शुक्रवार, 19 अगस्त 2022

इन यौन समस्याओं के संकेतों का न करें नजर अंदाज हो सकते है गंभीर परिणाम तुरंत SEXOLOGIST से संपर्क करें

                           

इन यौन समस्याओं के संकेतों का न करें नजर अंदाज हो सकते है गंभीर परिणाम तुरंत SEXOLOGIST से संपर्क करें। 


यौन समस्याओं की वजह से कई बार रिश्तों में भी दरार आ जाती है। लेकिन अक्सर विशेषकर भारत में लोग ऐसी स्थितियों में मदद मांगने की बजाय चुप रहना बेहतर समझते हैं। जानकारी के अभाव में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि लोग कम जानकारी के कारण एक्सपर्ट्स से बात करने में संकोच करते हैं। अगर आप भी इन यौन समस्याओं से पीड़ित है तो सेक्सुअल एक्सपर्ट से संपर्क करने में संकोच न करें ।

1. लो सेक्स ड्राइव –  लो सेक्स ड्राइव का अर्थ है कि आप अपने पार्टनर के नज़दीक नहीं आना चाहते। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- हार्मोनल बदलाव (महिला पुरूष दोनों में),
शारीरिक कमियां, थकान या कोई दवा। प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी कई बार लो सेक्स ड्राइव की समस्या हो सकती है। अगर यह समस्या बहुत दिनों तक रहती है तो  इसका परिणाम आपके पार्टनर को भी भुगतना पड़ता है बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से बात करें।

2. फिज़ियोलॉजिकल समस्याएं- अक्सर पुरुषों को इरेक्टाइल  डिसफंक्शन, प्रीमैच्योर इजैक्यूलेशन या पेनिट्रेट करने या पेनिट्रेशन के बाद सेक्स में दिक्कत होती है तो ये फिज़ियोलॉजिकल समस्या है। इनका इलाज संभव है। किसी सेक्सुअल एक्सपर्ट से बात करने पर आपको सही उपचार की जानकारी मिल सकती है। तो वहीं महिलाओं को वैजाइना में सूखापन या संकुचन, प्री-मेनोपॉज, वैजाइना ट्रॉमा जैसी स्थितियों में इंटरकोर्स में परेशानी हो सकती है। सही समय पर डॉक्टर से सम्पर्क कर इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

3. सेक्सुअल डिज़ायर में अंतर- दोनों पार्टनर्स के बीच सेक्सुअल रिलेशन्स के प्रति एक समान ऊर्जा नहीं दिखायी पड़ती। आप दोनों में से किसी एक को तनाव, लो सेक्स ड्राइव या ऐसी कुछ और समस्या हो सकती है। हालांकि सबसे अच्छा यही होगा कि आप दोनों खुलकर बात करें और एकसाथ सेक्सलॉजिस्ट से मिलें। समस्या का सही कारण पता लगाने और उसके इलाज के लिए एक टीम के तौर पर जाना ज़्यादा फायदेमंद होगा।

4. सेक्स ऑब्सेस्ट: अगर सेक्सुअल विचार आपके दिमाग में हमेशा छाए रहते हैं और यह आपके कामकाज़ और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित कर रहे हैं तो यह एक साइकोलॉजिकल समस्या हो सकती है। जिसे जल्द इलाज की आवश्यकता हो सकती है। किसी थेरपिस्ट या सेक्सोलॉजिस्ट से बात करने से इस समस्या के मूल कारण का पता लगाया जा सकेगा।

5. सेक्स के बाद अपराधबोध -
कुछ लोगों के लिए सेक्स के साथ गिल्ट या अपराधबोध जुड़ा होता है। इसका कारण चाइल्ड अब्यूज़ जैसे कुछ बुरे अनुभव हो सकते हैं या कोई विशेष कारण। कारण कुछ भी हो लेकिन इस समस्या और भावना से मुक्त होने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए।

6. ऑरगैज़्म नहीं होता –
अक्सर महिलाओं को यह शिकायत होती है जबकि पुरुषों को ईजैक्यूलैशन के साथ ही ऑर्गैज़्म हो जाता है। सेक्स ड्राइव, अच्छे पार्टनर और लवमेंकिग के बावजूद अगर आपको ऑरगैज़्म नहीं महसूस होता तो तुरंत सेक्सोलॉजिस्ट से बात करनी चाहिए।

7. डिज़ायर के बावजूद कुछ नहीं कर पा रहे- कई बार ऐसा होता है कि सबकुछ सही होने के बावजूद आप इंटरकोर्स नहीं कर पाते या फिर इंटरकोर्स में बहुत दर्द महसूस होता है। यह एक संकेत हो सकता है कि आपको किसी सेक्सोलॉजिस्ट से बात करना चाहिए।


अधिक जानकारी के लिए Dr.B.K.Kashyap से संपर्क करें 9305273775



Kashyap Clinic Pvt. Ltd.



