शनिवार, 16 नवंबर 2013

फोरप्ले: क्या करें और क्या नहीं

फोरप्ले: क्या करें और क्या न करें 
 
फोरप्ले: असल सम्भोग करने से पहले जो प्यार की मीठी क्रीडा आप करते हैं। कुछ लोगों के लिए चूमना, सहलाना, चाटना सम्भोग जितना ही मेहेत्वपूर्ण होता है- और शायद उतना ही ऑर्गैस्मिक भी! दूसरों के लिए ये असल एहसास की शुरुवात का पहला कदम होता है। महिलाओं के लिए फोरप्ले काफी मेहेत्वपूर्ण होता है, उनकी योनि को लुब्रिकेट करने और उन्हें सम्भोग के लिए तैयार करने में। फोरप्ले के बारे में और जानिए!
 
क्या करें...
 
...उन् हॉटस्पॉट्स को पहचानिए 
 
सिर्फ लिंग या योनि पर ही ध्यान मत केन्द्रित करिए। हर व्यक्ति के लिए अलग अलग हॉट स्पॉट्स हो सकते हैं, यानि की शरीर के वो हिस्से जहाँ छूना और सहलाना उन्हें जादुई एहसास करता है। और उन्हें कामोत्तेजित कर देता है। जैसे की निप्पल्स, गर्दन, कान, पीठ या नितम्ब। लेकिन क्यूंकि हर व्यक्ति अलग है, तो बेहतर है की आप अपने पार्टनर के उस ख़ास हॉट स्पॉट की खोज करें। और ये खोज जारी रखें- सिर्फ किताब में लिखे अंगों तक सीमित न रहे. कुछ नया करके अपने साथी को सरप्राइज करें।
 
हॉट स्पॉट्स जानिए:  अपने साथी के शरीर को जानिए 
 
...घुला-मिला दीजिये 
 
हर रोज़ एक ही चीज़ करने से ज्यादा बोरिंग और कुछ नहीं होता। अच्छा चुम्बन, स्तन पर हाथ, लिंग को ऊपर नीचे करना, और बस! अरे, कुछ और मज़ेद्दर करो, कुछ अलग करो! अलग अलग चीज़ें आज़माओ! अपने साथी को छूकर, अचानक से चूम कर चिढाओ। अरे कुछ चीज़ों का इस्तेमाल भी कर सकते हो जैसे पंख। चिकनाई पदार्थ का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। अपने साथी की शरीर की भाषा को समझने की कोशिश करिए यह जानने के लिए की उन्हें क्या अच्छा लग रहा है और क्या नहीं। अगर आपको लगे की जो आप कर रहे हैं वो उन्हें पसंद आ रहा है तो करते रहिये. अगर नहीं, तो कुछ और कोशिश करिए। 
 
ज़रूरत है की जो आप करें वो बोरिंग ना हो। अपने साथी को सर्प्राइज़ करिए, क्यूंकि यही तो चाबी है बढ़िया फोरप्ले और सेक्स की! 
 
...एक दुसरे को बिगाड़ये 
 
इससे अच्छा और कुछ नहीं लगता की आपका साथी आपको अच्छा अच्छा महसूस कराये। तो इसके लिए समय निकालिए। आलिंगन, चुम्बन, एक दुसरे के शरीर को सहलाना - सब कुछ करिए। अपना वो स्पेशल मस्साज वाला तेल निकालिए और एक दुसरे के शरीर पर लगाइए। कामुक छुअन बहुत अच्छी लगती है और शायद आपके साथी को मूड में ले आये, चाहे कुछ समय पहले तक उन्हें सेक्स का कोई मन ना हो। 
 
और हाँ कई बार यह सब करने के बाद भी शायद आपके साथी को सेक्स करने की इच्छा न हो, तो मन ख़राब मत करिए, शायद अगली बार यह सब काम आये! 
 
...क्या नहीं करें 
 
फोरप्ले सबसे ज़्यादा ज़रूरी है महिलाओं के लिए। एक बार पुरुषों का लिंग तन जाए, तो उनके लिए तो सीधे सेक्स ही आता है। महिलाओं को थोडा समय लगता है मूड में आने के लिए, भावनात्मक और शारीरिक दोनों तौर पर। उनकी यॊनि में गीलापन आना ज़रूरी होता हा , ताकि जब लिंग यॊनि के अन्दर जाए तो दर्द महसूस ना हो। तो सेक्स के लिए जल्दबाजी करना अच्छा आईडिया नहीं है क्यूंकि वो सेक्स का मज़ा आप दोनों ही नहीं ले पाएंगे। और  महिलाओं को इंटरकोर्स के दौरान ओर्गास्म हमेशा नहीं होता, तो इसका मतलब है की फोरप्ले और भी ज़्यादा ज़रूरी है उनको चरमानंद तक पहुचाने के लिए।  और यह सब और ज़रूरी तब भी है जब आपका साथी सेक्स के बाद सीधे खराटे लेने वाला हो और भूल जाये की उसने अपनी साथी को संतुष्ट किया भी है या नहीं। 
 
लेकिन हाँ, कई बार फोरप्ले छोड़कर सीधे 'क्विकी' कर लेना भी दोनों साथियों के लिए बहुत मजेदार हो सकता है। 
 
