रविवार, 26 सितंबर 2021

क्या आप जानते है मैरेज लाइफ में सेक्स ना करने पर आपके शरीर पर पड़ता है विपरीत प्रभाव - डॉ0 बी0 के0 कश्यप




क्या  आप जानते है मैरेज लाइफ में  सेक्स ना करने पर आपके शरीर पर पड़ता है विपरीत प्रभाव - डॉ0 बी0 के0 कश्यप 


किसी ना किसी समय सभी लोगों को शारीरिक स्पर्श और सेक्स की इच्छा होती है। इस बात को स्वीकार करने में कोई शर्म की बात नहीं कि हमारे शरीर को यौन संबंधों की आवश्यकता होती है। हमारा शरीर सेक्स के अभाव में बहुत सारे बदलावों का सामना करता है। इनके बारे में आपको जानना चाहिए।

हम सभी जानते हैं कि हमारी जिंदगी के लिए बुनियादी जरूरते क्या हैं। हालांकि, जब सेक्स की बात आती है, तो हम सभी बहुत अजीब महसूस करते हैं। आप यह स्वीकार करें या नहीं लेकिन यह सच है कि शारीरिक संबंध हमारे शरीर की जरूरत हैं। यौन रुप से सक्रिय होने के बाद आप इस बात को महसूस कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे भी लोग हैं जो इस बात को स्वीकार करने में हिचकिचाते हैं कि उनके शरीर को शारीरिक स्पर्श की आवश्यकता होती है। यौन रुप से सक्रिय रहने वाले लोग अपने शरीर में कई बदलाव महसूस करते हैं। शारीरिक बदलावों से लेकर मानसिक बदलावों तक, आप बहुत सी चीजों का सामना करते हैं। इसके विपरीत, अगर शरीर सेक्स के अभाव में होता है तो भी आप कई बड़े बदलावों को देखेंगे। आइए जानते हैं कि सेक्स ना करने पर आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं। 

आप इसके (सेक्स ) बारे में अधिक सोचने लगते  हैं-

आप इस बात पर विश्वास करें या नहीं लेकिन यह सच है कि सेक्स के अभाव होने पर आप इसके बारे में अधिक सोचने लगते हैं। आप जिस इंसान को पसंद करते हैं उसके साथ आप शारीरिक संबंधों बनाने के बारे में सोचने लगते हैं।

आप तनाव में रहते हैं-

सेक्स के अभाव में आपका शरीर तनाव में आ जाता है। आप अचानक तनाव का शिकार हो जाते है। इस कारण आपको मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, नींद ना आने, और भूख ना लगने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

इम्यूनिटी का कम होना-

आपका इम्यून सिस्टम आपके कई बीमारियों से बचाता है। हालांकि जब शरीर से यौन संबंधों के अभाव में होता है, तो यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। आप जल्द बीमार पड़ने लगते हैं। सेक्स करने से आपके शरीर में इम्यूनोग्लोबिन केमिकल बढ़ता है जो बेहतर तरीके से रोगों से लड़ने में मदद करता है।

आप खुद पर संकोच करने लगते हैं-

हम सभी के लिए खुद को प्यार करना और पसंद करना जरुरी होता है। इससे आप अपने बारे में अच्छा महसूस कर पाते हैं। सेक्स के दौरान हमारे शरीर में डोपामाइन नामक हार्मोन रिलीज होता है जो कि एक हैप्पी हार्मोन है। इससे आपका आत्मविश्वास बना रहता है और आप खुश रहते हैं लेकिन सेक्स के अभाव में आपका शरीर उदास होने लगता है और आप खुद पर ही संकोच करने लगते हैं।

त्वचा पर प्रभाव-

यौन संबंध आपकी त्वचा को भी प्रभावित करते हैं। इससे आपकी त्वचा में निखार आता है। डोपामाइन का स्तर बढ़ने से आपकी स्किन ग्लो करती है। इसके विपरीत, सेक्स के अभाव में आपकी त्वचा बेजान और मुरझाई हुई दिखने लगती है।



गुरुवार, 23 सितंबर 2021

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए खुद को ऐसे रखें सेक्शुअली फिट- डॉ0 बी0 के0 कश्यप

                                 




सुखी वैवाहिक जीवन के लिए  खुद को ऐसे रखें सेक्शुअली फिट:

शादी से पहले भले ही सेक्स न करें, लेकिन विवाह करने के बाद सेक्शुअल संबंध बनते ही हैं। अगर आप वैवाहिक जीवन का सुख चाहते हैं और संतान की इच्छा है तो इसके लिए सेक्शुअली फिट (Sexually Fit) रहना होगा। यह बहुत ही जरूरी है।

अगर आप शादी के बाद सेक्शुअली फिट नहीं रहेंगे तो इससे आगे चलकर सेक्स लाइफ और संतान उत्पन्न करने को लेकर दिक्कत होगी। इसलिए हमें स्वस्थ सेक्स लाइफ (Men's Healthy Sex Life) को लेकर कुछ जरूरी बातें जाननी होंगी। 


1. अपना सेक्स पावर खुद से करें चेक (Test Sexual Stamina or Sex Power at Home)

यौन शक्ति या पौरुष शक्ति के बिना सेक्स लाइफ का आनंद संभव नहीं है। हमें मर्दाना ताकत की सही जानकारी होनी चाहिए। जबकि इसको लेकर कई लड़कों को सही जानकारी नहीं होती है। वे किसी न किसी भ्रम में पड़कर सेक्सपावर को बढ़ाने की दवाइयां खाना शुरू कर देते हैं।

इस वजह से वह अपनी नेचुरल शक्ति को खो देते हैं। इसलिए हमें ऐसी अफवाहों से भी खुद को बचाना है। सेक्स पावर / स्टेमिना (Sexual Stamina) को इस तरह से टेस्ट कर सकते हैं।

क्या आप लिंग की लंबाई और मोटाई जानतेहैं?

