शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

क्या आप जानते है हेल्दी सेक्सुल लाइफ के लिए जरूरी नियम : डॉ0 बी0 के0 कश्यप


क्या आप जानते है हेल्दी सेक्सुल लाइफ के लिए जरूरी नियम : डॉ0 बी0 के0 कश्यप

हेल्दी सेक्स लाइफ (Healthy Sex Life) के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। जिनको हर उन कपल्स को जान लेना अतिआवश्यक है। जो फिजिकल रिलेशन में हैं।

ये नियम मानने वाले व्यक्ति सेक्स लाइफ में होने वाली परेशानी से बच जाते हैं।

इसलिए आप पहली बार सेक्स करने जा रहे हैं या आप पहले से रिलेशन में है, इससे इस बात का कोई लेना देना नहीं। क्योंकि ये नियम हर कपल्स के लिए आवश्यक हैं। अगर आप बेहतरीन सेक्स लाइफ चाहते हैं तो फिर इस तरह के सेक्स रूल्स को फॉलो करना अतिआवश्यक है।

सेक्स रूल्स सुरक्षा के साथ रिश्ते में इमोशन-लव बरकरार रखने में भी आप की मदद करती है।

क्यों जरूरी है ये नियम :

एक बेहतरीन रिश्ते के लिए जिस तरह रिलेशनशिप रूल्स (Relationship Rules) की जरूरत है, वैसे ही सक्सेसफुल सेक्स लाइफ के लिए सेक्स रूल्स की जरूरत है। कई लोग इस जानकारी के अभाव में अपनी सेक्स लाइफ को खत्म कर देते हैं। मगर वहीं इसको जानने वाले इन नियमों के अनुसार चलकर रिश्ते को बचा लेते हैं।

1. पहला नियम: फिज़िकल रीलेशन के समय हद मे रहे 


हम अपने पार्टनर पर एक सीमा तक ही अपना अधिकार जमा सकते हैं। आपकी पार्टनर हमराही है न कि आपकी दासी। इस बात का ध्यान रखकर ही कुछ भी करें। इसलिए सेक्स को लेकर किसी भी हद तक न जाएं वर्ना सोचिए आप में और किसी रेपिस्ट में क्या फर्क रह जाएगा। वैसे भी जोर-जबरदस्ती किया गया सेक्स मैरिटल रेप (Marital Rape) कहलाता है।


· कपड़ों को न फाड़ें

· जबरदस्ती न करें

· बाइट न करें

2. दूसरा नियम: फिज़िकल रीलेशन के समय फूहड़ बातें न करें


रोमांस और सेक्स इस जगत की सबसे सुंदर और मनोरम क्रियाएं हैं। इसलिए इनको सुंदर तरीके से ही बयां करें। कभी भी रोमांस करने के दौरान रोमांटिक बातें करें न कि फूहड़-अश्लील भाषा का प्रयोग करें। अगर आप अपनी पार्टनर के साथ फोन सेक्स कर रहे हैं तो भी इस बात को न भूलें। वैसे भी फूहड़-अश्लील बातें गाली की तरह होती हैं।


· पार्टनर को आवाज निकालने के लिए न कहें

· पॉर्न में यूज की गई बातों को न बोलें

· गुप्तांगों को सीधे न बोलें

3. तीसरा नियम: सुरक्षा से समझौता न करें 


सुरक्षा को ताक पर रखकर किसी काम को नहीं करना चाहिए। अगर आपके पास कंडोम या गर्भनिरोधक चीजें नहीं हैं तो उस दिन सेक्स न करें। आप फोरप्ले तक भी संतुष्ट रह सकते हैं। इसलिए सेक्स समस्या से दूर रहना है तो सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

4. चौथा नियम: पार्टनर को पोर्नस्टार न समझें


आप खुद को जो भी समझते हों लेकिन अपनी पार्टनर को पॉर्न स्टार न समझें। कई लोग अपनी पार्टनर को पॉर्न फिल्मों की तरह कुछ करने को कहते हैं। जबकि वास्तविक जीवन में वैसा कुछ कर पाना सबके लिए संभव नहीं है। इसलिए पार्न को मोबाइल की दुनिया से बाहर न आने दें।