…ज़्यादा ना करो 
 
हाँ तो फोरप्ले बहुत ज़रूरी है और मज़ेदार भी तो के इसका मतलब है की आप यह करते ही जाए, बस करते ही जाये? हम यह नहीं कह रहे है की यह बिलकुल अनिवार्य है - हम यह कह रहे हैं की यह सेक्स का मज़ा आप दोनों के लिए और बढ़ता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं की आप हर बार इसे करना अनिवार्य समझे। 
 
और अगर आपके साथी को शीघ्र वीर्यपात की समस्या है, तो फिर ज़्यादा फोरप्ले आपके लिए नुक्सान दायक भी बन सकता है। ज़्यादा लम्बा फोरप्ले खीचने से शायद वो इंटरकोर्स पर पहुचने से पहले ही वीर्य निकाल दे। और यह भी हो सकता है की वो इसे रोक पाए लेकिन शायद फिर उसे बाद में वीर्यपात में परेशानी आये। 
 
फोरप्ले का कोई परफेक्ट टाइम नहीं होता; यह हर एक के लिए अलग है, और कुछ दिन आप इसका मज़ा ज़्यादा लेना पसंद करते हैं और कुछ दिन नहीं। 
 
...फोरप्ले सिर्फ बिस्तर पर 
 
फोरप्ले सिर्फ तभी शुरू नहीं होता जब आप दोनों बिस्तर पर हों। यह काफी पहले भी शुरू हो सकता है. घर के किसी भी कोने में, कार में, एक दुसरे को मदहोशी भरी निगाहों से देखना, एक दुसरे के शरीर के अंगो को छूना और एक दुसरे को चुम्बन देना। सिर्फ शब्दों से भी आप दोनों एक दुसरे को उत्तेजित कर सकते हैं। और बातचीत का मतलब यह नहीं की आप 'गन्दी' बात ही करें। इसका मतलब है की आप एक दुसरे की तारीफ़ भी कर सकते हैं और यह ज़ाहिर कर सकते है की आप एक दुसरे की तरफ कितना आकर्षित हैं। 
 
लेकिन शारीरिक फोरप्ले की तरह, अपनी साथी की प्रतिक्रिया पर ध्यान दीजिये। अगर आप का कुछ भी कहना या करना उन्हें अच्छा नहीं महसूस करा रहा तो रुक जाइये! और अगर उन्हें पसंद आये, तो लगे रहिये...और फोरप्ले का मज़ा लीजिये और दीजिये!  
 
लेख: 
फोटो: MaxFX
 
आप इस लिस्ट में क्या टिप जोड़ेंगे? यहाँ लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।
 
'क्या करें और क्या ना करें' के अन्य लेख 
फोरप्ले पर अधिक जानकारी
सेक्स करने के तरीकों पर अधिक जानकारी 
आउटरकोर्स: पांच बड़े तथ्य फोरप्ले: क्या करें और क्या न करें 
फोरप्ले: असल सम्भोग करने से पहले जो प्यार की मीठी क्रीडा आप करते हैं।
 
कुछ लोगों के लिए चूमना, सहलाना, चाटना सम्भोग जितना ही महत्वपूर्ण होता है- और शायद उतना ही ऑर्गैस्मिक भी! दूसरों के लिए ये असल एहसास की शुरुवात का पहला कदम होता है। महिलाओं के लिए फोरप्ले काफी महत्वपूर्ण होता है, उनकी योनि को लुब्रिकेट करने और उन्हें सम्भोग के लिए तैयार करने में। फोरप्ले के बारे में और जानिए!
 
क्या करें...
 
...उन् हॉटस्पॉट्स को पहचानिए 
 
सिर्फ लिंग या योनि पर ही ध्यान मत केन्द्रित करिए। हर व्यक्ति के लिए अलग अलग हॉट स्पॉट्स हो सकते हैं, यानि की शरीर के वो हिस्से जहाँ छूना और सहलाना उन्हें जादुई एहसास करता है। और उन्हें कामोत्तेजित कर देता है। जैसे की निप्पल्स, गर्दन, कान, पीठ या नितम्ब। लेकिन क्यूंकि हर व्यक्ति अलग है, तो बेहतर है की आप अपने पार्टनर के उस ख़ास हॉट स्पॉट की खोज करें। और ये खोज जारी रखें- सिर्फ किताब में लिखे अंगों तक सीमित न रहे. कुछ नया करके अपने साथी को सरप्राइज करें।
 
 
...घुला-मिला दीजिये 
 
हर रोज़ एक ही चीज़ करने से ज्यादा बोरिंग और कुछ नहीं होता। अच्छा चुम्बन, स्तन पर हाथ, लिंग को ऊपर नीचे करना, और बस! अरे, कुछ और मज़ेद्दर करो, कुछ अलग करो! अलग अलग चीज़ें आज़माओ! अपने साथी को छूकर, अचानक से चूम कर चिढाओ। अरे कुछ चीज़ों का इस्तेमाल भी कर सकते हो जैसे पंख। चिकनाई पदार्थ का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। अपने साथी की शरीर की भाषा को समझने की कोशिश करिए यह जानने के लिए की उन्हें क्या अच्छा लग रहा है और क्या नहीं। अगर आपको लगे की जो आप कर रहे हैं वो उन्हें पसंद आ रहा है तो करते रहिये. अगर नहीं, तो कुछ और कोशिश करिए। 
 
ज़रूरत है की जो आप करें वो बोरिंग ना हो। अपने साथी को सर्प्राइज़ करिए, क्यूंकि यही तो चाबी है बढ़िया फोरप्ले और सेक्स की! 
 