· क्या आपके पेनिस में पूरी तरह तनाव आता है?

· क्या आपके भीतर सेक्स की इच्छा होती है?

· आप उपरोक्त बातों के आधार पर अपना सेक्शुअल फिटनेस जांच सकते हैं।



 
2. पुरुषों की हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए जरूरी चीजें (Men's Sexual Performance Products)

पुरुषों की हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए कुछ जरूरी चीजें होती हैं। इनका इस्तेमाल हर दिन किया जा सकता है। क्योंकि हम पुरुषों को कुछ जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। हमें इनकी पूर्ति करनी जरूरी है। जो लोग नहीं कर पाते वे कमजोर हो जाते हैं।

अगर आप इन हेल्दी सेक्स लाइफ वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो इससे सेक्स टाइमिंग, वीर्य की गुणवत्ता, लिंग का तनाव आदि को लेकर फायदा होता है। इसलिए लड़कों को इन चीजों का सेवन करते रहना चाहिए।



3. अपने लिंग को रखें हेल्दी (Keep Your Penis Healthy)

स्वस्थ सेक्स जीवन के लिए लिंग को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। अगर आपका पेनिस हेल्दी (Healthy Penis) नहीं है तो फिर दिक्कत होनी है। हालांकि, लड़के कुंवारे में अपने लिंग को लेकर कई तरह गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से दिक्कतें होती हैं। हेल्दी पेनिस के लिए निम्निलिखित बातों का ध्यान रखें-

· लिंग पर सही तेल की मालिश करें

· पेनिस लंबा करने के लिए उसे जबरन खींचे-तानें नहीं

· लिंग की लंबाई बढ़ाने के लिए किसी उपकरण का इस्तेमाल न करें

· प्राइवेट एरिया की सफाई करते रहें

· 'एक्सपायर' अंडरवियर न पहनें

 
4. शराब-सिगरेट का सेवन कम करें या न करें (No Smoking No Alcohol)

कुछ लड़के शराब-सिगरेट का सेवन अधिक करने लगते हैं। सेक्स लाइफ के लिए ये चीजें बेहद खतरनाक होती हैं। मगर जवानी के आरंभ में हमें इसका अंदाजा नहीं होता है। जबकि हमें उसी दौरान इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

 
5. वर्कआउट पर दें ध्यान (Do Workout Regularly)
 
अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो वर्कआउट जरूर करें। डॉक्टर हमेशा इस बात की सलाह देते हैं। अगर आप खुद को आलस से बाहर नहीं निकालेंगे तो इससे दिक्कत होगी। इसलिए योग, दौड़ना, टहलना या जिम करना शुरू कर दें। इससे आपकी सेक्स लाइफ भी दुरुस्त होगी।


सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन (Sexual frustration) की समस्या से जूझते पुरुषों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन के लक्षण सामान्य होते हैं। किंतु धीरे-धीरे यह सेक्स की समस्या गंभीर हो जाती है। इसके चलते सेक्स लाइफ बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है।

इसलिए सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन से खुद को संभालने का तरीका पता होना चाहिए। हम यहां पर सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन को दूर करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन से निजात चाहते हैं तो यहां पर बताए टिप्स फॉलो करें।
 
सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन क्या होता है? (What Is Sexual frustration)

आप सेक्स लाइफ में जो चाहते हैं, वैसा हो नहीं पाता। जो सेक्स लाइफ में रियल एक्सपीरियंस और सेक्स की चाहत या जरूरत के बीच असंतुलन होता है, तभी इस तरह की दिक्कत होती है। इस तरह की समस्या को सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन कहते हैं।

हमें सेक्स लाइफ में इस तरह के असंतुलन के बीच संतुलन बनाना जरूरी होता है। जो लोग ऐसा नहीं कर पाते वे दिमागी रूप से परेशान हो जाते हैं। जब ये बुरी तरह हावी हो जाती है, तब दिक्कत बढ़ जाती है।
 
सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन के लक्षण (Sexual Frustration Symptoms)

· सेक्स लाइफ से नाखुश

· पार्टनर को नापसंद करना

· चिड़चिड़ापन या बौखलाहट

· नींद की कमी

· सेक्स के बारे में अत्याधिक सोचना

· सेक्स के बाद मास्टरबेशन करना

· पार्टनर के साथ सेक्स में दिलचस्पी नहीं

उपरोक्त बिंदुओं के आधार पर सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन को समझ सकते हैं। ये सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन के लक्षण हैं। हालांकि, ये शुरुआती संकेत हैं, जिनके आधार पर आसानी से पहचान कर सकते हैं। ऐसे लक्षण बार-बार या लंबे समय तक दिखें, तब सावधान हो जाएं और समाधान पर विचार करें।

 
सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन को दूर करने के तरीके (Best Way To Deal With Sexual Frustration)

हम यहां पर सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन को दूर करने के बारे में बात करेंगे। इन निम्नलिखित आसान तरीकों की मदद से फायदा मिल सकता है। पुरुषों को इन टिप्स के बारे में जानना चाहिए-


1. समझें, आखिर सेक्स में मजा क्यों नहीं आ रहा है?

