बुधवार, 30 जून 2021

आदतें जो पुरुषो की सेक्स लाइफ को कमजोर बनाती है -



पुरुषों की सेक्स लाइफ को कमजोर बनाती हैं  कुछ आदतें,  डॉक्टर बी0 के0 कश्यप  से समझें उसके समाधान-


यौन स्वास्थ्य पुरुष (Men’s Sexual Wellness) और महिला दोनों के लिए स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्तंभ माना जाता है। ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं है, क्योंकि सेक्स जिंदगी का अभिन्न हिस्सा है। यौन समस्याएं (Sex Problems) यह बताती हैं कि शरीर में कहीं बड़ी कमी आ रही है।  इसलिए पुरुषों को भी अपनी सेक्स समस्या को नजरअंजाद नहीं करना चाहिए। इसके लिए बहुत अधिक कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। बस, पुरुषों को अपनी कुछ आदतों को सुधारना होगा।

1. असुरक्षित सेक्स की आदत

पुरुषों को संभोग करने से पहले और बाद में सुरक्षा का खास ध्यान एकाध बार नहीं बल्कि हमेशा रखना चाहिए। इसकी वजह से आप न सिर्फ एचआईवी/एड्स (HIV/ AIDS) बल्कि कई जानलेवा बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हेल्दी सेक्स लाइफ (Healthy Sex Life) की आदतों को जान लें।

2. फोरस्किन को अनदेखा करना

पुरुषों के लिए फोरस्किन भी जरूरी है। रोजाना स्नान करते वक्त लिंग के ऊपरी हिस्से की त्वचा (फोरस्किन) को आगे पीछे करके इसे नियमित तौर पर साफ करना चाहिए। इससे न सिर्फ लिंग स्वस्थ और संक्रमण से मुक्त रहता है बल्कि इससे टाइट फोरस्किन या फिमोसिस जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

टाइट फोरस्किन वाले पुरुष के लिए संभोग क्रिया अक्सर मजेदार नहीं रहती और वे इससे परहेज करते हैं। मेरे पास ऐसे मरीज भी जाए जिनकी शादी को 11 साल हो गए, लेकिन वे टाइट फोरस्किन की वजह से संभोग सुख का आनंद नहीं उठा सके। फोरस्किन हटाना इस समस्या का सामान्य समाधान है। इस दिक्कत से बचने के लिए एंड्रोलाॅजिस्ट से मिलें।



3. नपुंसकता को छिपाना

लिंग सख्ती के साथ खड़ा नहीं होने की समस्या आम है। इससे अधिकतर पुरुष जूझते हैं। मगर वही लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोग फुल इरेक्शन के बगैर हस्तमैथुन करते हैं। जिससे कि ये समस्या और बढ़ जाती है।

इतना ही नहीं नपुंसकता को लेकर वे अपने दिमाग में भ्रांतिया भर लेते हैं। इसलिए वे एंड्रोलाॅजिस्ट को दिखाने से शर्माते हैं। जब वे इसे अनदेखा करते हैं या बिना चिकित्सा परामर्श के वियाग्रा आदि दवा  का सेवन करने लगते हैं।

मगर बाद में वे पूरी तरह नपुंसकता का शिकार हो जाते हैं। इसलिए अगर आप को शीघ्रपतन या कोई अन्य सेक्शुअल समस्या  है तो डॉक्टर से तुरंत मिलें।

4. पोर्न को हकीकत समझना-

पोर्न देखने की आदत हर किसी के लिए खराब है। पोर्न की लत के कारण भी सेक्स की समस्या जन्म लेती है। मेरे पास आने वाले कई मरीजों का कहना था कि वे वैवाहिक जिंदगी का मजा नहीं ले सकते, क्योंकि वे अपने पार्टनर या पार्टनर द्वारा उत्तेजित करने वाले तरीकों को पसंद नहीं करते।

पोर्नोग्राफी का आदी होने से उनके मन में महिलाओं के लिए बाॅडी इमेज प्रभावित होती है। इसलिए कभी भी पोर्न को निजी जीवन में उतराने की कल्पना नहीं करनी चाहिए क्योंकि आप आम आदमी हैं कोई पोर्नस्टार नहीं।

5. हस्तमैथुन के लिए बेचैनी-

वैसे तो हस्तमैथुन एक अच्छी क्रिया है किंतु अगर इसमें ही खो गए तो आप अपना तन-मन दोनों ही खो देते हैं। हालांकि इसकी कोई सीमा नहीं है कि आप कितनी बार सुरक्षित रूप से हस्तमैथुन कर सकते हैं।

हमें ऐसी रोगी भी मिले जिन्होंने महीनों तक दिन में 10 बार हस्तमैथुन किया। हस्तमैथुन सेक्स संबंधी तनाव दूर करने का त्वरित जरिया है, जबकि संभोग पूरी तरह से अलग मामला है। इसलिए संभोग का सुख चाहिए तो आपको इसकी लत नहीं लगानी चाहिए। अच्छी चीजों की आदत डालें और किसी भी चीज की लत नहीं लगने देनी चाहिए। तब जाकर आप पौरुष जीवन का सुख भोग सकते हैं। साथ ही सेक्स संबंधित बीमारी के संकेत दिखने पर बिना शर्म और देरी किए तुरंत डॉक्टर से मिलें।

निष्कर्ष (Conclusion)

पुरुषों की सेक्स लाइफ को कमजोर बनाने में आपकी गंदी आदतों का योगदान भी होता है। मगर हम उस बात पर जोर नहीं देते हैं। अपनी आदतों को सुधारने की बजाय अन्य चीजों से इसको दूर करने की सोचते हैं। कई बार यही आदतें पुरुषों की सेक्स लाइफ को खत्म कर देती है। इसलिए इन 5 आदतों से खुद को दूर रखें। यहां पर हमने इन आदतों को लेकर एक डॉक्टर से बातचीत की और उन्होंने उसके समाधान बताए हैं। यदि अपनी सेक्स लाइफ को तंदरुस्त रखना चाहते हैं इन बातों का ख्याल रखें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है यौन रोग रोकने का पहला कदम, ये समझना है कि यौन रोग कैसे फैलते हैं। शरीर के तरल पदार्थों जैसे सीमन, योनि या ग...