...एक दुसरे को बिगाड़ये 
 
इससे अच्छा और कुछ नहीं लगता की आपका साथी आपको अच्छा अच्छा महसूस कराये। तो इसके लिए समय निकालिए। आलिंगन, चुम्बन, एक दुसरे के शरीर को सहलाना - सब कुछ करिए। अपना वो स्पेशल मस्साज वाला तेल निकालिए और एक दुसरे के शरीर पर लगाइए। कामुक छुअन बहुत अच्छी लगती है और शायद आपके साथी को मूड में ले आये, चाहे कुछ समय पहले तक उन्हें सेक्स का कोई मन ना हो। 
 
और हाँ कई बार यह सब करने के बाद भी शायद आपके साथी को सेक्स करने की इच्छा न हो, तो मन ख़राब मत करिए, शायद अगली बार यह सब काम आये! 
 
क्या नहीं करें 
...जल्दबाज़ी 
 
फोरप्ले सबसे ज़्यादा ज़रूरी है महिलाओं के लिए। एक बार पुरुषों का लिंग तन जाए, तो उनके लिए तो सीधे सेक्स ही आता है। महिलाओं को थोडा समय लगता है मूड में आने के लिए, भावनात्मक और शारीरिक दोनों तौर पर। उनकी यॊनि में गीलापन आना ज़रूरी होता हा , ताकि जब लिंग यॊनि के अन्दर जाए तो दर्द महसूस ना हो। तो सेक्स के लिए जल्दबाजी करना अच्छा आईडिया नहीं है क्यूंकि वो सेक्स का मज़ा आप दोनों ही नहीं ले पाएंगे। और  महिलाओं को इंटरकोर्स के दौरान ओर्गास्म हमेशा नहीं होता, तो इसका मतलब है की फोरप्ले और भी ज़्यादा ज़रूरी है उनको चरमानंद तक पहुचाने के लिए।  और यह सब और ज़रूरी तब भी है जब आपका साथी सेक्स के बाद सीधे खराटे लेने वाला हो और भूल जाये की उसने अपनी साथी को संतुष्ट किया भी है या नहीं। 
 
लेकिन हाँ, कई बार फोरप्ले छोड़कर सीधे 'क्विकी' कर लेना भी दोनों साथियों के लिए बहुत मजेदार हो सकता है। 
 
…ज़्यादा ना करो 
 
हाँ तो फोरप्ले बहुत ज़रूरी है और मज़ेदार भी तो के इसका मतलब है की आप यह करते ही जाए, बस करते ही जाये? हम यह नहीं कह रहे है की यह बिलकुल अनिवार्य है - हम यह कह रहे हैं की यह सेक्स का मज़ा आप दोनों के लिए और बढ़ता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं की आप हर बार इसे करना अनिवार्य समझे। 
 
और अगर आपके साथी को शीघ्र वीर्यपात की समस्या है, तो फिर ज़्यादा फोरप्ले आपके लिए नुक्सान दायक भी बन सकता है। ज़्यादा लम्बा फोरप्ले खीचने से शायद वो इंटरकोर्स पर पहुचने से पहले ही वीर्य निकाल दे। और यह भी हो सकता है की वो इसे रोक पाए लेकिन शायद फिर उसे बाद में वीर्यपात में परेशानी आये। 
 
फोरप्ले का कोई परफेक्ट टाइम नहीं होता; यह हर एक के लिए अलग है, और कुछ दिन आप इसका मज़ा ज़्यादा लेना पसंद करते हैं और कुछ दिन नहीं। 
 
...फोरप्ले सिर्फ बिस्तर पर 
 
फोरप्ले सिर्फ तभी शुरू नहीं होता जब आप दोनों बिस्तर पर हों। यह काफी पहले भी शुरू हो सकता है. घर के किसी भी कोने में, कार में, एक दुसरे को मदहोशी भरी निगाहों से देखना, एक दुसरे के शरीर के अंगो को छूना और एक दुसरे को चुम्बन देना। सिर्फ शब्दों से भी आप दोनों एक दुसरे को उत्तेजित कर सकते हैं। और बातचीत का मतलब यह नहीं की आप 'गन्दी' बात ही करें। इसका मतलब है की आप एक दुसरे की तारीफ़ भी कर सकते हैं और यह ज़ाहिर कर सकते है की आप एक दुसरे की तरफ कितना आकर्षित हैं। 
 
लेकिन शारीरिक फोरप्ले की तरह, अपनी साथी की प्रतिक्रिया पर ध्यान दीजिये। अगर आप का कुछ भी कहना या करना उन्हें अच्छा नहीं महसूस करा रहा तो रुक जाइये! और अगर उन्हें पसंद आये, तो लगे रहिये...और फोरप्ले का मज़ा लीजिये और दीजिये!  