हर समस्या के कारण को समझना बहुत जरूरी है। अगर आपको मूल कारण की जानकारी होगी, तभी उसका समाधान खोज पाएंगे। इसलिए अपने यौन इच्छा की कमी के कारण को समझें। कहीं यौन इच्छा की कमी आपके पार्टनर में तो नहीं? इस बात को अच्छी तरह समझ लें।

अगर आपके भीतर सेक्स को लेकर इच्छा नहीं हो रही है तो उसे स्वीकार करें। क्योंकि कई लड़के मानते हैं कि इसे बताने से पार्टनर उनको कमजोर मानेगी। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता। अगर आप में कमी है तो उसको दूर करें। इसके बाद शायद आपको सेक्स लाइफ में मजा आने लगेगा।
 
2. मजेदार सेक्स लाइफ के लिए अपनाएं ये तरीके

हमेशा एक जैसी चीज को आजमाने से मन भर जाता है। किसी एक ही चीज को बार-बार दुहराने से बोर हो जाना स्वभाविक है। इस बात को लेकर परेशान न हों। आप इसके लिए कुछ मजेदार तरीकों को आजमा सकते हैं। इससे फायदा मिल सकता है।

· मजेदार सेक्स गेम (Sex Games)

· हॉट सेक्स पोजीशन (Hot Sex Positions For Orgasm)


3. वर्कआउट पर बिताएं अधिक समय

अगर सेक्स के प्रति रूचि खत्म हो रही है तो इसके लिए वर्कआउट करने की आवश्यकता है। अगर आप रनिंग, वॉकिंग या सिंपल एक्सरसाइज करते हैं तब भी इससे मदद मिलेगी।

एक्सरसाइज करने से सेक्स लाइफ को फायदा मिलेगा। इसलिए इस बात को नजरअंदाज न करें और वर्कआउट शुरू करें।

 
4. इंटरकोर्स करने में हड़बड़ी नहीं


हां, थोड़ा स्लो चलें। सेक्स को आराम से एंजॉय करें।  फोर प्ले पर अधिक समय बिताएं और पार्टनर के अंगों के साथ समय बिताएं। कई लोग बस इंटरकोर्स के चक्कर में रहते हैं और इससे भी सेक्स का मजा गड़बड़ाता है।

 
5. रोमांटिक गानें और फिल्में मददगार

सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन से उबरने के लिए रोमांटिक गाने और फिल्मों की मदद लें। ये सबसे बेहतरीन तरीका है जो आपके मन-मस्तिष्क को तरोताजा करने का काम करेगा। इसलिए आप इसे भी आजमाकर देख सकते हैं।

आप इन तरीकों से सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन से निजात पा सकते हैं। अगर आपको मदद नहीं मिलती है तो किसी एक्सपर्ट या सेक्सोलॉजिस्ट की मदद लें। 



शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

कामोत्तेजना और नपुंसकता की समस्या के लिए उपयोगी है चिलगोजा का प्रयोग


चिलगोज़ा के फायदे और उपयोग-


चिलगोजा – Pine Nuts

चिलगोजा, पिस्ता, बादाम की तरह ही एक ड्राई फ्रूट है। आयुर्वेद के अनुसार, चिलगोजा एक बहुगुणी औषधि है। चिलगोजा के सेवन से एक-दो नहीं बल्कि कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। चलिए जानते हैं चिलगोजा खाने के फायदे क्या होते हैं।



चिलगोजा क्या होता है?

चिलगोजा का इस्तेमाल मेवे के रूप में होता है। यह एक पौष्टिक तथा स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ एक औषधि भी है। चिलगोजा के तेल का भी प्रयोग औषधि के रूप में होता है। चिलगोगा के वृक्ष लगभग 24 मीटर ऊंचे, एवं 3 मीटर चौड़े, तथा मध्यम आकार होते हैं। पेड़ की छाल पतली, चिकनी, खुरदरी, और भूरे रंग की होती है। इसके पत्ते तीन गुच्छों वाले और कठोर होते हैं।

चिलगोजा (pine nuts) के फल 2.5 सेमी लम्बे, चपटे, और भूरे रंग के होते हैं। इस फल को ही चिलगोजा कहते हैं। इसके बीज 2-2.5 सेमी लम्बे, गहरे भूरे रंग के होते हैं। फलों के अन्दर की गिरी सफेद, मीठी होती है। चिलगोजा के वृक्ष में फरवरी से दिसम्बर तक फूल, और फल होते हैं। चिलगोजा के बीज वृक्षों से नीचे गिरते हैं। इन्हीं बीजों को बाजार में बेचा जाता है।



चिलगोजा के फायदे

आयुर्वेद के अनुसार, चिलगोजा खाने के फायदे (chilgoza benefits), औषधीय प्रयोग, इस्तेमाल की मात्रा, एवं विधियां ये हैंः-


चिलगोजा के फायदे से होती है शारीरिक कमजोरी दूर

शारीरिक कमजोरी की शिकायत है तो चिलगोजा का सेवन करें। बच्चे भी चिलगोजा का प्रयोग कर सकते हैं। चिलगोजा की गिरी का सेवन करने से हाथ-पैर की कमजोरी दूर होती है, और शरीर स्वस्थ होता है।