5. पंचवा नियम:  फिज़िकल रीलेशन के समय इनवालमेंट(सहभागिता) रक्खें


सेक्स क्रिया के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। जब तक दोनों की सहभागिता नहीं होगी तब तक यह क्रिया पूरी नहीं हो सकती। इस बात को अगर आप समझ गए तो फिर ऑर्गेज्म का आनंद ले सकेंगे और अपनी पार्टनर को दे सकेंगे। क्योंकि 70% महिलाओं को ऑर्गेज्म (Orgasm) का मजा पुरुष नहीं दे पाते हैं।


· पार्टनर की मर्जी के खिलाफ कुछ न करें

· सेक्स के लिए दबाव न बनाएं

· पार्टनर को विवश न करें

अगर कोई भी कपल इन नियमों को तोड़ता है तो ये मान लें कि वे हेल्दी सेक्स लाइफ का मजा नहीं ले रहे। ऐसे में फिर सेक्स करने का क्या मतलब। इसलिए सेक्स रूल्स को फॉलो करने में कोताही न बरतें।





बुधवार, 30 सितंबर 2020

थायरॉइड की समस्या कैसे यौन जीवन को प्रभावित करता है ..



 


थायरॉइड की समस्या कैसे यौन जीवन को प्रभावित करता है :

थायरॉइड जैसी बीमारी के कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। हालांकि, सेक्स ड्राइव यानी कामेच्छा में कमी आना सबसे परेशानी भरा हो सकता है। कई रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है कि थायरॉइड में थोड़ी सी भी गड़बड़ी यौन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित करती है।

थायराइड थाइराक्सिन नामक हार्मोन बनाती है। जिससे शरीर के ऊर्जा, प्रोटीन उत्पादन एवं अन्य हार्मोन के प्रति होने वाली संवेदनशीलता नियंत्रित होती है। थायराइड ग्लैंड शरीर के मेटाबोलिज्म को नियंत्रण करता है और आपके हृदय, मांसपेशियां और कोलेस्ट्रोल को भी प्रभावित करता है।

थायरॉइड में खासतौर पर हायपोथायरोडिज्म यानी थायरॉइड का कम होना धीरे-धीरे अपना असर दिखाता है। लो थायरॉइड के लक्षण अक्सर साफ तरह से नजर नहीं आते क्योंकि ये बढ़ती उम्र के लक्षणों की तरह ही होते हैं। इसका असर शरीर के कई अंगों पर भी पड़ सकता है और सेक्स ड्राइव में कमी का कारण भी बन सकता है।

यौन रोग(सेक्सुअल डिस्फंक्शन) आपके यौन इच्छा को कम कर सकता है| यह परेशानी हर उम्र के औरत या मर्द को हो सकती है और खासकर बढ़ती उम्र वाले इस परेशानी का सामना ज्यादा करते हैं।

थायरॉइड का सेक्स ड्राइव में प्रभाव :

ज्यादातर हायपोथायरोडिज्म के मरीजों ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने कामेच्छा में भारी कमी देखी। कई मरीजों में सेक्स की इच्छा न के बराबर थी। बताया जाता है कि ये लक्षण हायपरथायरोडिज्म यानी बढ़े हुए थायरॉइड के मरीजों में भी देखे जाते हैं। हालांकिहायपरथायरोडिज्म के मरीजों में अत्यधिक सेक्स की इच्छा भी जन्म ले लेती है। उनकी सेक्स ड्राइव बढ़ने का कारण शरीर में अत्यधिक बढ़ा हुआ मेटाबॉलिज्म होता है।

हायपोथायरोडिज्म की तो इसमें मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। नतीजतन हमारे सेक्स ऑर्गन और उन्हें उत्तेजित करने वाले हार्मोन्स भी धीमे पड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओं और पुरुष के सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन (estrogen) और टेस्टोस्टेरॉन (testosterone) में साफ तौर पर कमी देखी जा सकती है।

अच्छी बात यह है कि थायरॉइड असंतुलन का जैसे ही उपचार शुरू होता है, उसके साथ-साथ लोगों की सेक्स ड्राइव (कामेच्छा) में वापस सुधार आने लगता है। 

इन लक्षणों से पहचाने सेक्स ड्राइव में कमी :

·         पार्टनर के साथ सेक्स के साथ-साथ हस्तमैथुन या अन्य किसी भी प्रकार की यौन क्रिया में दिलचस्पी न होना  

·         यौन क्रियाओं की कल्पना या इस तरह की किसी भी एक्टिविटी में दिलचस्पी न दिखना