Blogger:  https://drbkkashyap.blogspot.com/   


Justdial:

https://www.justdial.com/Allahabad/Kashyap-Clinic-Pvt-Ltd-in-Civil-Lines/group


Website:  http://www.drbkkashyapsexologist.com/


Gmail: dr.b.k.kashyap@gmail.com


Fb:
https://www.facebook.com/kashyapclinicprayagraj


Youtubehttps://www.youtube.com/c/KashyapClinicPrayagraj/community


Twitter: https://twitter.com/Sexologistdrbk




Lybrate:  https://www.lybrate.com/allahabad/doctor/dr-b-k-kashyap-sexologist


Sehat :  https://www.sehat.com/dr-bk-kashyap-ayurvedic-doctor-allahabad


Linkdin: https://www.linkedin.com/in/dr-b-k-kashyap-24497780/?





शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए डॉक्टरों द्वारा निर्देशित हर्ब्स, शाकाहारी और मांसाहारी फूड्स



                               

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए डॉक्टरों द्वारा निर्देशित हर्ब्स, शाकाहारी और मांसाहारी फूड्स ||

वीर्य की गुणवत्ता (Sperm Quality) और शुक्राणुओं की संख्या बढ़ना (Increase Sperm Count) पुरुषों की हेल्दी सेक्स लाइफ (Men's Sex Life) के लिए बहुत जरूरी है।
"जो पुरुष अपने स्पर्म को बढ़ाने या उसकी गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान नहीं देते, वे अपनी सेक्स लाइफ का आनंद नहीं ले पाते और न ही पिता बनने के लायक रहते हैं।"

इसलिए जो पुरुष संतान की चाहत रखते हैं और सेक्स का आनंद उठाना चाहते हैं उनको स्पर्म बढ़ाने (Sperm Quality) पर ध्यान देना चाहिए। इसको नजरअंदाज करने से ही वैवाहिक जीवन में परेशानी आने लगती है।


वीर्य और शुक्राणुओं की कमी से होने वाली समस्याये 


वीर्य और शुक्राणुओं की कमी से पुरुषों में बांझपन की समस्या बढ़ रही है। इतना ही नहीं इसी वजह से वे सेक्स लाइफ का आनंद नहीं ले पाते। वीर्य जितना अधिक और हेल्दी होगा ऑर्गेज्म उतना ही होगा। इसलिए सेक्स लाइफ का पूर्णतः मजा लेना है तो वीर्य और शुक्राणुओं की कमी को जल्द दूर कर लें।

पुरुषों में बढ़ती शुक्राणुओं की कमी (Men Sperm Count Problems)

आजकल पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी बड़ी समस्या बन रही है। डॉक्टर  के पास हर दिन कई मरीज सिर्फ इसी समस्या को लेकर आते हैं। हमारा पहला प्रयास घर के खाने से ही इस दिक्कत को दूर करने का होता है।

गांव के पुरुषों में यह दिक्कत बहुत कम है जबकि शहरी पुरुषों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। क्योंकि दोनों के खान पान, लाइफ स्टाइल में बहुत बड़ा अंतर है।


 
ग्रामीण पुरुषों के स्पर्म काउंट अधिक (Rural Man Sperm Count)

 पुरुषों का 60 मिलियन स्पर्म काउंट होना चाहिए। जबकि ग्रामीण इलाकों से आए पुरुषों की गिनती तो 100 मिलियन से ऊपर पहुंच जाती है। जबकि शहरी पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या 60 मिलियन तक भी नहीं पहुंच पाती। इसके अलावा स्पर्म मोटेलिटी रेट भी गांव के पुरुषों का अधिक है।

वीर्य और स्पर्म घटने के कारण (Cause Of Low Sperm Count)

शरीर के अंदर होने वाली हर प्रक्रिया हमारी लाइफ स्टाइल से प्रभावित होती है। आप जिस तरह का खाना खाएंगे वैसी ही चीजें देखने को मिलेंगी। वीर्य या स्पर्म घटने के कुछ मुख्य कारण हैं :
 
1. खाने पीने की बुरी आदत (Food Habits)

जो लोग सिगरेट, तंबाकू, शराब, जंक फूड आदि का सेवन करते हैं। उनका स्पर्म सबसे अधिक प्रभावित होता है। इसलिए इन चीजों को छोड़ देना चाहिए।
 
2. मानसिक स्थिति (Mental Status)

तनाव भरी जिंदगी जीने वाले पुरुषों की सेक्स लाइफ में बहुत अधिक समस्या देखने को मिलती है। इसलिए स्ट्रेस वाली लाइफ से दूरी बनाएं।


3. मेहनतकश जीवन से दूरी (Lazy Men)

जिन पुरुषों को मेहनत करने में आलस्य आता है। उनका स्पर्म कभी सही नहीं हो सकता। इसलिए हमें प्रतिदिन वर्कआउट, योग करना चाहिए।


नोटः जाने-अंजाने अंडकोष या गुप्तांगों पर चोट लगने के कारण भी वीर्य नहीं बन पाता है। इसलिए उपरोक्त तीन आदतों को छोड़ने के बाद भी फायदा नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर से मिलें।
 
वीर्य बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज (Exercise To Increase Sperm)

वीर्य बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करने की आदत डालें। किसी भी तरह की डाइट से ज्यादा जरूरी है घर पर ही योग, कसरत करें। इसके अलावा हर दिन टहलने और दौड़ने जाएं। अगर जिम जाते हैं तो और भी बढ़िया।
 