नपुंसकता की समस्या, और कामोत्तेजना के लिए चिलगोजा का प्रयोग

वर्तमान में कई लोग नपुंसकता, और सेक्स संबंधी विकार से ग्रस्त हैं। अस्वस्थ्य जीवनशैली, अस्वस्थ्य आहार का सेवन, या शारीरिक रोग आदि कई कारण हैं, जिनके कारण लोगों को ऐसी बीमारियां होती हैं। 

 1 गिलास दूध में 5-10 ग्राम चिलगोजा गिरी का चूर्ण, तथा मिश्री मिलाकर पीने से वीर्य संबंधी रोग दूर होता है, और वीर्य स्वस्थ होता है।

· चिलगोजा (pine seeds) के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है, शरीर में उत्तेजना आती है, कामशक्ति (सेक्सुअल पॉवर) पॉवर बढ़ती है। वीर्य की बीमारी ठीक होती है।

· धातु की बीमारी में 20-25 बीज की गिरी को दूध के साथ सेवन करने से लाभ होता है।

· जो लोग सेक्सु्ल पॉवर या यौन शक्ति की कमी से परेशान रहते हैं, वे चिलगोजा, बादाम, मुनक्का, छुहारा, तथा अंजीर को मिलाकर दूध में पकाएं। दूध को ठंडाकर लें, और इसमें मिश्री मिलाकर सेवन करें। इससे उनका शरीर स्वस्थ्य होगा, और कामशक्ति में बढ़ोतरी होती है।


पाचनतंत्र विकार में चिलगोजा के सेवन से लाभ


आप जो खाना खाते हैं, उसे पाचनतंत्र पचाने का काम करता है। जब पाचनतंत्र स्वस्थ रहता है, तो भोजन को सही से पचाता है। इसी तरह पाचनतंत्र के बीमार हो जाने पर स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना बन जाती है। चिलगोजा खाने के फायदे इसमें भी होता है। पाचन क्रिया खराब होने पर चिलगोजा का सेवन करना चाहिए। इससे पाचनतंत्र स्वस्थ रहता है, और सही तरह से काम करता है।



चिलगोजा के फायदे से खांसी और दमा का इलाज

दुनिया भर में दमा रोग से हजारों ग्रस्त हैं। यह एक गंभीर रोग है। चिलगोजा की 5-10 ग्राम गिरी को पीस लें। इसमें शहद मिलाकर सेवन करने से दमा में फायदा होता है। इसे पीने से खांसी में भी आराम मिलता है।

चिलगोजा के फायदे से गठिया में लाभ

चिलगोजा (pine seeds) के तेल को लगाने से गठिया का दर्द ठीक होता है।



चिलगोजा के फायदे बुखार उतारने में

बुखार से पीड़ित मरीज चिलगोजा का सेवन कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। बुखार होने की स्थिति में 18-18 ग्राम त्रिफला, त्रिकटु, दालचीनी, चित्रक, ककुभ मूल, सालिम लें। इनके साथ ही बाबूना का फूल, 100 ग्राम अंगूर, 4 ग्राम चिलगोजा मज्जा, तथा 6 ग्राम नारियल लें। इनका पेस्ट बनाकर पका लें। इसे गाढ़ा बना लें। इसमें 375 ग्राम मधु मिला लें, और जेली (चटनी) बना लें। इस जेली (चटनी) को 5-10 ग्राम सुबह और शाम सेवन करें। इससे बुखार में लाभ होता है। 



चिलगोजा का इस्तेमाल कैसे करें? 

चिलगोजा का सेवन इस तरह किया जा सकता हैः-

· चिलगोजा का चूर्ण- 2-5 ग्राम

आप चिलगोजा का इस्तेमाल कर भरपूर फायदा लेना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक के सलाह जरूर लें।
 

चिलगोजा के साइड इफेक्ट 

जिस तरह अच्छी चीजों को खाने से शरीर में लाभ होता है, और सामान्य से अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसान हो सकता है। उसी तरह चिलगोजा के अत्यधिक सेवन से भी कुछ हानि हो सकती है, जो ये हैः-

· चिलगोजा की गिरी देर से पचती है।

· इसका सेवन अत्यधिक मात्रा में करने से पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।

आप उपरोक्त रोगों की रोकथाम में चिलगोजा का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए डॉक्टर की सलाह से चिलगोजा का इस्तेमाल करना चाहिए।

चिलगोजा कहां पाया या उगाया जाता है? (Where is Chilgoza Found or Grown?)

चिलगोजा की खेती कई स्थानों पर की जाती है। भारत में उत्तर-पश्चिम में चिलगोजा की खेती होती है। हिमालय में 1800-3000 मीटर की ऊंचाई पर देवदार व चीड़ के वृक्षों के साथ-साथ चिलगोजा भी पाया जाता है। यह विश्व में अफगानिस्तान, बलूचिस्तान एवं पाकिस्तान में भी पाया जाता है।










मंगलवार, 3 अगस्त 2021

पुरुषों की अनेक सेक्स समस्या में उपयोगी है सहजन (मोरिंगा या ड्रमस्टिक)- डॉ0 बी0 के0 कश्यप



पुरुषों की अनेक सेक्स समस्या में  उपयोगी है सहजन (मोरिंगा या ड्रमस्टिक)- डॉ0 बी0 के0 कश्यप



सहजन (Drumstick) Benefits:  सहजन के फायदे अनेक हैं। सहजन पुरुषों की कई यौन समस्‍याओं में फायदेमंद होता है। 