·         सेक्स कम करने के कारण खुद ही तनाव में भी रहना  

अगर आप थायरॉइड असंतुलन की वजह से अपनी सेक्स लाइफ से परेशान हैं तो निम्नलिखित टिप्स अपना सकते हैं-

·         थायरॉइड की दवाईयां समय पर लें  

·         वजन कम करें  

·         समय-समय पर हॉर्मोन्स चेक कराएं  

·         एक्सरसाइज करें  

·         टेस्टोस्टेरॉन या एस्ट्रोजन बढ़ाने के लिए डॉक्टरी सलाह से दवाई लें।

सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन्स भी हैं जरूरी :

आज की इस स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल का असर सेक्स ड्राइव पर भी पड़ता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपनी रोज की डायट में कम से पांच से नौ हरी सब्जियां और फल ले ही और सही समय और सही मात्रा में इनका सेवन करें। इनसें मिलने वाले विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स आपको तरो ताजा रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही हरी सब्जियां और फल आपको जरूरी पोषण देने के साथ-साथ तरो-ताजा रखने में भी मदद करते हैं।

सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए मसाज का सहारा लें :

किसी भी कारण से अगर आप महसूस करते हैं कि आपकी या आपके पार्टनर की सेक्स ड्राइव में कमी आ रही है, तो ऐसे में आप मसाज का सहारा ले सकते हैं। जब भी आपको लगे कि आप खुद या आपका पार्टनर स्ट्रेस में हैं या किसी और कारण बहुत ज्यादा कुछ सोच रहा है, तो उसे एक अच्छी मसाज दें। इससे उसे शारीरिक आराम तो मिलेगा है साथ ही सेक्स ड्राइव भी वापिस आएगी। वहीं अगर आपको मसाज की जरूरत हो, तो अपने पार्टनर से बेझिझक कहें। कई बार सिर्फ एक-दूसरे ख्याल रखना भी आपको एक बेहतर सेक्स लाइफ देने में मदद कर सकता है।

फील गुड फैक्टर भी बढ़ा सकता है सेक्स ड्राइव :

कई बार जब लोग स्ट्रेस में होते हैं, तो वे अपने बारे में सोचते हुए कई तरह की नेगेटिविटी को पालकर बैठ जाते हैं। लोग सोचने लगते हैं कि उनके जीवन का कोई मकसद ही नहीं है।या उनकी किसी को भी जरूरत ही नहीं है।वे कई बार खुद को इतना कम आंकने लगते हैं कि सुसाइडल टेंडेंसी तक विकसित होने की नौबत आ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि  इंसान को वह करना चाहिए जिसमें वह बेहतर है या जिसे करने में उसे मजा आता है। ऐसा करने से इंसान को अच्छा फील होता है और साथ ही तनाव भी कम होता है। तनाव कम होने पर भी सेक्स ड्राइव पर सकारत्मक प्रभाव पड़ता है।

थायरॉइड का सही उपचार करेगा सेक्स लाइफ बेहतर :

ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि थायरॉइड के कई मरीजों को सही वक्त पर सही और सटीक इलाज नहीं मिलता। इस बीमारी के बारे में ज्ञान का अभाव और सटीक परीक्षण नहीं होने से कुछ डॉक्टर्स इसकी सही दवा मरीज को नहीं दे पाते। इसलिए जरूरी है कि इस बीमारी में अच्छा इलाज लिया जाए, जिससे सेक्स ड्राइव में भी सुधार आ सके।

अगर आपको अपनी समस्या को लेकर कोई सवाल है, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श लेना ना भूलें।

अधिक जानकारी के लिए Dr.B.K.Kashyap से संपर्क करें 9305273775



Kashyap Clinic Pvt. Ltd.



Blogger:  https://drbkkashyap.blogspot.com/   


Justdial:

https://www.justdial.com/Allahabad/Kashyap-Clinic-Pvt-Ltd-in-Civil-Lines/group


Website:  http://www.drbkkashyapsexologist.com/


Gmail: dr.b.k.kashyap@gmail.com


Fb: https://www.facebook.com/DrBkKasyap/


Youtube https://www.youtube.com/channel/UCE1Iruc110axpbkQd6Z9gfg


Twitter: https://twitter.com/kashyap_dr


Lybrate:  https://www.lybrate.com/allahabad/doctor/dr-b-k-kashyap-sexologist


Sehat :  https://www.sehat.com/dr-bk-kashyap-ayurvedic-doctor-allahabad


Linkdin: https://www.linkedin.com/in/dr-b-k-kashyap-24497780/?