वीर्य-वाली सब्जियां स्पर्म बढ़ाने (Best Vegetables For Sperm)

· लहसुन में विटामिन बी6 अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद कारगर माना जाता है।

· पालक के सेवन से फोलिक एसिड मिलता है। इसमें मिलने वाले आयरन और विटामिन सी भी वीर्य बढ़ाने का काम करते हैं।

· मिर्च के सेवन से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन बनता है। इससे स्ट्रेस दूर करने और फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

· टमाटर के एंटीऑक्सीडेंट, कार्टोनॉयड और लाइकोपिन वीर्य बढ़ाने में तेजी से मदद करते हैं।
वीर्य- स्पर्म बढ़ाने वाले फल (Best Fruits For Sperm)

· अनार फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से वीर्य की गुणवत्ता बढ़ती है।

· केले में ब्रोमेलिन नामक एन्जाइम भी मिलता है जो सेक्स हार्मोन बढ़ाने में मदद करता है।

· तरबूज के सेवन से पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ती है। इसमें मिलने वाला लाइकोपिन फर्टिलिटी बढ़ाने का काम करता है।

· संतरा, मौसमी, किवी, अमरूद (खट्टे फल) विटामिन सी युक्त फल खाने से पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

· सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।

· आम और लीची भी वीर्य के लिए सही होते हैं।

नोटः फलों और सब्जियों पर से पेस्टिसाइड्स (कीटनाशक) के प्रभाव को कम करने के लिए इनको अच्छी तरह साफ कर के खाएं। इसके अलावा फर्टिलाइजर्स और पेस्टिसाइड्स मुक्त चीजों का सेवन करें।
 
वीर्य- स्पर्म बढ़ाने ड्राइ फ्रूट्स (Best Dry Fruits For Sperm)

ड्राइ फ्रूट्स- बादाम, किशमिश, अखरोट, पिस्ता आदि का प्रतिदिन सेवन करें। हालांकि इनको गर्मी में कम खाएं और सर्दी में ज्यादा खा सकते हैं। इसलिए गर्मी में बादाम, किशमिश को भिगोकर खाना सही माना जाता है।
 
वीर्य- स्पर्म बढ़ाने के लिए हर्बल उपाय (Herbal Sperm Booster)

हर्बल उपाय- अश्वगंधा, अलसी, सिंघाड़ा, त्रिफला, सफेद मूसली, शुक्रमातृ वटिका आदि का सेवन करने से भी वीर्य और शुक्राणु को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
वीर्य- स्पर्म बढ़ाने वाला मांसाहारी खाना (Non Veg Foods For Sperm)

नॉन वेजिटिरियन फूड्स खाने वाले मटन, मछली (हिल्सा), अंडे का सेवन कर सकते हैं। इससे भी सेक्स लाइफ पर अच्छा असर पड़ता है। इससे वीर्य और स्पर्म बढ़ाने में मदद मिलती है।

इस तरह वीर्य और शुक्राणुओं की कमी से जूझ रहे पुरुष डॉ. द्वारा बताए गए डाइट प्लान के अनुसार मांसाहारी और शाकाहारी चीजों का सेवन करें। इसके बाद उनको पहले की तुलना में काफी अधिक बदलाव देखने को मिलेगा।





गुरुवार, 7 जुलाई 2022

पहली बार सेक्स करने के टिप्स और ट्रिक्स एवं सावधानियाँ



पहली बार सेक्स करने के टिप्स और ट्रिक्स एवं सावधानियाँ -


पहली बार सेक्स करने की अनुभूति बेहद अलग होती है। हर किसी ने अपने कल्पना में फ़िल्मी सीन की तरह अपना पहला सेक्स अनुभव संजोया होता है। लेकिन जब वैसा कुछ नहीं होता है तो निराशा हाथ लगती है और सेक्स खूबसूरत अनुभव की जगह तकलीफ़देह लगने लगता है और कई कुंठाओं को जन्म देता है।                        
लेकिन अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें तो सेक्स आपके लिए बेहद खूबसूरत क्रिया होगी।



1. सेक्स के लिए क्या आप मानसिक रूप से तैयार हैं? 

 जी हां सेक्स कोई शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा सम्बंध होता है। इसके लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहना होता है जब आप मानसिक रूप से तैयार होंगे तो आपका शरीर सेक्स के लिए अच्छे से तैयार होगा और सेक्स के दौरान अच्छा काम करेगा ।



2. फ़ोरप्ले को कितना महत्वपूर्ण समझते हैं? 