पुरुषों में कई ऐसी समस्‍याएं होती है, जिसके बारे में पुरुष बात करने से भी हिचकते हैं। यह समस्‍याएं आगे चलकर किसी बीमारी का रूप ले लेती हैं, जिसका इलाज बहुत ही कठिन हो जाता है। हालांकि, अगर पुरुष अपनी समस्‍याओं को लेकर सजग रहें तो यह आसानी से ठीक हो सकती हैं। 
ऐसे में डाइट और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव पुरुषों की इन बीमारियों को ठीक कर सकता है। डाइट की बात करें तो, पुरुषों के लिए सहजन का सेवन बहुत फायदेमंद है। दरअसल, सहजन कई औषधीय गुणों से भरा होता है। सहजन, पुरुषों में कई अंदरूनी रोग को होने से पहले ही रोक देते हैं। इसके अलावा भी पुरुषों के लिए सहजन बहुत लाभकारी है । 

सहजन क्‍या है-


सहजन, मोरिंगा (Moringa) और ड्रमस्टिक (Drumstick Tree), ये सभी नाम एक ही वृक्ष के हैं। सहजन का वानस्‍पतिक नाम Moringa oleifera है। सहजन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई पोषक तत्‍व जैसे- कैल्शियम, पोटेशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे खनिज पाए जाते हैं। जबकि विटामिन ए, के, बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी, विटामिन सी, डी और ई जैसे विटामिन भी मौजूद हैं। 


पुरुषों के लिए सहजन के फायदे - 


1. प्रोस्‍टेट हेल्‍थ को बेहतर करता है-


सहजन के बीज (Moringa Seeds) और पत्तियों में सल्‍फर युक्‍त यौगिक पाए जाते हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट्स कहा जाता है, जिसमें एंटीकैंसर गुण हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि सहजन के बीजों में मौजूद ग्लूकोसाइनोलेट्स पुरुषों के प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया गया है कि मोरिंगा सॉफ्ट प्रोस्टेट हाइपरप्लासिया को रोकने में मदद कर सकता है। यह स्थिति आम तौर पर पुरुषों में उम्र के अनुसार बढ़ती है जो पेशाब करना मुश्किल बना देती है। यह प्रोस्‍टेट के वजन को कम करता है।

2. इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन को कम कर सकता है-


वैज्ञानिको ने सहजन को इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन की समस्‍या को कम करने के तौर पर देखा है। पुरुषों में स्‍तंभन दोष एक गंभीर समस्‍या है, जिसके बारे चर्चा नहीं होती है। जबकि इसका उपचार संभव है। दरअसल, एक अध्‍ययन में मोरिंगा के बीज और पत्ती के अर्क को स्वस्थ चूहों में शिश्न के रक्त प्रवाह में सुधार और डायबिटीज वाले लोगों में इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन को कम करने के लिए दिखाया गया है। मानव अध्ययन की अनुपस्थिति में, यह अभी ज्ञात नही है कि क्या सहजन पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन का प्रबंधन करने में मदद कर सकता है।

3. पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है-


प्रजनन क्षमता की कमी नपुंसकता को दर्शाता है। जो लोग पिता नहीं बन पाते हैं उनके प्रति समाज का नजरिया बदल जाता है। प्रजनन क्षमता को इंप्रूव करने के लिए सहजन फायदेमंद हो सकता है। मोरिंगा की पत्तियां और बीज एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। इस बात का सफल अध्‍ययन चूहों और खरगोश पर पर किया जा चुका है। हालांकि, इन निष्कर्षों की पुष्टि करने के लिए मनुष्यों पर अध्ययन आवश्यक है।

4. ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करता है-


टाइप 2 डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जो तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या अच्‍छे से इसका उपयोग नहीं कर पाता है। इंसुलिन आपके अग्न्याशय द्वारा निर्मित एक हार्मोन है जो खाने के बाद रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है। लेकिन, जब इंसुलिन का उत्‍पादन नहीं होता तो रक्‍त शर्करा में वृद्धि होने लगती है। पुरुषों डायबिटीज होने का प्रतिशत अधिक है। डायबिटीज में सहजन फायदेमंद हो सकता है। सहजन की पत्तियों का चूर्ण टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में भोजन के बाद होने वाले रक्‍त शर्करा के स्‍तर में वृद्धि को कम कर सकता है। हालांकि, इसमें और अधिक शोध की आवश्‍यकता है।

सहजन अपने औषधीय गुणों के कारण कई रोगों में फायदेमंद है। आप सहजन की पत्तियां, फल और बीज को सब्‍जी या अन्‍य किसी रूप में खा सकते हैं। यह पुरुषों को उनकी समस्‍याओं को दूर करने में मदद करेगी। मगर मार्केट में मिलने वाले सहजन के पाउडर और टैबलेट आदि को बिना चिकित्‍सक की सलाह पर न खाएं। यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

बुधवार, 28 जुलाई 2021

पुरूषों का यौन जीवन खुशहाल नहीं रह गया है, आइए समझते है इसका कारण डॉ0 बी0 के0 कश्यप (Psycho sexologist) से-

 



पुरूषों का यौन जीवन खुशहाल नहीं रह गया है, आइए समझते है इसका कारण डॉ0 बी0 के0 कश्यप (Psycho sexologist) से-

पुरूषों में सेक्स इच्छा कम होने के कई कारण होते हैं जैसे पारिवारिक समस्या, शारीरिक अस्वस्थ्ता या कामेच्छा की कमी। इनकी वजह से पुरूषों में सेक्स करने की चाहत खत्म हो जाती है।

अक्सर ऐसा होता है कि उम्र बढ़ने से पुरुषों में सक्रिय और संतोषजनक यौन जीवन की इच्छा कम हो जाती है।