गुरुवार, 10 सितंबर 2020

कैसे जाने कि आपका साथी आपसे सेक्सुअली संतुष्ट है?

                                     



कैसे जाने कि आपका साथी आपसे सेक्सुअली संतुष्ट है ? 

गर आपका पार्टनर आपके साथ रिश्ते में यौन रुप से संतुष्ट होता है तो वह खुश रहता है और आपके साथ इस रिश्ते को कायम रखने की कोशिश करता है। साथ ही वह आपको भी खुश रखने का प्रयास करता है।
किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए आपको जहां प्यार, विश्वास और सम्मान की जरुरत होती है, वहीं यह भी जरुरी है कि आप दोनों के बीच यौन संबंध भी अच्छे हों। हम सभी जानते हैं कि प्यार का मतलब केवल शारीरिक आकर्षण नहीं होता है लेकिन फिर भी रिश्ते में शारीरिक आकर्षण और शारीरिक संबंधों का होना महत्वपूर्ण है। इसलिए आपको यह जानना चाहिए कि क्या आप अपने पार्टनर से या आपका पार्टनर आपसे यौन रुप से संतुष्ट है कि नहीं।
अगर आपका पार्टनर आपके साथ रिश्ते में यौन रुप से संतुष्ट होता है तो वह खुश रहता है और आपके साथ इस रिश्ते को कायम रखने की कोशिश करता है।

आइए इन संकेतों के बारे में जानते हैं :-

कैसे जानें कि आपका पार्टनर यौन रुप से संतुष्ट है-
खुश रहना
सीने से लगाना
रोमांटिक और आभारी होना
धोखा ना देना
खुद बताएं कि वह संतुष्ट हैं

खुश रहना -
अगर आपका यौन जीवन खुशहाल नहीं होता है तो आप अक्सर अपनी दिनचर्या में या काम के दौरान चिड़चिडे या नाखुश रहते हैं। इसके विपरीत अगर आपका यौन रुप से संतुष्ट रहते हैं तो आप खुश रहते हैं और आपका दिन अच्छा गुजरता है। इसलिए अगर आपका पार्टनर खुश रहता है और आपको खुश करने का प्रयास करता है तो आप समझें कि वह यौन रुप से संतुष्ट है।

सीने से लगाना -
आपका पार्टनर आपको बाहों में भरता है सीने से लगता है तो वह आपसे संतुष्ट है।
पुरुषों को स्नेह(affection) पसंद होता है। यौन संबंधों का मतलब केवल सेक्स से नहीं होता। बल्कि इसमें सीने से लगाना, किस करना आदि चीजें भी शामिल होनी चाहिए। इसलिए अगर आपका पार्टनर यौन संबंधों के दौरान और बाद में आपको सीने से लगता है तो वह आपसे संतुष्ट है।

रोमांटिक और आभारी होना -
संतुष्ट पार्टनर आपको खुश रखने का प्रयास करता है।
जब आपका पार्टनर आपसे संतुष्ट होता है तो वह आपको खुश रखने का प्रयास करता है और आपके प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता है इसलिए वह रोमांटिक चीजें प्लान करता है जैसे डेट पर जाना या आपके लिए गिफ्ट्स लाना।

धोखा ना देना -
जो लोग अपने यौन जीवन से खुश नहीं होते हैं वो अक्सर अपने पार्टनर को धोखा देते हैं और बेवफाई करते हैं। इसलिए अगर आपका पार्टनर आपके अपने यौन जीवन से संतुष्ट है तो वह आपको धोखा नहीं देगा।

खुद बताएं कि वह संतुष्ट हैं -

पुरुष अक्सर इन चीजों को लेकर ईमानदार होते हैं। अगर आपका पार्टनर आपसे संतुष्ट है तो वह आपको खुद बताएगा कि वह यौन जीवन से खुश है और वह क्या महसूस करता है।
ये कुछ संकेत हैं जिनके जरिए आप जान सकते हैं कि आपका पार्टनर आपके साथ अपने यौन जीवन से संतुष्ट है।

मंगलवार, 25 अगस्त 2020

ड्राई फ्रूट्स जो पुरुषो में स्टैमिना, फर्टिलिटी, स्पर्म काउंट और लिबिडो में जबरजस्त वृद्धि करें