शुक्रवार, 15 नवंबर 2013

पहली बार


जब लोग ‘पहली बार’ की बात करते हैं, तो उनका आशय, पहली बार किए गए पूर्ण प्रवेशित संभोग से होता है। और उसी को लोग ‘कौमार्य खोना’ कहते हैं।
लेकिन आपके लिए पहली बार का अर्थ, पहला चुंबन भी हो सकता है, या जब आप पहली बार किसी का हस्तमैथुन करते हैं या कोई पहली बार आपका हस्तमैथुन करते हैं अथवा पहली बार जब आप अपने नए बॉयफ्रेंड या गर्ल फ्रेन्ड के साथ होते हैं।
जो भी पहली बार हुआ हो, उसे आप कभी भूल नहीं पाते हैं। यह रोमांचक और खास होता है। इसीलिए यह सुनिश्चित करना ज़रूरी हो जाता है कि यह वास्तव में आपके लिए अच्छा अनुभव हो।
आप यह किस प्रकार सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका पहला अनुभव अच्छा हो? हमने इसे संकलित किया हैः
पहली बार के लिए दस युक्तियां!
1. जब अपने को तैयार समझें तभी पहल करें

आप सेक्स के लिए तैयार हैं कि नहीं, इसका निर्णय केवल एक ही व्यक्ति कर सकता है: स्वयं आप। अपनी स्वयं की भावनाओं को समझें, दूसरों के बहकावे में न आएं। औसतन लोग पहली बार सेक्स तब करते हैं, जब वे 17 वर्ष की आयु के होते हैं।
2. किसी विश्वासपात्र के साथ पहली बार सेक्स करें
जिनके साथ आप सहज महसूस करते हैं, उन्हीं के साथ पहली बार सेक्स करें। एक-दूसरे को तैयार होने का मौका दें, एक-दूसरे से प्यारी और उत्तेजक बातें करें। इससे आप दोनों को पहली बार अच्छा महसूस करने की संभावना बढ़ जाती है।
क्या आप जानना चाहते हैं कि किन स्थानों पर छूना अच्छा लगता है? अपने तथा अपने साथी के शरीर के संवेदनशील स्थानों का पता करें!
3. किसी अच्छे स्थान का चयन करें
पहली बार सेक्स करने के लिए किसी ऐसे स्थान का चयन करें जहां आप सहज महसूस करते हैं, और जहां आपको कोई विघ्न न पहुंच सके। अच्छा माहौल तैयार करें, संगीत की व्यवस्था कर और मोमबत्तियां सजाकर ऐसा माहौल तैयार किया जा सकता है।
4. धीरे-धीरे आगे बढ़ें
आपको सब कुछ एक दम से नहीं शुरू कर देना है। धीरे-धीरे रोमांच लाएं जिससे कि आप दोनों उत्तेजित हो सकें। जब कोई लड़की यौन उत्तेजना महसूस करती है तो उनकी योनि में गीलापन आ जाता है। ऐसा होना ज़रूरी है, अन्यथा सेक्स कष्टदायक हो जाएगा।
यौन आनंद की खोज की इस यात्रा से गुज़रने वाले तीन-चैथाई युवाओं का आगे बढ़ने का क्रम इस प्रकार होता हैः पहले चुंबन, कपड़ों के अंदर हाथ डालकर सहलाना, एक-दूसरे का हस्तमैथुन करना, कपड़े उतार कर प्रेमालाप करना और अंत में सेक्स।
5. अपनी भावनाओं को समझें
शुरू करने के बाद हो सकता है कि आपको महसूस हो कि वास्तव में आप यह नहीं करना चाहते हैं। इस भावना को अनदेखा न करें। आप कभी भी रुक सकते हैं, चाहे आपके साथी कुछ भी कहें । अपनी इच्छानुसार आगे बढ़ें। आप जैसा करना चहते हैं स्पष्ट रूप से कहें। यदि आप मना करते हैं, और साथ ही चुंबन लेना और सहलाना जारी रखते हैं, तो आपके साथी यह नहीं बता पाएंगे कि आप चाहते क्या हैं।
6. अपने साथी पर ध्यान दें
आप सेक्स केवल अपने लिए नहीं करते हैं। अपने साथी के साथ सेक्स करते हैं। इसलिए अपने साथी पर भी ध्यान दें। क्या इससे उन्हें आनंद मिल रहा है? उनसे पूछें कि कहीं वह परेशान या बेचैन तो नहीं हैं? अपने साथी के साथ स्नेहपूर्ण बातें कर उन्हें सहज बनाएं। क्या आपके साथी को आपका उन्हें बिना कपड़ों में देखना असहज महसूस करवाता है? उनकी प्रशंसा करें। क्या आपको पता चल जाता है कि आपके साथी अब और आगे नहीं बढ़ना चाहते? उनकी भावनाओं का आदर करें। आप बिना संभोग किए भी यौन आनंद ले सकते हैं।
7. एक-दूसरे से बातें करें
हो सकता है पहली बार आपको पता न हो कि आपको क्या करना चाहिए। अपने साथी के हाव-भाव पर ध्यान दें। क्या आपके साथी सिसकारियां निकालते हैं? क्या वह आपके हाथ को किसी खास स्थान पर ले जाते हैं? ये सब इस बात के संकेत हैं कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। किंतु अक्सर ये संकेत उतने स्पष्ट नहीं होते। इसलिए बातचीत के द्वारा एक-दूसरे की इच्छा जानने का प्रयास करें कि आप क्या करना चाहते हैं, और क्या नहीं। कई लोग इस बारे में बातें करने से भी उत्तेजना महसूस करते हैं।
8. कंडोम का प्रयोग करें
हमेशा कंडोम का प्रयोग करें। इससे आप न केवल अनचाहे गर्भधारण से बचे रहेंगे बल्कि यह आपको यौनसंचारित रोगों से भी बचाता है। गर्भनिरोधक गोली लड़की या महिला को केवल गर्भधारण से बचाती है। कंडोम के साथ होने वाली दुर्घटनाएं अक्सर उनके गलत तरीके से प्रयोग करने के कारण होती हैं। अतः उनका प्रयोग करने से पहले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। लड़के इनका स्वयं अभ्यास कर सकते हैं, और लड़कियां, उदाहरण के तौर पर किसी केले पर कंडोम लगाकर अभ्यास कर सकती हैं।
9. चरम आनंद महसूस करने का दिखावा न करें
ऐसा कोई नियम नहीं है कि आपको चरम आनंद महसूस होना ही चाहिए। चरम आनंद महसूस होने का दिखावा न करें। ऐसा करना आपके साथी के साथ अन्याय है। बिना चरम आनंद महसूस किए सेक्स करना भी बहुत अच्छा अनुभव हो सकता है।
10. हंसना अच्छी बात है
पहली बार आप दोनों ही कुछ बेचैन हो सकते हैं। आप चाहते हैं कि सब कुछ बिलकुल सही हो और पहली बार का अनुभव अद्भुत हो। इसलिए आप दोनों कुछ तनाव या चिंता महसूस कर सकते हैं। सहज माहौल बनाने की कोषिष करें। हंसी-मज़ाक और सेक्स दोनों का मेल-जोल अच्छा रहता है!