पुरूषों में टेस्टोस्टेरॉन नामक एक हार्मोन होता है जिसके कारण उनमें यौन इच्छा बढ़ जाती है। लेकिन जैसे-जेसे इस हार्मोन का स्तर कम होता जाता है वैसे-वैसे पुरूषों में यौन इच्छा कम होने लगती है।

इसके अलावा भी कई ऐसे अन्य कारण होते हैं, जिससे पुरुष अपने यौन जीवन से असंतुष्ट होते हैं। आइए जानते हैं किन कारणों से पुरुष अपने यौन जीवन से असंतुष्ट रहते हैं।


लिबिडो (कामेच्छा) की कमी के कारण:

लिबिडो की कमी होना पुरूषों में यौन इच्छा कम देता है। महिलाओं की अपेक्षा यह समस्या पुरूषों में अधिक देखने को मिलती है। कामेच्छा की हानि का मतलब यह नहीं है कि पुरूषों में यौन संबंध रखने की क्षमता कम हो गई है। इसका मतलब यह होता है कि उनमें अब यौन संबंध बनाने की इच्छा खत्म हो गई है। लो लिबिडो शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक कारणों से जुड़ा होता है। जिसका कम होना आपके यौन जीवन पर प्रभाव डाल सकता है। लिबिडो के कम होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे- शराब, नशीली दवाइयां, मोटापा(एक प्रमुख कारक), एनीमिया, लो टेस्टोस्टेरोन(एक बहुत ही दुर्लभ कारण) या डायबिटीज हो सकता है। इसके कुछ भावनात्मक कारण भी होते हैं जैसे- डिप्रेशन, तनाव या बचपन की कोई बुरी याद।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन:

बढ़ती उम्र के साथ, पुरुषों में नपुंसकता (जिसे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या ईडी के रूप में भी जाना जाता है) अधिक सामान्य हो जाता है। नपुंसकता के कारण पुरूषों में सेक्स करने की इच्छा कम हो जाती है जिसका सीधा प्रभाव उनके यौन जीवन पर पड़ता है। नपुंसकता के कारण, पुरुष इरेक्शन के लिए सामान्य समय से अधिक समय लेते हैं। पुरूषों में आर्गेज्म आने के बाद इरेक्शन जल्दी हो सकता है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन कोई गंभीर समस्या नहीं है। इस समस्या को ठीक करने के लिए आप डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।

भावनात्मक रूप से असंतुलित होना:

रिश्ते में या परिवार में भावनात्मक असंतुलन के कारण भी यौन जीवन प्रभावित हो सकता है। किसी भी रिश्ते में अगर तनाव या हताशा हो तो उसका सीधा प्रभाव यौन जीवन पर आ सकता है। पुरूषों में यौन इच्छा की कमी पारिवारिक समस्याओं या किसी अपने के दूर चले जाने के कारण भी हो सकता है। जब कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से दुखी होता है तो यौन जीवन में उनकी रुचि कम हो जाती है। इसके कारण वह इंसान अपने पार्टनर से पूरी तरह जुड़ नहीं पाता है।

स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियों के कारण:


स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियों के कारण पुरुषों में सेक्स करने की क्षमता कम हो जाती है। डायबिटीज के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है जिसकी वजह उनमें यौन संबंध बनाने की इच्छा कम हो जाती है। इनकॉन्टिनेन्स डिसऑर्डर उम्र के साथ विकसित हो जाता है। इसके कारण संभोग में परेशानी होती है। इस डिसऑर्डर के कारण यूरिन लीक होने की समस्या होती है।




बुधवार, 30 जून 2021

आदतें जो पुरुषो की सेक्स लाइफ को कमजोर बनाती है -



पुरुषों की सेक्स लाइफ को कमजोर बनाती हैं  कुछ आदतें,  डॉक्टर बी0 के0 कश्यप  से समझें उसके समाधान-


यौन स्वास्थ्य पुरुष (Men’s Sexual Wellness) और महिला दोनों के लिए स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्तंभ माना जाता है। ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं है, क्योंकि सेक्स जिंदगी का अभिन्न हिस्सा है। यौन समस्याएं (Sex Problems) यह बताती हैं कि शरीर में कहीं बड़ी कमी आ रही है।  इसलिए पुरुषों को भी अपनी सेक्स समस्या को नजरअंजाद नहीं करना चाहिए। इसके लिए बहुत अधिक कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। बस, पुरुषों को अपनी कुछ आदतों को सुधारना होगा।

1. असुरक्षित सेक्स की आदत

पुरुषों को संभोग करने से पहले और बाद में सुरक्षा का खास ध्यान एकाध बार नहीं बल्कि हमेशा रखना चाहिए। इसकी वजह से आप न सिर्फ एचआईवी/एड्स (HIV/ AIDS) बल्कि कई जानलेवा बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हेल्दी सेक्स लाइफ (Healthy Sex Life) की आदतों को जान लें।

2. फोरस्किन को अनदेखा करना

पुरुषों के लिए फोरस्किन भी जरूरी है। रोजाना स्नान करते वक्त लिंग के ऊपरी हिस्से की त्वचा (फोरस्किन) को आगे पीछे करके इसे नियमित तौर पर साफ करना चाहिए। इससे न सिर्फ लिंग स्वस्थ और संक्रमण से मुक्त रहता है बल्कि इससे टाइट फोरस्किन या फिमोसिस जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