           



 ड्राई फ्रूट्स जो पुरुषो में स्टैमिना, फर्टिलिटी, स्पर्म काउंट और लिबिडो में जबरजस्त वृद्धि करें


पुरुष अगर रोजाना ये ड्राई फ्रूट्स खाएं, तो उनकी तमाम निजी समस्याएं ठीक होंगी साथ ही फर्टिलिटी, स्पर्म काउंट और स्टैमिना, लिबिडो भी बढ़ेगा।
पुरुषों के स्वस्थ और आनंदमय जीवन के लिए स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी दोनों ही बहुत मायने रखते हैं। लेकिन इन दिनों पूरी दुनिया के पुरुषों का स्पर्म काउंट तेजी से घटने लगा है। दुनिया में ऐसे शादी-शुदा जोड़ों की संख्या बढ़ रही है, जिन्हें तमाम प्रयासों के बाद भी बच्चा नहीं हो रहा है। इनमें से अधिकांश मामलों में पुरुषों के वीर्य में स्पर्म की कम मात्रा या खराब क्वलिटी जिम्मेदार है। इसे ही पुरुष बांझपन यानी मेल इंफर्टिलिटी कहते हैं। इस तरह की समस्याओं का जिक्र आमतौर पर किसी से नहीं करते हैं, जिससे उन्हें जीवन भर तमाम तरह की परेशानियां और घरेलू कलह का सामना करना पड़ता है।
पुरुषों की इस समस्या के पीछे बहुत हद तक जिम्मेदार उनका गलत खानपान और गलत लाइफस्टाइल है। इसे सुधारकर और कुछ खास ड्राई फ्रूट्स का सेवन करके कुछ महीनों में ही पुरुष अपनी शारीरिक और यौन कमजोरी को दूर कर सकते हैं, स्पर्म क्वालिटी और काउंट बढ़ा सकते हैं, साथ ही अपना स्टैमिना भी बढ़ा सकते हैं। इस काम में ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे बड़े कारगर साबित होते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स, जो पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

अखरोट:

अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो हमें कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने के साथ ही ये सैक्स पावर को भी बढ़ाने में मददगार है। इसमें प्रचुर मात्रा में नुट्रीन्स, वाइटल ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटी ओक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

बादाम: 

बादाम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन E पाया जाता है जो मनुष्य में रिप्रोडक्टसन, सेक्सुअल हेल्थ, और इरेक्टाइल डिसफंक्शन में लाभ प्रदान करता है बादाम ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक करता है और लिबिडो को बूस्ट करने के लिये भी बादाम बहुत लाभकारी होता है ।

खजूर खाएं 


खजूर को आज से नहीं, सैकड़ों सालों से पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने और गुप्त रोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। खजूर पर हुई कई रिसर्च में भी ये बात सामने आ चुकी है कि खजूर खाने से स्पर्म काउंट और क्वलिटी बढ़ती है तथा रिप्रोडक्टिव सिस्टम (प्रजनन तंत्र) स्वस्थ रहता है। खजूर में एस्ट्राडिओल और फ्लैवोनॉइड्स नामक दो प्रमुख कंपाउंड होते हैं, जो इसे पुरुषों के लिए खास बनाते हैं। खजूर दुनियाभर में मेल फर्टिलिटी को ठीक करने के लिए खाया जाने वाला सबसे पॉपुलर फूड है। खजूर का सेवन महिलाओं के स्तनों का आकार बढ़ाने में भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा खजूर के सेवन से पुरुषों में कामुकता और स्टैमिना भी बढ़ते हैं।

किशमिश भी है फायदेमंद

किशमिश वैसे तो अंगूर को सुखाकर ही बनाए जाते हैं, लेकिन ये अंगूर से कहीं ज्यादा पौष्टिक और फायदेमंद होते हैं। इसका कारण यह है कि सुखाने के दौरान किशमिश में एनर्जी, विटामिन्स, इलेक्ट्रोलाइट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स कंसंट्रेट हो जाते हैं। किशमिश में विटामिन A की मात्रा बहुत अच्छी होती है, जिसके कारण ये पुरुषों की तमाम समस्याओं में फायदेमंद होता है। रोजाना किशमिश का सेवन करने से पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ता है और स्पर्म की क्वलिटी भी बढ़ती है। इसके अलावा किशमिश के सेवन से पुरुषों के स्पर्म की मोटिलिटी ज्यादा बेहतर हो जाती है। इसलिए पुरुषों को स्नैक्स के रूप में किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। हालांकि जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें इसका सेवन अपने डॉक्टर से पूछकर सीमित मात्रा में ही करनी चाहिए।