कुछ लोग इसे बेहद तकनीकी क्रिया की तरह से महज़ शरीर की ज़रूरत मानकर करते हैं लेकिन ये मशीनी क्रिया नहीं है. अगर आप फ़ोरप्ले करेंगे तो और अधिक क़रीब आएँगे और ज़्यादा संतुष्ट भी होंगे. और चरम पर पहुचना भी आसान हो जाता है और सेक्स के दौरान दर्द भी नहीं होगा ।

TIPS:-

1. सेक्स से पहले एक दूसरे के साथ रोमांस करें एक दूसरे से बातें करें किस करें हल्के हल्के छूए ।

2. कमरे का महोल रोमांटिक  रक्खे, कमरा साफ सुथरा, महकता माहोल, बेड भी सुविधाजनक हो और हल्की रोशनी रक्खे ।

3. पर्सनल हाइजीन का ख़याल भी रखें  यह बेहद ज़रूरी है लेकिन लोग इसे नज़रअंदाज़ करते हैं।  प्राइवेट पार्ट्स से लेकर ओरल हाइजीन का ध्यान रखें। 

4. दिमाग़ से यह फ़ितूर निकाल दें कि आपका पहला सेक्स किसी फ़िल्मी सीन की तरह होगा । 
मन में पूर्वाग्रहों को ना पलने दें, वर्ना निराशा हाथ लगेगी।  फ़िल्में काल्पनिक होती हैं। हक़ीक़त इससे अलग होती है।
 "पहली बार में कुछ भी परफेक्ट नहीं होता सेक्स सिर्फ़ प्रैक्टिस से ही दिन ब दिन बेहतर होता है " क्योंकि आपको पहली बार में एक दूसरे की पसंद और सेक्स पॉइंट्स के बारे में ज़्यादा नहीं पता होता है । मन में झिझक भी होती है।  इसलिए खुले दिमाग़ से पहले अनुभव को स्वीकारें। 

5. यह भी ज़रूरी नहीं कि पहली बार में दर्द हो या खून निकले। अगर आप दोनों मानसिक रूप से बेहतर तैयार हो तो ना दर्द होगा और ना खून निकलेगा। 

6.  फ़ीमेल पार्टनर भी बेझिझक होकर सेक्स में पहल करे  इसको चरित्र से जोड़कर ना देखें। दोनों को ही सहयोग की ज़रूरत  है ताकि अनुभव बेहतर हो। 

7. प्राईवेसी का ख़याल ज़रूर रखें।  कोई डिसटर्ब ना करे और मन में किसी बात का डर ना हो। 

8.  पहली बार में ज़्यादा एक्सपेरिमेंट करने से  बचें। 





शनिवार, 23 अप्रैल 2022

स्वप्नदोष / नाइट फॉल क्या है? और ये क्यों होता है?

                        

नाइट फॉल क्या है?  ये क्यों होता है? जाने डॉ0 बी0 के0 कश्यप से 

स्वप्नदोष / नाइट फॉल (Nightfall) से अधिकतर पुरुष परेशान रहते हैं। यह एक प्रकार की सेक्शुअल प्राब्लम (Sex Problems) है। स्वप्नदोष / नाइट फॉल की दिक्कत को दूर करने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। मगर जब तक आप स्वप्नदोष / नाइट फॉल क्या होता है? और स्वप्नदोष क्यों होता है? इस बात को नहीं समझेगे  तब तक  इसको दूर नहीं कर सकते हैं।

इसलिए अब हम स्वप्नदोष / नाइट फॉल की समस्या (Nightfall Problems) और उसे दूर करने के उपाय के बारे में जानते हैं।
  
स्वप्नदोष / नाइट फॉल क्या होता है? (What Is Nightfall)

नाइट फॉल (स्वप्नदोष) को  धात की बीमारी भी कहते हैं। नाइट फॉल (स्वप्नदोष) एक ऐसी समस्या होती है, जिसमें किसी पुरुष को सोने के दौरान अचानक ही वीर्य निकलने लगता है। वह व्यक्ति चाहकर भी इसे रोक नहीं पाता। जबतक उसकी नींद खुलती है तब तक उसका अंडरवियर गीला हो जाता है। 
सेक्स पर शोध करने वाले अधिकतर लोग लिखते हैं कि "स्वप्नदोष" दरअसल नींद में 'रंगीन' सपनों के माध्यम से ऑर्गेज्‍म प्राप्त करने का जरिया होता है। जिसका अनुभव करने से वीर्यपात होता है।
 
स्वप्नदोष क्यों होता है? (Why Nightfall)

स्वप्नदोष होने के कई कारण हो सकते हैं। यह व्यक्ति के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। जैसे- कई पुरुष रात को सोने से पहले न्यूड फोटो, पोर्न या कुछ इंटीमेट चीजों को देखकर सोते हैं। इस वजह से भी उनके सपने में ऐसी मनोरम चीजें आती हैं। तब उनका नाइट फॉल हो जाता है। इस तरह से धीरे-धीरे वे ऐसी चीजों के आदी हो जाते हैं।

सोते समय वीर्य का अपने आप निकल जाना ही स्वप्नदोष है। इसके कारण कुछ भी हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से मिलने के बाद कारण समझकर मरीज का इलाज किया जाता है। बता दें कि स्वप्नदोष / नाइट फॉल के कारण अभी तक अज्ञात हैं।

स्वप्नदोष / नाइट फॉल के नुकसान (Side Effects Of Nightfall)


ऐसा कहा जाता है कि स्वप्नदोष / नाइट फॉल के कारण पुरुषों की आंख के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। इसके अधिक होने से कमजोरी, तनाव आदि की समस्या बनने लगती है। खासकर, शादी के बाद के जीवन के बारे में सोचकर पुरुष परेशान होने लगते हैं। क्योंकि उनको लगता है कि इससे उनकी सेक्स लाइफ बोरिंग हो सकती है।