टाइट फोरस्किन वाले पुरुष के लिए संभोग क्रिया अक्सर मजेदार नहीं रहती और वे इससे परहेज करते हैं। मेरे पास ऐसे मरीज भी जाए जिनकी शादी को 11 साल हो गए, लेकिन वे टाइट फोरस्किन की वजह से संभोग सुख का आनंद नहीं उठा सके। फोरस्किन हटाना इस समस्या का सामान्य समाधान है। इस दिक्कत से बचने के लिए एंड्रोलाॅजिस्ट से मिलें।


3. नपुंसकता को छिपाना

लिंग सख्ती के साथ खड़ा नहीं होने की समस्या आम है। इससे अधिकतर पुरुष जूझते हैं। मगर वही लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोग फुल इरेक्शन के बगैर हस्तमैथुन करते हैं। जिससे कि ये समस्या और बढ़ जाती है।

इतना ही नहीं नपुंसकता को लेकर वे अपने दिमाग में भ्रांतिया भर लेते हैं। इसलिए वे एंड्रोलाॅजिस्ट को दिखाने से शर्माते हैं। जब वे इसे अनदेखा करते हैं या बिना चिकित्सा परामर्श के वियाग्रा आदि दवा  का सेवन करने लगते हैं।

मगर बाद में वे पूरी तरह नपुंसकता का शिकार हो जाते हैं। इसलिए अगर आप को शीघ्रपतन या कोई अन्य सेक्शुअल समस्या  है तो डॉक्टर से तुरंत मिलें।

4. पोर्न को हकीकत समझना-

पोर्न देखने की आदत हर किसी के लिए खराब है। पोर्न की लत के कारण भी सेक्स की समस्या जन्म लेती है। मेरे पास आने वाले कई मरीजों का कहना था कि वे वैवाहिक जिंदगी का मजा नहीं ले सकते, क्योंकि वे अपने पार्टनर या पार्टनर द्वारा उत्तेजित करने वाले तरीकों को पसंद नहीं करते।

पोर्नोग्राफी का आदी होने से उनके मन में महिलाओं के लिए बाॅडी इमेज प्रभावित होती है। इसलिए कभी भी पोर्न को निजी जीवन में उतराने की कल्पना नहीं करनी चाहिए क्योंकि आप आम आदमी हैं कोई पोर्नस्टार नहीं।

5. हस्तमैथुन के लिए बेचैनी-

वैसे तो हस्तमैथुन एक अच्छी क्रिया है किंतु अगर इसमें ही खो गए तो आप अपना तन-मन दोनों ही खो देते हैं। हालांकि इसकी कोई सीमा नहीं है कि आप कितनी बार सुरक्षित रूप से हस्तमैथुन कर सकते हैं।

हमें ऐसी रोगी भी मिले जिन्होंने महीनों तक दिन में 10 बार हस्तमैथुन किया। हस्तमैथुन सेक्स संबंधी तनाव दूर करने का त्वरित जरिया है, जबकि संभोग पूरी तरह से अलग मामला है। इसलिए संभोग का सुख चाहिए तो आपको इसकी लत नहीं लगानी चाहिए। अच्छी चीजों की आदत डालें और किसी भी चीज की लत नहीं लगने देनी चाहिए। तब जाकर आप पौरुष जीवन का सुख भोग सकते हैं। साथ ही सेक्स संबंधित बीमारी के संकेत दिखने पर बिना शर्म और देरी किए तुरंत डॉक्टर से मिलें।

निष्कर्ष (Conclusion)

पुरुषों की सेक्स लाइफ को कमजोर बनाने में आपकी गंदी आदतों का योगदान भी होता है। मगर हम उस बात पर जोर नहीं देते हैं। अपनी आदतों को सुधारने की बजाय अन्य चीजों से इसको दूर करने की सोचते हैं। कई बार यही आदतें पुरुषों की सेक्स लाइफ को खत्म कर देती है। इसलिए इन 5 आदतों से खुद को दूर रखें। यहां पर हमने इन आदतों को लेकर एक डॉक्टर से बातचीत की और उन्होंने उसके समाधान बताए हैं। यदि अपनी सेक्स लाइफ को तंदरुस्त रखना चाहते हैं इन बातों का ख्याल रखें।




मंगलवार, 15 जून 2021

सफेद मूसली के सेक्शुअल फायदे और उपयोग





सफेद मूसली के सेक्शुअल फायदे और  उपयोग 

सफेद मूसली (safed musli) को शक्तिवर्द्धक जड़ी बूटी माना जाता है, इसलिए आयुर्वेद में औषधि के रूप में इसका बहुत इस्तेमाल किया जाता है। सफेद मूसली की जड़ और बीज, विशेष रूप से औषधि के रूप में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसकी जड़ों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि अत्यधित मात्रा में पाए जाते हैं। 

सफेद मूसली क्या है? (What is Safed Musli?)