सूखे अंजीर

सूखे हुए अंजीर भी पुरुषों के लिए एक बहुत फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। अंजीर के सेवन से भी पुरुषों की फर्टिलिटी बेहतर होती है और उनका स्पर्म काउंट बढ़ता है। अंजीर को विटामिन्स और मिनरल्स से भरा हुआ सबसे पौष्टिक फल माना जाता है। अंजीर की खास बात ये है कि इसमें विटामिन B6, पैंटोथेनिक एसिड और कॉपर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा फाइबर का भी अंजीर अच्छा स्रोत है, इसलिए इसके सेवन से फर्टिलिटी बढ़ती है। सूखी हुई अंजीर खाने से पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि होती है और मोटिलिटी बढ़ती है। आप अंजीर को भी स्नैक्स के टाइम पर खा सकते हैं।



बुधवार, 19 अगस्त 2020

ऐसे करें पुरुष बाँझपन की जाँच

 



ऐसे करें पुरुष बाँझपन की जाँच :-

 

बच्चा न होने के 40-50% मामलों में पुरुष की इन्फर्टिलिटी जिम्मेदार होती है। ऐसे में आप पिता बनने में कितने सक्षम हैं, इसकी जांच करने के ये 7 तरीके हैं।

हर कोई अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए एक संतान चाहता है। मगर कई बार महिला या पुरुष को शारीरिक-मानसिक समस्याओं के कारण बच्चा होने में परेशानी आती है। बहुत सारे लोग आज भी यही समझते हैं कि इन्फर्टिली (Infertility) यानी बांझपन सिर्फ महिलाओं की शारीरिक कमियों के कारण होता है, जबकि ऐसा नहीं है। पुरुषों में भी बांझपन होता है, जिसके कारण उन्हें पिता बनने में परेशानी आती है। इसे पुरुष बांझपन (Male Infertility) कहते हैं। दुनिया में जिन भी कपल्स को बच्चा होने में परेशानी आती है, उनमें से 40 से 50 प्रतिशत मामलों में पुरुष की कमी जिम्मेदार होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सभी पुरुषों में से लगभग 7% पुरुष वयस्क बनने तक पिता बनने की क्षमता खो देते हैं।

पुरुषों में इन्फर्टिलिटी की मुख्य वजहें हैं-

शुक्राणुओं की कमी (Low Sperm Count),

शुक्राणुओं का ठीक से फंक्शन न करना (abnormal sperm function),

 कोई बीमारी, कोई चोट, सेहत से जुड़ी कोई समस्या, गलत लाइफस्टाइल और कुछ अन्य फैक्टर्स।

लेकिन पुरुष बांझपन की जांच कराना आज के समय में आसान हो गया है।

हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी जांच कराकर पुरुष जांच सकते हैं कि वो पिता बनने में सक्षम हैं अथवा नहीं।

हार्मोन टेस्ट (Hormone testing)

पुरुषों के शुक्राणुओं के निर्माण से लेकर इनके ठीक से फंक्शन करने तक, हार्मोन्स का बड़ा रोल होता है। सेक्सुअल एक्टिविटीज से संबंधित हार्मोन्स पिट्यूटरी ग्लैंड, हाइपोथेलेमस और टेस्टिकल्स (अंडकोष) में बनाए जाते हैं। इनके अलावा अन्य हार्मोन्स भी कई बार छोटी-मोटी समस्याएं पैदा करते हैं, जिससे पुरुषों को पिता बनने में परेशानी आती है। पुरुषों में खासकर टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन के कारण कई समस्याएं आती हैं। पुरुष इनकी जांच के लिए अपना हार्मोन टेस्ट करा सकते हैं, जिसके लिए खून का नमूना (Blood Sample) लिया जाता है।

अंडकोष का अल्ट्रासाउंड (Scrotal  ultrasound)

इस टेस्ट में आपको अंडकोष का अल्ट्रासाउंड किया जाता है, जिससे डॉक्टर द्वारा आपके टेस्टिकल्स में या इसके इसको सपोर्ट करने वाले दूसरे अंगों में होने वाली समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।

