शनिवार, 13 अगस्त 2016

क्या लिंग के लम्बाई व मोटाई का कुछ महत्व हैं?

लिंग



क्या लिंग के लम्बाई व मोटाई का कुछ महत्व हैं?

बहुत से लड़के लिंग के लम्बाई व मोटाई  के औचित्य से सम्बन्धित प्रश्न पूछते हैं। यह एक स्वभाविक और सामान्य बात है विशेषकर यदि वह यौन सम्भोग न करता हो या करने की सोच रहा हो। लिंग का माप तो जिन सम्बन्धों पर आधारित रहता है जो कि माता-पिता से ग्रहण किया जाता है।

 
क्या लिंग के लम्बाई व मोटाई  के सम्बन्ध में कोई कुछ कर सकता है?

 किशोरावस्था से निकलकर जैसे ही आप एक लड़के से एक पुरूष के रूप में विकसित होते हैं लिंग भी विकसित हो जाता है।

क्या लिंग का टेढ़ा होना सामान्य बात है?

खड़ा होने पर पुरूष के लिंग का हल्का सा दाएं या बाएं झुककर टेढ़ा होना अन्यन्त सामान्य बात है। कुछ पुरूषों के लिंग ऊपर की ओर भी मुड़ जाते हैं। यदि लिंग में अचानक कोई लम्प आ जाये जिससे वह अप्राकृतिक रूप से मुड़ जाये तो इसे डाक्टर ही देख पाएगा।

क्या लिंग के लम्बाई व मोटाई का सम्भोग क्रिया पर कुछ प्रभाव पड़ता है?

सम्भोग परक या फिर प्रजनन के लिए किए जाने वाले कार्यों के लिए पुरूष के लिंग का माप काफी से बेहतर होता है। पुरूष को इस बात का पूरा भरोसा रखना चाहिए कि सम्भोग सुख या क्रिया से लिंग के माप का कोई सम्बन्ध नहीं होता। क्रिया का सम्बन्ध तो पुरूष की खड़ापन पाने और बनाये रखने की क्षमता या खड़ेपन अथवा बिना खड़ेपन के अपने आपको और अपने साथी को यौन परक सम्भोग का सुख देने में है अतः क्रिया, वस्तुतः माप पर नहीं - मांसपेशियों और प्रजनन अंगों की नाड़ी एवं रक्त आपूर्ति पर निर्भर रहती है। वास्तव में, यौन सम्भोग का सुख व्यक्ति की मनःस्थिति पर निर्भर करता है, अपनी और अपने साथी की जरूरतों के प्रति सम्मान पर निर्भर करता है। सम्भोग के दौरान, योनि का छिद्र किसी भी लिंग के लिए न तो बहुत छोटा होता है और न ही बहुत बड़ा क्योंकि यह एक 'खाली जगह' है जो कि मांसल तंतुओं से घिरी रहती है और सामान्यतः सभी माप के लिंगों को ग्रहण कर सकती है।

Kashyap Clinic Pvt. Ltd.

Youtube-https://www.youtube.com/channel/UCE1Iruc110axpbkQd6Z9gfg

Website- http://www.drbkkashyapsexologist.com/

Twitter- https://twitter.com/kashyap_dr

Gmail-dr.b.k.kashyap@gmail.com


Fb-https://www.facebook.com/DrBkKasyap/


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बाला और अतीबला का यौन शक्ति में योगदान

                 जानिए बाला और अतीबला के फायदे, कैसे ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां यौन शक्ति, स्टैमिना और पुरुष स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं। ...