मूसली फूल सफेद रंग के होते हैं। इसकी जड़ मोटी तथा गुच्छों में होती है। इसका कंद (bulb) मीठा, कामोत्तेजक और कफ को कम करने में मदद करता है। यह स्तनों में दूध को बढ़ाने में मदद करता है। यहां तक सफेद मूसली मोटापा  (obesity), अर्श या पाइल्स (piles), सांसों के रोग, खूनी की कमी या एनिमिया (anemia) में भी लाभ पहुंचाता है। आप इसका लाभ ह्रदय विकार (heart disease) तथा डायबिटीज (diabetes) जैसे रोगों में भी ले सकते हैं। सफेद मूसली का वानस्पतिक नाम Chlorophytum borivilianum (क्लोरोफायटम बोरिबिलिएनम्) है। सफेद मूसली Liliaceae (लिलिएसी) कुल का है।



सफेद मूसली के फायदे उपयोग (Safed Musli Benefits & Uses )-



ब्रेस्टमिल्क को बढ़ाने में उपयोगी सफेद मूसली -


माताओं के स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए सफेद मूसली फायदे का लाभ उठाना चाहिए। इसके लिए सफेद मूसली का प्रयोग इस तरह से करना चाहिए। 2-4 ग्राम सफेद मूसली के चूर्ण में बराबर भाग मिश्री मिला लें। इसे दूध के साथ सेवन करें। इससे स्तनों में दूध की वृद्धि होती है।


दस्त को रोकने में सफेद मूसली के फायदे -

सफेद मूसली का सेवन करने पर दस्त की परेशानी से निजात मिल सकता है। 2-4 ग्राम सफ़ेद मूसली की जड़ के चूर्ण को दूध में मिला लें। इसका प्रयोग करने से दस्त, पेचिश तथा भूख की कमी जैसी परेशानियों में लाभ मिलता है।

पेट की बीमारी में सफेद मूसली के फायदे -

पेट में गड़बड़ी, पेट दर्द, खाना ना खाने की इच्छा, दस्त जैसी समस्याएं होने पर सफेद मूसली का सेवन करें। इसके लिए सफेद मूसली के कंद के चूर्ण का सेवन करना चाहिए। 1-2 ग्राम कंद (bulb) के चूर्ण का सेवन करने से दस्त, पेट की गड़बड़ी, पेट दर्द और भूख ना लगने की समस्या ठीक होती है।

मूत्र संबंधी समस्या में सफेद मूसली के फायदे -

कई लोग को पेशाब करते समय दर्द होता है। इस रोग में मूसली बहुत फायदेमंद होता है। मूसली जड़ के चूर्ण को 1-2 ग्राम की मात्रा में सेवन करें। इससे राहत मिलती है।



सुजाक रोग में सफेद मूसली चूर्ण के फायदे -

सुजाक एक तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन से संबंधित रोग है, जो यौन संपर्क के कारण होता है। अगर इसका समय पर इलाज ना किया गया तो नपुंसक होने की संभावना भी रहती है। सफेद मूसली के चूर्ण का सेवन करने से सुजाक में लाभ मिलता है।

ल्यूकोरिया में सफेद मूसली के फायदे -

ल्यूकोरिया महिलाओं को होने वाली एक बीमारी है। इस रोग के कारण महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। आप सफेद मूसली का प्रयोग करके ल्यूकोरिया को ठीक करने में मदद पा सकते हैं। इसको ठीक करने के लिए 1-2 ग्राम सफेद मूसली के कंद चूर्ण का सेवन करें।

कमजोरी दूर करने में सफेद मूसली के फायदे- 

कभी-कभी संतुलित आहार नहीं ले पाने, या फिर अन्य कारणों से लोगों को शारीरिक कमजोरी की शिकायत हो जाती है। इसमें सफेद मूसली चूर्ण का सेवन करने से लाभ मिलता है। सफेद मूसली के कंद के 2-4 ग्राम चूर्ण में मिश्री मिला लें। इसे दूध के साथ सेवन करें। सफेद मूसली का उपयोग सामान्य कमजोरी तथा लिंग से संबंधित कमजोरी दूर करने में होती है। आप 2-4 ग्राम मूसली के चूर्ण में, समान मात्रा के शर्करा डाल लें। इसे गाय के दूध के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है।

· 1-2 ग्राम जड़ के चूर्ण में समान मात्रा में मिश्री मिला लें। इसका सेवन करने से कमजोरी दूर होती है, और वीर्य दोष (Semen) ठीक होता है।

· सफेद मूसली की जड़ के 1-2 ग्राम चूर्ण में बराबर भाग में मिश्री मिला लें। इसका सेवन करने से सामान्य शारीरिक दुर्बलता और शुक्र-दुर्बलता की परेशानी ठीक होती है।

गठिया के दर्द में सफेद मूसली के फायदे -

गठिया के लिए सफेद मूसली बहुत फायदेमंद होता है। सफेद मूसली के कंद (bulb) को पीसकर लगाने, या सफ़ेद मूसली चूर्ण का सेवन करने से गठिया के दर्द से आराम मिलता है।

कामेच्छा को बढ़ाने में लाभकारी सफेद मूसली -

कई बार काम के तनाव के कारण, या किसी शारीरिक समस्या के कारण, या फिर दवा के साइड इफेक्ट के कारण सेक्स करने की इच्छा में कमी आ जाती है। सफेद मूसली के साथ, समान मात्रा में गुडूची सत्त्, कौंञ्च बीज, गोखरू, सेमलकंद, आँवला तथा शर्करा लें। इनका चूर्ण बना लें। इसे 2-4 ग्राम की मात्रा को घी तथा दूध में मिलाकर पीने से सेक्स करने की इच्छा बढ़ती है। पुरूषों के इस यौन समस्या में सफेद मूसली का उपयोग बहुत लाभकारी होता है।

सफेद मूसली का उपयोगी भाग -

आयुर्वेद में सफेद मूसली के कंद, जड़ और बीज का प्रयोग औषधि के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है।





संभोग समय बढ़ाने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय

                                    संभोग समय बढ़ाने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव , अनियमित जीवनशैली औ...