गुरुवार, 14 नवंबर 2013

बड़ी अनामिका ऊँगली - बड़ा लिंग/शिशन
बड़ी अनामिका ऊँगली - बड़ा लिंग/शिशन
तर्जनी की तुलना में जिस पुरुष की अनामिका ऊँगली बड़ी होती है, उसका लिंग उतना ही बड़ा होता है, ऐसा एक दक्षिणी कोरीआ में करे गये शोध में पाया गया है।
यह एक मिथ्या है की जितना बड़ा आपके जूते का नाप होगा या जितनी बड़ी आपकी हथेली होगी उतना ही बड़ा आपका लिंग भी होगा। लेकिन पुरुषों के हाथ अपने मालिक के बारे में हमसे तो ज़्यादा ही जानते हैं।
पुरुषों की अनामिका ऊँगली बाकी की उँगलियों से ज़्यादा लम्बी तो होती है, लेकिन महिलाओं में ये औसत एक जैसी ही लम्बाई की होती हैं। वैज्ञानिको ने यह तथ्य एक शतक पहले ही देख लिया था। 
टेस्टास्टरोन (वृषणि)
पिछले कुछ सालों में, शोधकर्ताओं ने पता लगाया की इस भिन्नता का कारण है माँ के गर्भ में बच्चे तक पहुचने वाली पुरुष के टेस्टास्टरोन की मात्रा। टेस्टास्टरोन की ज़्यादा मात्रा अनामिका ऊँगली को बाकि की उँगलियों से लम्बा बनाती है। 
आपका 2D:4D अनुपात 
• अपना सीधा हाथ ज़मीन पर सपाट रखिये, हथेली थोड़ी ऊपर।
• अपनी अनामिका को बाकी उँगलियों से उस छोर से नापिए जहाँ वो आपकी हथेली से मिलती हैं।
अनामिका की लम्बाई को जब आप तर्जनी से भाग करते है तो बनता है 2D:4D अनुपात।
• कम अनुपात का मतलब है ज़्यादा मर्दाना होना।
• अधिकतर महिलाओं का अनुपात होता है १।
• अधिकतर पुरुषों का अनुपात होता है १ से कम।
कुछ पुराने शोधों में ये पाया गया की जिन पुरुषों की लम्बी, ज़्यादा मर्दानगी वाली अनामिका होती है, वो पुरुष ज़्यादा खेल कूद में रुचि रखने वाले, मर्दाना और आक्रमणशील होते हैं। तो दक्षिणी कोरीआ के शोधकर्ताओं ने सोचा की क्या सचमुच उँगलियों का यह अनुपात दर्शाता है लिंग की लम्बाई को।
2D:4D
शोधकर्ताओं ने १४४ पुरुषों के लिंग का नाप लिया जब वो किसी ऑपरेशन के दौरान अनेस्थेसिया के नशे में थे। इन नाप की तुलना करी गयी सीधे हाथ '2D' और '4D' - जो दूसरी और चौथी ऊँगली थी. 
विश्वस्त, उन्होंने पाया की ज़्यादा मात्रा के टेस्टास्टरोन के माँ के गर्भ में बच्चे तक पहुचने से लम्बे लिंग और लम्बी अनामिका होने का सम्बन्ध है।  जितना कम ‘2D:4D अनुपात होगा दो उँगलियों के बीच में, उतना ही लम्बा होने की सम्भावना है पुरुष के लिंग की। 

चुम्बन: क्या करें और क्या नहींचुम्बन: जहाँ जादू शुरू होता है - या सपने टूट जाते हैं!

चुम्बन शारीरिक रिश्ते की और पहला कदम होता है। इसे एक ज़रूरी कौशल तो मना जाता है, लेकिन हम आपको यह बता दें की इसमें निपुण होना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। देखिये, हमने आपका काम आसान कर दिया है - ज़रूरी जानकारी इस बारे में हम आपके सामने पेश कर रहे हैं। तो पढ़िए हमारी आज की श्रंखला में: चुम्बन: क्या करें और क्या नहीं! ध्यान से पढ़िए और चुम्बन का मज़ा लीजिये।

क्या करें...