इजैकुलेशन के बाद यूरिन की जांच (Post ejaculation urinalysis)

इस जांच में यूरिन यानी पेशाब में मौजूद स्पर्म की जांच करके इस बात का पता लगाया जा सकता है कि कहीं इजैकुलेशन के दौरान आपका वीर्य वापस ब्लैडर में तो नहीं चला जाता। इस जांच के लिए पुरुषों का यूरिन सैंपल लिया जाता है।

जेनेटिक टेस्ट (Genetic tests)

अगर आपके वीर्य में स्पर्म का कंसंट्रेशन बहुत कम है, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आप जेनेटिक कारणों से पिता नहीं बन पा रहे हैं। इस जांच के लिए भी खून का सैंपल लिया जाता है। जेनेटिक टेस्टिंग से कई ऐसी समस्याओं का भी पता चल जाता है, जिनका आपके परिवार में इतिहास रहा हो, यानी जो समस्याएं आपके परिवार में पहले से चली आ रही हों।

स्पर्म फंक्शन टेस्ट (sperm function tests)

इसमें ढेर सारे टेस्ट शामिल हैं, जो इस बात का पता लगाते हैं कि आपके स्पर्म इजैकुलेशन के बाद कितने समय तक जीते हैं, वो महिला के अंडों तक पहुंचकर उसमें प्रवेश करने में कितने सक्षम हैं या फिर कोई अन्य समस्या है। आमतौर पर ये टेस्ट कम किए जाते हैं।

टेस्टिकुलर बायोप्सी (Testicular  biopsy)

इस टेस्ट के लिए आपके टेस्टिकल्स (अंडकोष) से सुई के द्वारा एक छोटा सा सैंपल लिया जाता है और फिर इसका टेस्ट किया जाता है। इससे इस बात का पता लगाने में मदद मिलती है कि क्या आपका टेस्टिस सही से स्पर्म बना रहा है अथवा नहीं। अगर इस टेस्ट में स्पर्म ठीक बनता हुआ दिखता है, तो इसका अर्थ है कि ब्लॉकेज या स्पर्म ट्रांसपोर्ट की समस्या हो सकती है।

ट्रांसरेक्टल अल्ट्रासाउंड (Transrectal  ultrasound)

इस टेस्ट में आपके गुदा द्वार में एक चिकनाईयुक्त वैन्ड (रॉडनुमा डिवाइस) डाली जाती है, जिससे डॉक्टर को यह जांचने में मदद मिलती है कि वीर्य बाहर निकलने के रास्ते में कोई ब्लॉकेज तो नहीं है।

ये सभी टेस्ट्स डॉक्टर्स के द्वारा आपका मेडिकल इतिहास, आदतों, लक्षणों और समस्या को ध्यान में रखकर किए जाते हैं। इसलिए अगर आपको पिता बनने में परेशानी आ रही है या फिर लंबे समय से प्रयास के बाद भी आपकी साथी को गर्भ नहीं ठहर रहा है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर इनमें से कोई टेस्ट करा सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए Dr.B.K.Kashyap से संपर्क करें 9305273775



Kashyap Clinic Pvt. Ltd.



Blogger:  https://drbkkashyap.blogspot.com/   


Justdial:

https://www.justdial.com/Allahabad/Kashyap-Clinic-Pvt-Ltd-in-Civil-Lines/group


Website:  http://www.drbkkashyapsexologist.com/


Gmail: dr.b.k.kashyap@gmail.com


Fb: https://www.facebook.com/DrBkKasyap/


Youtube https://www.youtube.com/channel/UCE1Iruc110axpbkQd6Z9gfg


Twitter: https://twitter.com/kashyap_dr


Lybrate:  https://www.lybrate.com/allahabad/doctor/dr-b-k-kashyap-sexologist


Sehat :  https://www.sehat.com/dr-bk-kashyap-ayurvedic-doctor-allahabad


Linkdin: https://www.linkedin.com/in/dr-b-k-kashyap-24497780/?

'सफेद मूसली' का यौन जीवन में योगदान, आयुर्वेद का प्राकृतिक 'शक्ति वर्धक' औषधि :

'सफेद मूसली' का यौन जीवन में योगदान, आयुर्वेद का प्राकृतिक 'शक्ति वर्धक' औषधि : परिचय आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियाँ वर्णित हैं...