इतना ही नहीं डॉक्टर बताते हैं कि स्वप्नदोष अधिक होने के कारण शीघ्रपतन, नंपुसकता जैसी समस्या जन्म ले सकती है। इसलिए अगर यह ज्यादा हो रहा है तो इसका इलाज तुरंत करा लेना चाहिए।
 
नीम हकीम के चक्कर में न पड़ें

इस तरह की समस्या से अधिकतर अविवाहित पुरुष परेशान होते हैं। इसलिए वे स्वप्नदोष / नाइट फॉल के बारे में किसी को बताने में शर्माते हैं। इस शर्म के चक्कर में वे किसी नीम-हकीम से चोरी छिपे जाकर मिलते हैं। इस कारण कई बार उनका जीवन खतरे में पड़ जाता है। इसलिए किसी सड़क नीम-हकीम और झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ें।
 
स्वप्नदोष से कैसे बचें?

अगर आप हेल्दी सेक्स लाइफ जीना चाहते हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल बदलनी होगी। तब जाकर आप स्वप्नदोष या किसी अन्य प्रकार की सेक्स संबंधित बीमारी / समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित बातों को फॉलो करें-

· हर दिन कसरत करने की आदत डालें

· हेल्दी फूड्स खाएं

· सोने से पहले इंटीमेट करने वाली चीजों को न देखें और न बात करें

· नाइट ड्रेस लूज ही पहनें

· रात्रि पोशाक को साफ रखें

· पोर्न की लत न लगाएं

 
स्वप्नदोष दूर करने के उपाय (Treatment Of Nightfall)

स्वप्नदोष दूर करने के उपाय इंटरनेट पर हजारों मिल जाएंगे। मगर आपको बिना कारण समझे किसी भी उपाय को नहीं अपनाना चाहिए। इसलिए किसी जानकार डॉक्टर, सेक्सोलॉजिस्ट, सायकाइट्रिस्ट से मिलना चाहिए। ये एक्सपर्ट आपको आपकी जरूरत के हिसाब से बेहतर उपाय बता सकते हैं।






सोमवार, 11 अप्रैल 2022

ये 6 कोर एक्सरसाइज अपनायें और आनंद ले अलग -अलग सेक्स पोजीशन का - डॉ0 बी0 के0 कश्यप

                         

ये 6 कोर एक्सरसाइज अपनायें  और  आनंद ले अलग -अलग  सेक्स पोजीशन का


सेक्स (Sex) वह फिजिकल एक्टिविटी है,  पुरुष और महिला एक-दूसरे के साथ जब किसी रिलेशन में होते हैं, तो वे आपसी सहमति से सेक्स करते हैं।

सेक्स के कई फायदे भी होते हैं। जैसे,

· फिटनेस सही रहती है

· स्ट्रेस कम होता है

· इम्युनिटी बढ़ती है

· उम्र बढ़ती है

· नींद की क्वालिटी बढ़ती है

· ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है

· हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है

आदि। 

बॉयफ्रेंड हो या पति हर कोई चाहता है कि उसकी पार्टनर या पत्नी सेक्स के समय उससे सेटिस्फाई हो।  वे कामसूत्र की सेक्स पोजिशन  भी ट्राय करते हैं, जिससे उन्हें काफी मजा आता है।

इसके अलावा, कुछ लोग भरपूर मजे लेने के लिए हॉट सेक्स पोजिशन (Hot sex position) ट्राय करते हैं। अलग-अलग सेक्स पोजिशन के वक्त कुछ बातों का ध्यान  रखना जरूरी होता है।

जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है, उस पोजिशन के लिए फिजिकल तौर पर तैयार होना। जैसे, जिसने भी कभी खड़े होकर सेक्स करने की कोशिश की है, वह जानता होगा कि कुछ समय बाद उस पोजिशन को बनाए रखने के लिए कितनी ताकत की जरूरत होती है।

रिसर्च बताती हैं, कि सेक्स और पोजिशन का मजा लेने के लिए आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज करना चाहिए, जिससे उस सेक्स पोजिशन को करते समय आपकी ताकत जवाब न दे जाए।

इसलिए, अलग-अलग पोजिशन में सेक्स पसंद करने वाले और हार्डकोर सेक्स का आनंद लेने वालों को कुछ ऐसी एक्सरसाइज करनी चाहिए, जो उन्हें अलग-अलग सेक्स पोजिशन करने के लिए मजबूत बनाती हैं और बेहतर बॉडी कंट्रोल भी देती हैं।


· सेक्स पोजिशन इम्प्रूव करने और बॉडी कंट्रोल बढ़ाने के लिए उपयोगी एक्सरसाइज



· प्लैंक (Plank)

· हॉलो होल्ड (Hollow hold)

· जंपिंग स्क्वॉट (Jumping squat)

· माउंटेन क्लाइंबर (Mountain climber)

· कीगल (Kegel)

· हिप थ्रस्ट (Hip thrust)