अपने दांत ब्रश करिए

किसी के मुह से दुर्गन्ध आने वाले इंसान को चुम्बन देना बहुत ख़राब एहसास हो सकता है। तो यह तय कर लीजिये की आप के मुह से किसी तरह की दुर्गन्ध ना आये। अपने दांत मंजिये और टूथ- पिक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं तो कर लीजिये। यह दुर्गन्ध अक्सर मुह और दांतों के बीच रह जाने वाले खाने की वजह से होता है। और हाँ, आप मिंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

जब की हम स्वस्थ्य और साफ़-सफाई के टिप्स की बात कर रहे हैं: अगर आपको मुह में छाले हैं, तो चुम्बन करने के लिए थोड़ा इंतज़ार करिए, जब तक की आपके छाले ठीक नहीं हो जाते - क्यूंकि शायद आपके चुम्बन करने से आपके साथी को भी छाले हो जायेंगे।

शुरुवात आराम से करिए

जब आपको यह पूछा पता चल जाये की आपका/आपकी साथी भी आपके साथ चुम्बन करना चाहती/चाहता है, तो आप उन्हें शुरुवात करने का मौका भी दे सकते हैं या खुद इस चुम्बन की शुरुवात भी कर सकते हैं।

अपना सिर ठेढ़ा करिए, अपने होंठों को अपने साथी की होंठों की और आराम से ले जाइये। शुरुवात करिए अपने होंठों को अपने साथी के होंठों के साथ दबा कर और फिर अपना मुह थोड़ा सा खुल कर चुम्बन करिए। अपने होंठों को रिलैक्स रहे। यहाँ से शुरुवात करते हुए आगे बढिए।

अगर सब सही चलता रहे तो आप अपनी जीभ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिसे 'फ्रेंच किसिंग' भी कहते हैं। अपनी जीभ को हलके से अपने साथी के मुह में डालिए। आपके साथी की क्या प्रतिक्रिया होती है यह जानने की कोशिश करिए। अगर उन्हें पसंद आएगा, तो चुम्बन ज़ारी रखिये, और अगर आपको महसूस हो की उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा तो बिना जीभ के इस्तेमाल के चुम्बन करिए।

चुम्बन के इन दोनों तरीकों को आगे पीछे इस्तेमाल करना भी मज़ेदार हो सकता है, और इसका मज़ा आप दोनों उठा सकते हैं।

हांथों का इस्तेमाल

हाथ ज़रूरी हैं चुम्बन करते समय। आप उनका इस्तेमाल अपने साथी के चेहरे को सहलाने के लिए कर सकते हैं, उसके कन्धों को सहलाने के लिए भी, उनकी गर्दन और उनकी कमर को प्यार से सहलाने के लिए भी। और हाँ उनके बालों के साथ खेलने के लिए भी। यह सबा चीज़ें चुम्बन का मज़ा और भी बाधा देती हैं। आखिर एक साथ काफी चीज़ों में माहिर होना बहुत काम आता है!

और अगर आप अपने शारीरिक रिश्ते को और आगे ले जाना चाह रहे हैं, तो जिस तरह से आपका साथी चुम्बन के समय कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उससे आपको पता चल ही जायेगा की उनके दिमाग में क्या है।

क्या ना करें...

च्युइंग गम ना चबाएं


चुम्बन से पहले अपनी मुह की च्युइंग गम को फैंक दें! हाँ, इससे शायद आप अपने मुह को तारो-ताज़ा रख पा रहे होंगे, लेकिन चुम्बन के समय मुह में च्युइंग गम रखना गन्दी आदत मानी जाती है। अब हम जनते हैं की आप में से अधिकतर शिष्टता के मामले में काफी अच्छे हैं, लेकिन कुछ चीज़ें बिलकुल सही ही करी जायें तो अच्छा रहता है - है ना?

चीभ से शुरू करना

यह जानकारी ख़ास उन लोगों के लिए है जो की शायद अपनी पहली डेट पर साथ हैं, और अगर आप एक दुसरे को अच्छे से नहीं जानते और अभी तक शारीरिक तौर पर आगे भी अहिं बढे हैं तो यह आपके लिए अच्छा है। आप शायद अपने पहले चुम्बन से अपने नए साथी को डरा दें अगर आप ज़बरदस्ती अपनी जीभ उनके मुह में डालने की कोशिश करें। आपका साथी जिस तरह से आपको चुम्बन दे रहा है, उसके बारे में संवेदनशील रहे, और हाँ जीभ के इस्तेमाल में तभी आगे बढें अगर आपको लगे की आपका/आपकी साथी भी यही चाह रही है।

लार टपकाना

अब चुम्बन के समय थूक की बौछार तो किसी को भी अच्छी नहीं लगती। अगर आपको लगे की आप लार टपका रहे हैं, तो पीछे हट जाइये। थोडा ब्रेक लीजिये और अपना थूक गटकिये। कम से कम यह उससे तो बेहतर ही होगा की आपका/आपकी साथी आपको रुमाल लाकर दें और खुद भी अपने मुह में लगा थूक साफ़ करें!

और हाँ, सबसे ज़रूरी टिप: रिलैक्स करिए और इस बात की चिंता चोदिये की आपका चुम्बन कैसा होगा. सबसे ज़रूरी चीज़ है की आप इसमें खो जायें. इसलिए इसमें खो जाइये!

