दांतों से पुरुष के शरीर के विभिन्न अंगों को काटना । कई बार तेज़ दांत पुरुष के सीने या कंधे पर इतनी तेज़ लगते हैं कि लाल पड़ जाता है और कई घंटों तक वो दर्द से करहाते हैं। अगर सेक्स के आगोश में पार्टनर अगर गर्दन पर लव बाइट दे डालती है तो कम से कम दो दिन की फुर्सत हो जाती है। उस दशा में गर्दन पर दातों के निशान पड़ जाते हैं, जिस कारण पुरुष घर से बाहर निकलने तक में शर्माते हैं ।

नाखून के स्क्रैच: वात्यायन का कामसूत्र कहता है कि संभोग से पहले पुरुषों में सेक्स की जितनी भूख होती है, संभोग के दौरान महिलाओं में उसकी दस गुनी भूख होती है। और उसी आग में महिलाएं कई बार पुरुषों के शरीर पर अपने नाखूनों से नोच डालती हैं। वैसे भी महिलाओं को सेक्स के दौरान जंगली बिल्ली बनना ज्यादा पसंद होता है। सीने और गर्दन की खाल इतनी मुलायम होती है कि उसमें खून तक निकल आता है।

जांघ में दर्द: हम सभी जानते हैं कि संभोग भी एक व्यायाम है और यदि आप काफी दिन बाद व्यायाम करें तो शरीर में दर्द होता है। ठीक उसी प्रकार यदि आप लंबे समय के बाद सेक्स करते हैं, वो भी तीस से चालीस मिनट तक, तो पक्का आपके शरीर में दर्द उठता है। खास तौर से जांघ में।



अधिक जानकारी के लिए Dr.B.K.Kashyap से संपर्क करें 9305273775



Kashyap Clinic Pvt. Ltd.



Blogger:  https://drbkkashyap.blogspot.com/   


Justdial:

https://www.justdial.com/Allahabad/Kashyap-Clinic-Pvt-Ltd-in-Civil-Lines/group


Website:  http://www.drbkkashyapsexologist.com/


Gmail: dr.b.k.kashyap@gmail.com


Fb: https://www.facebook.com/DrBkKasyap/


Youtube https://www.youtube.com/channel/UCE1Iruc110axpbkQd6Z9gfg


Twitter: https://twitter.com/kashyap_dr


Lybrate:  https://www.lybrate.com/allahabad/doctor/dr-b-k-kashyap-sexologist


Sehat :  https://www.sehat.com/dr-bk-kashyap-ayurvedic-doctor-allahabad


Linkdin:


https://www.linkedin.com/in/dr-b-k-kashyap-24497780/?originalSubdomain=in

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुरुष गुप्त रोगों में लौंग वाला दूध पीने के फायदे

पुरुष गुप्त रोगों में 'लौंग वाला दूध' पीने के फायदे -. क्या आपकी कामेच्छे कम होती जा रही है या स्पर्म कि क्वालिटी सही नहीं है? अगर ...