रविवार, 5 जनवरी 2020



पहली बार यौन संबंध बनाते समय शीघ्रपतन होना ये पुरुषो की आम समस्या है:-

पहली बार यौन संबंध बनाना काफी पुरुषों के लिए काफी तनावपूर्ण होता है क्योंकि उनके ऊपर दबाव अधिक होता है। यौन संबंध के दौरान पुरुषों को अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है ताकि वो अपनी महिला साथी को पूरी तरह से संतुष्ट कर पाए। कुछ समस्याओं की वजह वो लंबे वक्त नहीं ले पाते हैं।

हर इंसान अपने पार्टनर के साथ बनाए पहली बार यौन संबंध को नहीं भूलते हैं क्योंकि वो पल उनके लिए बहुत खास होता है। इस पल का हर कोई आनंद उठाता है। लेकिन पहली बार यौम संबंध बनाना काफी आशंकित हो सकता है, खासकर पुरुषों के लिए। हर किसी के पास अपने पहले यौन संबंध से जुड़ी कुछ यादें होती हैं। यह विभिन्न कारणों से लंबे समय तक नहीं रह पाता है। यौन संबंध के दौरान, पुरुषों को अच्छा परफॉर्म करना पड़ता है, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ पुरुष जल्दी से इजैकुलेट हो जाते हैं। यह कई लोगों के लिए आम समस्या होती हैं। लेकिन अगर यह समस्या आपको अक्सर देखने को मिलती है तो आपको डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन:
यह पुरुषों में एक आम समस्या होती है जिसके कारण वो यौन संबंध का पूरी तरह आनंद नहीं उठा पाते हैं। यह समस्या बड़ी नहीं होती है लेकिन इसकी वजह से पुरूषों पर दबाव बना रहता है। लेकिन इस समस्या का पल खुद निकाला जा सकता है। शुरूआती दौर में ये परेशान करता है, लेकिन धीरे-धीरे ये परेशानी कम हो जाती है। लेकिन यदि ये समस्या समय के साथ बढ़ती जाए तो आपको डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है। ये एक कारण होता है जिसकी वजह से पुरूष यौन संबंध बनाते वक्त कम समय लेते हैं।

शीघ्रपतन(प्रीमैच्योर इजैकुलेशन):
पहली बार यौन संबंध बनाते वक्त पुरूष अपनी परफॉर्मेंन्स को लेकर बहुत चिंतित और परेशान रहते हैं जिसके कारण उन्हें प्रीमैच्योर इजैकुलेशन की समस्या हो जाती है। इसलिए, बिस्तर पर बेहतर परफॉर्म करने के दबाव के कारण उन्हें प्रीमैच्योर इजैकुलेजशन हो जाता है। इसके अलावा, पुरुष इस समस्या को अपने साथी के साथ नहीं शेयर कर पाते हैं और इसलिए ये समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा, समय से पहले प्रीमैच्योर इजैकुलेशन अधिक उत्तेजना के कारण होता है।

नियंत्रण शक्ति के बारे में कम जानकारी:


यदि आप पहली बार यौन संबंध बना रहे हैं तो यह स्पष्ट है कि आपको पहले कोई अनुभव नहीं हुआ है और इस वजह से आप अपनी उत्तेजना को नियंत्रित करने में विफल हो सकते हैं। यही कारण है कि यौन संबंध बनाते वक्त पुरूष कम समय लेते हैं। लेकिन, यह समस्या समय के साथ कम हो जाती है। जितना अधिक आप यौन संबंध बनाएंगे उतनी आपको जानकारी होगी।

इन समस्याओं के कारण पुरूष पहली बार यौन संबंध बनाते वक्त कम समय लेते हैं। पुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए कि मास्टरबेशन करना और यौन संबंध बनाना दोनों अलग बात होती है। इसलिए, अगर किसी व्यक्ति को मास्टरबेशन करते समय अधिक समय लगता है तो यह इस बात को नहीं दर्शाता है कि पहली बार यौन संबंध बनाते वक्त अधिक समय लगे। लेकिन अगर यह समस्या जल्दी खत्म नहीं होती है तो आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है

यौन रोगों से कैसे बचा जा सकता है यौन रोग रोकने का पहला कदम, ये समझना है कि यौन रोग कैसे फैलते हैं। शरीर के तरल पदार्थों जैसे सीमन, योनि या ग...