मंगलवार, 12 नवंबर 2013


बोरिंग सेक्स लाइफ में लाएं नयापन---

आपकी सेक्स लाइफ अच्छी चल रही है। नियमित अंतराल पर आप और आपके पार्टनर रिलेशनशिप का आनंद ले रहे हैं। फिर भी कभी-कभी लगता है कि कुछ मिसिंग है। दरअसल एक अच्छी रिलेशनशिप में भी एकरूपता आ जाती है। सबकुछ अच्छा हो लेकिन तब भी यह बहुत जरूरी होता है कि सेक्स लाइफ में कुछ नयापन आता रहे। सेक्सुअल रिलेशनशिप को एक नए लेवल तक ले जाने के लिए उसे थोड़ा मसालेदार बनाना भी जरूरी है। ये रहे कुछ ऐसे तरीके जिससे आपकी बोरिंग सेक्स लाइफ हो जाएगी और बेहतर...

पूरे कपड़े न उतारें

आमतौर पर सेक्स के वक्त लोग पूरे कपड़े उतार लेते हैं। लेकिन कभी-कभी कपड़े पहने रहने में कोई बुराई नहीं है। सेक्स से पहले फोरप्ले के दौरान थोड़े कपड़े पहने रहने से एक अलग का तरह का एक्साइटमेंट पैदा होता है।

सांसों का अहसास कराएं


सेक्स के समय आपकी गर्म सांसें आपके पार्टनर को एक्साइट करने में बहुत अहम रोल निभा सकती हैं। एक दूसरे की गर्दन, कान और चेहरे पर अपनी सांस छोड़ें और असर देखें।

थोड़ा रफ भी हो जाए

यूं तो सेक्स के समय पार्टनर को कंफर्टेबल फील कराना आपकी पहली ख्वाहिश होती है। लेकिन कभी-कभी थोड़ा रफ हो जाना भी बुरा नहीं है। अपने मूव्स को थोड़ा सा वाइल्ड करें और देखिए कैसे आपके आनंद में बड़ा इजाफा होता है।

नटखट हो जाएं

अपने पार्टनर को थोड़ा सताएं, थोड़ा मनाएं। रोजाना के कपड़े न पहनकर बेड पर जाने से पहले कुछ सेक्सी पहन लें। कुछ नया करें ताकि आपके साथी एक हैपी सरप्राइज मिले।


किस न करें मिस

आम तौर पर किसिंग फोरप्ले का सबसे अहम हिस्सा होता है। आम दिनों से कुछ अलग करें। अपनी किसिंग से पार्टनर को उसके शरीर के हर हिस्से का अहसास दिलाएं।

सरप्राइज करें

आप और आपका पार्टनर, दोनों हर दिन एक तरह से रुटीन सेक्स से बोर हो गए होंगे। तो फिर कुछ नया करिए। कुछ ऐसी चीजें करिए जो आपका पार्टनर एक्सपेक्ट न कर रहा हो। अपने हर मूव से उसे सरप्राइज करिए।

कोई और करे लीड

हर रिलेशनशिप में लीडर होता है और एक फॉलोअर। लीडर अक्सर पहले मूव करता है। लेकिन कभी-कभी दूसरे साथी को डॉमिनेट करने देना भी अच्छा आइडिया है।