सेक्स पोजिशन इम्प्रूव करने और बॉडी कंट्रोल बढ़ाने के लिए मजबूत कोर की जरूरत होती है। कोर में एब्स (Abs), ग्लूट्स (Gluts), लोअर बैक (Lower back), डायफ्राम (Diaphragm), इरेक्टर स्पाइना (Erector spinae), रेक्टस एब्डोमिनिस (Rectus abdominis), मल्टीफ्यूडिस जैसी कई मसल्स होती हैं।

मजबूत कोर रीढ़ की सुरक्षा तो करता ही है, चोट के जोखिम को भी कम करता है। ये शरीर के नियंत्रण में सुधार करता है और आपको लंबे समय तक खड़े रहने में मदद करता है। इसलिए अगर आप अपने कोर को स्ट्रांग करते हैं, तो इससे सेक्स पोजिशन में काफी मदद मिलती है।

1-प्लैंक एक्सरसाइज  

प्लैंक एक्सरसाइज कोर पर टेंशन क्रिएट करने के लिए सबसे अच्छी बॉडी वेट एक्सरसाइज है। इसे कोई भी और कहीं भी कर सकता है।

बस इसे करते समय ध्यान रखें कि पेट खाली रहे। इसे करने के लिए किसी भी इक्यूपमेंट की जरूरत नहीं होती है।

प्लैंक करते समय ध्यान रखें, कि ब्रीदिंग नॉर्मल रहे और अधिक से अधिक देर तक प्लैंक होल्ड कर सकें।

 2- हॉलो होल्ड एक्सरसाइज 

हॉलो होल्ड एक्सरसाइज को योग की भाषा में नौकासन कहते हैं। ये भी कोर की मजबूती और स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज है।

इस एक्सरसाइज को करते समय भी ब्रीदिंग का खास ख्याल रखें। और कम से कम 30 सेकंड और अधिक से अधिक जितना हो सके, उतना होल्ड करने की कोशिश करें।

 


3. जंपिंग स्क्वॉट एक्सरसाइज (Jumping squat)

जंपिग स्क्वॉट करने से ग्लूट और कोर मसल्स को अधिक फायदा मिलता है। इसके साथ-साथ क्वार्ड, हैमस्ट्रिंग और काव्स मसल्स के साथ अपर बॉडी की मूवमेंट भी बेहतर हो जाती है।

इस एक्सरसाइज को करने से स्टैंडिंग सेक्स पोजिशन में काफी मदद मिलेगी। इसलिए इसे भी अपने एक्सरसाइज रूटीन में शामिल करें।


 
4. माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज  (Mountain climber)



इस एक्सरसाइज की प्रारंभिक पोजिशन लगभग प्लैंक जैसी होती है। इसे करने से फुल बॉडी मूवमेंट होता है।

इसे करने से ग्लूट, शोल्डर, कोर, ट्राइसेप्स और लेग्स मसल्स पर टेंशन क्रिएट होती है और उनकी स्ट्रेंथ भी बढ़ती है।

इसे करने से मुख्य रूप से कोर मसल्स टारगेट होता है, जिससे कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।





 
5. कीगल  एक्सरसाइज (Kegel)

कीगल एक्सरसाइज करने से सेक्स टाइमिंग बढ़ती है, इस बात को एक्सपर्ट भी मानते हैं। कीगल एक्सरसाइज के दौरान करने वाले कॉन्ट्रेक्शन और रिलेक्शेसन से सेक्स परफॉर्मेंस पर काफी अच्छा असर देखने को मिलता है।

जैसे-जैसे आपकी सेक्स परफॉर्मेंस बढ़ती है, वैसे-वैसे आपमें कॉन्फिडेंस बढ़ता जाता है और फिर सेक्स पोजीशन में भी मजा आने लगता है।




 
6. हिप थ्रस्ट एक्सरसाइज  (Hip thrust)

ये सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करने से ग्लूट और कोर मसल्स पर टेंशन क्रिएट होती है।

इस एक्सरसाइज को करने से सेक्स पोजिशन में काफी इम्प्रूवमेंट देखने को मिलेगा।


 

निष्कर्ष (Conclusion):  इन  एक्सरसाइज से  शरीर के कोर  स्ट्रॉंग होते  है जिससे  हमे  सेक्स पोजिशन को इम्प्रूव करने में मदद मिलती है  अगर आप भी पार्टनर के साथ अलग-अलग सेक्स पोजिशन और हार्डकोर का मजा लेना चाहते हैं, तो ऊपर दी हुई एक्सरसाइज को करें।






गुरुवार, 20 जनवरी 2022

सेक्शुअल डिसफंक्शन क्या होता है?




सेक्शुअल डिसफंक्शन क्या है ? (What Is Sexual Dysfunction?)

