गुरुवार, 15 जून 2023

यौन समस्या “ब्लू बॉल” क्या होता है इसके लक्षण क्या है और इसको कैसे ठीक किया जा सकता है?

                                       

यौन समस्या “ब्लू बॉल” क्या होता है इसके लक्षण क्या है और इसको कैसे ठीक किया जा सकता है?

‘ब्लू बॉल’ ये एक ऐसी समस्या है जिसका नाम पुरुषों ने कम ही सुना होता है लेकिन इसका अनुभव सबने ही कभी न कभी किया जरूर होता है।इस समस्या में पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में दर्द होता है और अंडकोश में ब्लू-पर्पल निशान पड़ सकता है ।  इसका शरीर पर कोई नुकसान नहीं होता है। ये आम स्थिति है जिससे निपटना कठिन नहीं है।

क्या होता ब्लू बॉल

ये एक मानसिक स्थिति है। ये ऐसे पुरुषों को होती है जो शारीरिक संबंध बनाए बिना ही लंबे समय तक उत्तेजित रहते हैं। ये वो स्थिति है, जिसमें पुरुष उत्तेजित तो रहते हैं लेकिन उन्हें ऑर्गेज्म नहीं हो पाता है। फिर आखिर में उन्हें ये एक फ्रेस्ट्रेशन जैसा लगता है।


ब्लू बॉल के लक्षण

ब्लू बॉल के कई लक्षण हो सकते हैं जो पुरुषों को शारीरिक तौर पर परेशान कर सकते हैं। इसके चलते पुरुषों को दर्द भी महसूस होता है। कुछ खास लक्षण ये रहे-

· अंडकोष में भी दिक्कत हो सकती है ।

· पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में दर्द हो सकता है।

· दर्द कई बार इतना ज्यादा हो सकता है कि पेट के निचले हिस्से और कमर तक भी जा सकता है।

 
ब्लू बॉल की स्थिति आती क्यों है?

पुरुषों में जब सेक्सुअल ऑर्गन्स उत्तेजित होता है, तो उनके पेनिस और टेस्टिकल्स की ब्लड वेसल्स में ब्लड फ्लो का वॉल्यूम अधिक बढ़ जाता है। लंबे समय तक सेक्सुअल ऑर्गन्स उत्तेजित होने की वजह से ब्लड ब्लड पेनिस और टेस्टिकल्स में जमा होने लगते हैं। ऐसे में पेनिस और टेस्टिकल्स में दर्द होने लगता है।  कुछ पुरुषों के जेनिटल एरिया में ब्लड लंबे समय तक स्टे कर सकता है, ऐसे में यह परेशानी बढ़ सकती है। ब्लू बॉल के कारण आदमियों को अनकम्फर्टेबल महसूत होने लगता है हालांकि ये स्थिति अगले कुछ घंटों में ठीक हो जाती है।

ऑर्गेज्म है पहला सॉल्यूशन

ब्लू बॉल का पहला हल ऑर्गेज्म है। ये सबसे तेज असर करता है। हालांकि आपको इसमें कुछ दिक्कत भी हो सकती है। दरअसल ऑर्गेज्म से दबाव कम हो जाता है। जैसे ही ऑर्गेज्म की स्थिति आती है आपके प्राइवेट पार्ट में ब्लड ड्रेन होकर आपको आराम दे देता है। ये काम हस्तमैथुन के साथ आसानी से हो सकता है।
इसके अलावा पार्टनर के साथ संबंध बनाकर भी ऐसा किया जा सकता है। लेकिन इस काम के लिए हो सकता है आपको अपनी पार्टनर पर बेवक्त दबाव बनाना पड़े। इसलिए परिस्थिति के हिसाब से काम करें।

ठंडा पानी करेगा मदद

अगर ऑर्गेज्म संभव नहीं है तो ठंडा पानी भी आपकी मदद कर देगा। दरअसल कई बार हस्तमैथुन या सेक्स के लिए सही समय और परिस्थिति नहीं होती है। इस वक्त आपको इस वक्त टेस्टिकल्स पर ठंडा पानी डालकर परेशानी से निकाला जा सकता है। शुरू में ये आपके लिए कठिन होगा। लेकिन इससे दर्द जरूर दूर हो जाएगा।
ब्लू बॉल पास हो जाने तक ये आपको अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। समय हो तो आप नहा भी सकते हैं। लेकिन इसके बाद टेस्टिकल्स पर टॉवल रखें, इन्हें खुद छूने की कोशिश न करें।

व्यायाम भी है विकल्प

व्यायाम इस काम में असर करेगा या नहीं, इसको लेकर पक्का नहीं कहा जा सकता है लेकिन काफी हद तक इससे आराम मिल जाता है। दरअसल व्यायाम करने से ब्लड जेनिटल्स से हट जाता है। ये शरीर के दूसरे हिस्सों में पहुंच जाता है। इसके साथ ही ये आपका ध्यान भी दर्द से हटा देता है। व्यायाम करते हुए भी आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है। लेकिन जैसे ही जेनिटल्स से ब्लड हटेगा आपको आराम मिल जाएगा।

 दूसरे कामो में मन लगाइए

ब्लू बॉल की स्थिति होने पर दूसरे कामों में मन लगाना भी विकल्प हो सकता है। दरअसल दर्द से मन हटेगा तो आप बाकी काम आसानी से कर पाएंगे और ब्लू बॉल एक समय के बाद खुद ही ख़त्म हो जाएगा।
इसलिए इस वक्त वो काम करें जो आपका दिल लगा ले जैसे म्यूजिक सुनें, फिल्म देखें, पजल हल करें आदि।

सेक्स से जुड़ी बातें

ध्यान रखिए अगर ऑर्गेज्म की स्थिति नहीं है तो सेक्स से जुड़ी बातों से आपको अपना मन हटाना है।  सेक्स से जुड़े ख्यालों को दूर करके आप इस स्थिति से जल्दी निकल पाएंगे। इसलिए कोशिश यही करें कि सेक्स से जुड़े ख्यालों को खुद से दूर ही रखें। इस तरह से ब्लू बॉल से निकलना आसान हो जाएगा।

ध्यान देने योग्य बातें- 

· उत्तेजना के समय टेस्टिकल में भारीपन तो नहीं । 

· उत्तेजना के समय ही ब्लू बॉल की स्थिति आती है।

· अगर ऑर्गेज्म के बिना ही आपको उत्तेजना महसूस हो। इसके साथ जेनिटल्स में दर्द हो तो ब्लू बॉल की स्तिथि हो सकती है । 

· हर किसी के लिए ब्लू बॉल की स्थिति अलग हो सकती है। कुछ पुरुषों को भारीपन लगता है लेकिन दर्द नहीं होता है। जबकि कुछ को बहुत दर्द होता है।

· ब्लू बॉल नुकसान नहीं देते हैं इसलिए जब तक दर्द बहुत ज्यादा न हो डॉक्टर को दिखाने की जरूरत नहीं होती है।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है यौन रोग रोकने का पहला कदम, ये समझना है कि यौन रोग कैसे फैलते हैं। शरीर के तरल पदार्थों जैसे सीमन, योनि या ग...