पुरुषों में सेक्स संबंधी समस्याएं एवं उपचार----
आमतौर पर महिलाएं सेक्स संबंधी समस्याओं से घिरी रहती है, लेकिन ऐसा नहीं कि पुरूषों को यौन समस्याएं नहीं होती। पुरूषों में अकसर तनाव संबंधी समस्याओं के कारण यौन समस्याएं होती है। विटामिन बी के सेवन से पुरूष सेक्स संबंधी कई समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। बहरहाल, आइए जानते हैं पुरूषों में सेक्स संबंधी समस्याओं के बारे में।
पुरुषों में सेक्स समस्याओं की बात आते ही सबसे पहले उन लोगों पर ध्यान जाता है, जो चाह कर भी सेक्स में रुचि नहीं ले पाते हैं या जिनकी सेक्स करने में कोई दिलचस्पी नहीं होती।
सेक्स क्षमता में कमी पुरुषों में आम समस्या बन चुकी है। इसके वास्तविक कारण होते हैं सेक्स हॉरमोन टेस्टोस्टेरोन की कमी। पुरुषों में 40 की उम्र के पार होने पर रक्त में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा में कमी आना एक आम बात है। हार्मोन में कमी उम्र के साथ जुड़ी समस्या है लेकिन कुछ लोग अपनी उम्र की शुरुआत में ही इससे पीड़ित हो जाते हैं। ये डाइबिटीज या अन्य तनाव संबंधी कारणों से भी पनप सकता है। रक्त में टेस्टोस्टेरोन की कमी से शरीर में थकान, दिमागी परिवर्तन, अनिद्रा के साथ ही सेक्स की चाहत में कमी हो जाती है।
यौन समस्याओं में सबसे आम समस्या है पुरुषों में शीघ्रपतन। सेक्स क्रिया के दौरान पुरुष स्खलन होने के साथ ही पुरुष की उत्तेजना शांत हो जाती है फिर चाहे उसकी महिला साथी की कामोत्तेजना शांत न भी हो।
ज्यादातर लोगों में सेक्स में दिलचस्पी खत्म होने का सबसे बड़ा कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी लिंग की मांसपेशियां कमजोर पड़ना है। ये समस्या कई बार विटामिन बी के सेवन न करने से, कई बार बुरी आदतें व लाइफस्टाइल के कारण हो सकती है। कई लोगों में तनाव संबंधी समस्याओं के कारण ऐसा होता है।
शराब पीने वालों कोकीन, आदि ड्रग्स लेने वाले लोग सेक्स के प्रति उदासीन होते हैं। मोटापा व्यक्ति को सेक्स से विचलित करता है। कई बीमारियां जैसे- हृदय रोग, एनीमिया और मधुमेह जैसी बीमारियां भी पुरुष को सेक्स के प्रति उदासीन बनाती हैं।
तनाव संबंधी समस्याएं या अत्यधिक व्यस्त रहने वाले लोगों का सेक्स जीवन भी उदासीन हो जाता है।
बहुत से लोगों को यह भम्र हो जाता है कि एक उम्र के बाद शरीर में सेक्स शक्ति में कमी आ जाती है। लेकिन ये धारणा गलत है क्योंकि यदि इस उम्र के पुरुष अपने स्वास्थ्य की ठीक प्रकार से देखभाल करते हैं तो वह सेक्स का आनन्द उसी प्रकार से ले सकते हैं, जिस प्रकार से एक युवा पुरुष सेक्स क्रिया का आनन्द लेता है।
सेक्स इच्छा में कमी कई बार अधिक दवाइयों का प्रयोग करने, शरीर में रोगों का प्रभाव होने, मूत्रनली से संबंधित रोग होने, तनाव होने और मानसिक समस्या के कारण हो सकते हैं।
बढ़ती उम्र में पुरूषों में सेक्स इच्छा तेज हो जाना भी एक समस्या है जिसका कारण प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ जाना है।
पुरूष अपनी यौन समस्याओं से निजात पाने के लिए विटामिन बी का सेवन कर, तनाव संबंधी समस्याओं को दूर कर और पौष्टिक आहार लेते हुए अपनी सही तरह से देखभाल कर सकते हैं।
सेक्स क्षमता में कमी पुरुषों में आम समस्या बन चुकी है। इसके वास्तविक कारण होते हैं सेक्स हॉरमोन टेस्टोस्टेरोन की कमी। पुरुषों में 40 की उम्र के पार होने पर रक्त में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा में कमी आना एक आम बात है। हार्मोन में कमी उम्र के साथ जुड़ी समस्या है लेकिन कुछ लोग अपनी उम्र की शुरुआत में ही इससे पीड़ित हो जाते हैं। ये डाइबिटीज या अन्य तनाव संबंधी कारणों से भी पनप सकता है। रक्त में टेस्टोस्टेरोन की कमी से शरीर में थकान, दिमागी परिवर्तन, अनिद्रा के साथ ही सेक्स की चाहत में कमी हो जाती है।यौन समस्याओं में सबसे आम समस्या है पुरुषों में शीघ्रपतन। सेक्स क्रिया के दौरान पुरुष स्खलन होने के साथ ही पुरुष की उत्तेजना शांत हो जाती है फिर चाहे उसकी महिला साथी की कामोत्तेजना शांत न भी हो।ज्यादातर लोगों में सेक्स में दिलचस्पी खत्म होने का सबसे बड़ा कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी लिंग की मांसपेशियां कमजोर पड़ना है। ये समस्या कई बार विटामिन बी के सेवन न करने से, कई बार बुरी आदतें व लाइफस्टाइल के कारण हो सकती है। कई लोगों में तनाव संबंधी समस्याओं के कारण ऐसा होता है।शराब पीने वालों कोकीन, आदि ड्रग्स लेने वाले लोग सेक्स के प्रति उदासीन होते हैं। मोटापा व्यक्ति को सेक्स से विचलित करता है। कई बीमारियां जैसे- हृदय रोग, एनीमिया और मधुमेह जैसी बीमारियां भी पुरुष को सेक्स के प्रति उदासीन बनाती हैं।तनाव संबंधी समस्याएं या अत्यधिक व्यस्त रहने वाले लोगों का सेक्स जीवन भी उदासीन हो जाता है।बहुत से लोगों को यह भम्र हो जाता है कि एक उम्र के बाद शरीर में सेक्स शक्ति में कमी आ जाती है। लेकिन ये धारणा गलत है क्योंकि यदि इस उम्र के पुरुष अपने स्वास्थ्य की ठीक प्रकार से देखभाल करते हैं तो वह सेक्स का आनन्द उसी प्रकार से ले सकते हैं, जिस प्रकार से एक युवा पुरुष सेक्स क्रिया का आनन्द लेता है।सेक्स इच्छा में कमी कई बार अधिक दवाइयों का प्रयोग करने, शरीर में रोगों का प्रभाव होने, मूत्रनली से संबंधित रोग होने, तनाव होने और मानसिक समस्या के कारण हो सकते हैं।बढ़ती उम्र में पुरूषों में सेक्स इच्छा तेज हो जाना भी एक समस्या है जिसका कारण प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ जाना है।पुरूष अपनी यौन समस्याओं से निजात पाने के लिए विटामिन बी का सेवन कर, तनाव संबंधी समस्याओं को दूर कर और पौष्टिक आहार लेते हुए अपनी सही तरह से देखभाल कर सकते हैं।

संभोग समय बढ़ाने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय

                                    संभोग समय बढ़ाने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव , अनियमित जीवनशैली औ...