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, इच्छा होने पर भी सेक्स संबंध बनाने में असमर्थ होना ही सेक्शुअल डिसफंक्शन है।

सेक्स करने में आमतौर पर 4 चीजें शामिल होती हैं। जैसे,

यौन उत्तेजना महसूस होना

पेनिस का ​सख्त होना 

चरम पर पहुंचना या ऑर्गेज्म

मन की मजबूती

इच्छा और उत्तेजना दोनों ही सेक्शुअल रेस्पॉन्स के पहले वाले चरण के हिस्से हैं। लेकिन पुरुष हमेशा इन दोनों स्टेप्स से नहीं गुजरते हैं।

हालांकि, रिसर्च से पता चलता है कि यौन रोग बहुत आम हैं, लेकिन लोग इसके बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं। सेक्स संबंधी समस्याओं को दूर करने का एकमात्र तरीका यही है, कि अपनी या पार्टनर की सेक्स समस्याओं के बारे में खुलकर डॉक्टर से बात की जाए।

सेक्शुअल डिसफंक्शन के कारण (Causes of Sexual Dysfunction)

सेक्शुअल डिसफंक्शन या यौन रोग तब होते हैं, जब आपको कोई ऐसी समस्या होती है जो आपमें सेक्शुअल एक्टिविटीज की इच्छा पैदा होने या उनका आनंद लेने से रोकती है। 

यौन रोग का मतलब स्थायी नपुंसकता से ब​हुत अलग है। ये कभी भी हो सकता है। सभी उम्र के लोग यौन समस्याओं का अनुभव करते हैं, हालांकि उम्र बढ़ने के साथ इसकी संभावना बढ़ जाती है।

तनाव या स्ट्रेस यौन रोग का एक सामान्य कारण है। अन्य कारणों में शामिल हैं:

सेक्शुअल ट्रामा

मनोवैज्ञानिक समस्याएं

डायबिटीज

हृदय रोग या अन्य मेडिकल कंडीशन

नशीली दवाओं के प्रयोग से

ज्यादा शराब का सेवन

कुछ दवाओं के सेवन से

आदि।

सेक्शुअल डिसफंक्शन के प्रकार (Types Of Sexual Dysfunction) :

पुरुषों में होने वाले सेक्शुअल डिसफंक्शन को आमतौर पर 2 कैटेगरी में बांटा जाता है। जैसे

1. डिजायर डिसऑर्डर (Desire Disorders)

डिजायर डिसऑर्डर या यौनेच्छा विकार होने पर इंसान के मन से सेक्स करने की इच्छा ही खत्म या कम हो जाती है। वो न तो सेक्स करना चाहता है और न ही उसे इन कामों में किसी प्रकार की रुचि रह जाती है।

2. एराउजल डिसऑर्डर (Arousal Disorders)

 

एराउजल डिसऑर्डर या यौनोत्तेजना विकार होने पर इंसान के शरीर में उत्तेजना का अनुभव नहीं होता है। इसके अलावा, उसे सेक्शुअल एक्टिविटी में किसी प्रकार का आनंद भी नहीं मिलता है।

सेक्शुअल डिसफंक्शन पुरुषों को कैसे प्रभावित करता है? (How Does Sexual Dysfunction Affect Men?) :

सेक्शुअल डिसफंक्शन के कारण पुरुषों को मुख्य रूप से 3 समस्याएं होती हैं। इनमें शामिल हैं,

स्खलन में होने वाली समस्याएं (Ejaculation Disorders)

यौनोत्तेजना में होने वाली समस्याएं Erectile Dysfunction

यौनेच्छा की कमी (Low Libido)

आइए अब इन समस्याओं के बारे में विस्तार से जानते हैं

1. स्खलन में होने वाली समस्याएं (Ejaculation Disorders)

स्खलन में होने वाली समस्याएं निम्नलिखित हैं

1. शीघ्रपतन (Premature Ejaculation / PE)

अगर योनि में लिंग के प्रवेश करते ही या बहुत जल्दी ही वीर्य निकल जाता है, तो इसे शीघ्रपतन या प्री-मैच्योर इजेक्युलेशन या पीई कहा जाता है। 

शीघ्रपतन (पीई) का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। लेकिन कई मामलों में पीई सेक्स के दौरान परफॉर्मेंस के दबाव के कारण भी हो सकता है। इसके कई अन्य फैक्टर्स भी हो सकते हैं। जैसे

तनाव या स्ट्रेस

अस्थायी तनाव 

लंबे समय तक सेक्स की इच्छा को दबाए रखने से

आत्मविश्वास की कमी

पार्टनर से संवाद की कमी

पार्टनर के साथ हुए अनसुलझे झगड़े

आदि। 

कई स्टडी से पता चलता है कि सेरोटोनिन (एक प्राकृतिक रसायन जो मूड को प्रभावित करता है) के ब्रेकडाउन के कारण शीघ्रपतन की समस्या हो सकती है। 

कुछ एंटी डिप्रेसेंट दवाओं के सेवन से भी ये समस्या हो सकती है। कई बार पीठ या रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण होने वाला नर्व्स डैमेज भी शीघ्रपतन का कारण बन सकता है।

2. स्खलन देर से होना या न होना (Inhibited or Delayed Ejaculation / DE)

इस समस्या के होने पर स्खलन या तो होता ही नहीं है या बहुत लंबा समय लगता है। स्खलन न होने या देर से होने के पीछे के शारीरिक कारणों में

पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं

दवा के साइड इफेक्ट

शराब ज्यादा पीने

कुछ खास सर्जरी

शामिल हो सकती है।

कई बार ये समस्या मनोवैज्ञानिक फैक्टर्स, जैसे 

डिप्रेशन

एंग्जाइटी

तनाव

रिश्ते में होने वाली समस्याओं 

के कारण भी हो सकती है।

3. उल्टा स्खलन होना (Retrograde Ejaculation / RE)

इस समस्या के बारे में न तो ज्यादा बात की जाती है और न ही ज्यादा लोगों को पता होता है। लेकिन, इसमें सेक्स पूरा होने के बाद वीर्य लिंग से बाहर की ओर नहीं निकलता है, बल्कि वापस मूत्राशय या ब्लैडर में चला जाता है। 

ये समस्या ज्यादातर डायबिटीज से पीड़ित पुरुषों में सबसे आम है। कई बार जब डायबिटीज के कारण नर्व्स डैमेज हो जाती हैं तो ये समस्या बढ़ जाती है। 

मूत्राशय और मूत्राशय के जोड़ की नसों में जब समस्या होती है तो ये वीर्य को आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर बहने के लिए मजबूर करती हैं। कुछ अन्य पुरुषों को ये समस्या दवाओं के साइड इफेक्ट या ब्लैडर नेक या प्रोस्टेट का ऑपरेशन करवाने के बाद हो सकती है।

2. इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction / ED)

इरेक्टाइल डिसफंक्शन या ईडी में पार्टनर से सेक्स करने के लिए या तो पेनिस हार्ड ही नहीं होता है, या फिर, लंबे समय तक हार्ड बनाए रखने में असमर्थता होती है। ये समस्या काफी आम है, स्टडी से पता चलता है कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग आधे अमेरिकी पुरुष इससे प्रभावित होते हैं।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन के कारणों (Causes of Erectile Dysfunction) में शामिल हैं,

ब्लड फ्लो को प्रभावित करने वाले रोग जैसे धमनियों का सख्त होना।

नर्व्स संबंधी डिसऑर्डर

तनाव, रिलेशनशिप की समस्याएं, डिप्रेशन और परफॉर्मेंस से जुड़ी एंग्जाइटी

पेनिस में चोट लगना

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी होना

अनहेल्दी आदतें जैसे स्मोकिंग, बहुत अधिक शराब पीना, अधिक भोजन करना और वर्कआउट न करना

आदि।

3. यौनेच्छा की कमी (Low Libido)

लो लिबिडो या यौनेच्छा की कमी का मतलब है, कि आपकी इच्छा या रुचि सेक्स में कम हो गई है। ये स्थिति अक्सर मेल हार्मोन टेस्टोस्टेरोन के लो लेवल से जुड़ी होती है। 

टेस्टोस्टेरोन सेक्स ड्राइव, शुक्राणु के उत्पादन, मांसपेशियों, बालों और हड्डियों की सेहत को बनाए रखता है।टेस्टोस्टेरोन का लो लेवल आपके शरीर और मूड को प्रभावित कर सकता है।

यौनेच्छा की कमी भी डिप्रेशन, एंग्जाइटी या रिलेशनशिप में समस्याओं के कारण हो सकती है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशन, और एंटी डिप्रेसेंट जैसी कुछ दवाएं भी सेक्स करने की चाहत को कम कर सकती हैं।

सेक्शुअल डिसफंक्शन का उपचार क्या है? (Treatments For Male Sexual Dysfunction)

सेक्शुअल डिसफंक्शन या यौन रोग के कई मामलों को इसके कारण होने वाली मानसिक या शारीरिक समस्याओं का इलाज करके ठीक किया जा सकता है। इन समस्याओं के उपचार में शामिल हैं:

1. दवाएं (Medications) :

ऐसी सभी दवाएं जो लिंग में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर सेक्शुअल फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं, सेक्शुअल डिसफंक्शन के उपचार में मदद कर सकती हैं

 

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, इच्छा होने पर भी सेक्स संबंध बनाने में असमर्थ होना ही सेक्शुअल डिसफंक्शन है। सेक्शुअल डिसफंक्शन या यौन रोग के उपचार में आमतौर पर किसी इंसान को 6 महीने या उससे अधिक का समय भी लग सकता है। इसलिए, धैर्य बनाए रखें और अपने डॉक्टर की सलाह को सही ढंग से फॉलो करें।


अधिक जानकारी के लिए Dr.B.K.Kashyap से संपर्क करें 9305273775



Kashyap Clinic Pvt. Ltd.



Blogger:  https://drbkkashyap.blogspot.com/   


Justdial:

https://www.justdial.com/Allahabad/Kashyap-Clinic-Pvt-Ltd-in-Civil-Lines/group


Website:  http://www.drbkkashyapsexologist.com/


Gmail: dr.b.k.kashyap@gmail.com


Fb: https://www.facebook.com/DrBkKasyap/


Youtube https://www.youtube.com/channel/UCE1Iruc110axpbkQd6Z9gfg


Twitter: https://twitter.com/kashyap_dr


Lybrate:  https://www.lybrate.com/allahabad/doctor/dr-b-k-kashyap-sexologist


Sehat :  https://www.sehat.com/dr-bk-kashyap-ayurvedic-doctor-allahabad


Linkdin: https://www.linkedin.com/in/dr-b-k-kashyap-24497780/?

संभोग समय बढ़ाने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय

                                    संभोग समय बढ़ाने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव , अनियमित जीवनशैली औ...