मंगलवार, 19 मार्च 2019

शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के उपचार

शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के उपचार 




शुक्राणुओं की संख्या कम होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे पर्यावरण से हुआ प्रदूषण, विषैले ड्रग्स से संपर्क (drugs), धूम्रपान करना, रेडिएशन (radiation), केमिकल (chemical) के संपर्क में आना, भारी धातुओं के संपर्क में आना आदि ।

पुरुषों में औसत शुक्राणुओं की मात्रा 120 से 350 मिलियन पर क्यूबिक सेंटीमीटर (million per cubic centimeter) होती है। शुक्राणु की कमी के कारण, शुक्राणुओं की संख्या तब काफी कम मानी जाती है, जब यह 40 मिलियन पर क्यूबिक सेंटीमीटर से भी कम हो जाए ।

गर्मी भी एक महत्वपूर्ण कारक है, जो शुक्राणुओं के कम होने का कारण माना जाता है। गर्म पानी से स्नान करना, लम्बे समय तक पानी से भरे टब में आराम करना, लम्बे समय तक कुछ ज्यादा ही चुस्त अंतर्वस्त्र पहनकर समय बिताना आदि से भी शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाने की काफी संभावनाएं पैदा हो सकती हैं ।

शुक्राणु बढ़ाने के लिए केमिकल के संपर्क में आने से बचें (Reduce chemical exposure)

आजकल के दौर में पुरुष आज से 50 वर्ष पहले के पुरुषों की तुलना में शुक्राणुओं की कमी की समस्या से ज्यादा जूझ रहे हैं। केमिकल से ज्यादा संपर्क शुक्राणुओं की कमी का एक महत्वपूर्ण कारण है। ज़ेनोएस्ट्रोजन्स (xenoestrogens), जैसे डाइअॉॉक्सिन, कीटनाशक, प्लास्टिक्स, PCB और कारखानों के प्रदूषक तत्व (dioxin, pesticides, plastics, PCB’s and industrial pollutants) आप पर काफी हानिकारक प्रभाव छोड़ते हैं। ज़ेनोएस्ट्रोजन्स के आपके स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव को दूर करने के लिए नीचे दिए गए नुस्खे अपनाए जा सकते हैं : –
खाद्य पदार्थों को जमा करके रखने के लिए प्लास्टिक के पात्रों का प्रयोग ना करें ; 
प्लास्टिक की बोतलों, बर्तनों तथा ढकने वाली वस्तुओं से भी परहेज करें।
शीघ्रपतन रोकने के घरेलू उपाय
शराब और कैफीन (caffeine) का सेवन कम कर दें। अगर आपको प्रभावी परिणाम चाहिए तो इनका सेवन पूरी तरह से बंद कर दें।
क्लोरीन (chlorine) युक्त नल के पानी, क्लोरीन के ब्लीच (bleach) तथा अन्य क्लोरीन युक्त उत्पादों का प्रयोग ना करें। इसके स्थान पर हाइड्रोजन पेरोक्साइड (hydrogen peroxide) का प्रयोग करना ज़्यादा अच्छा विकल्प साबित होगा।
शुक्राणु बढ़ाने वाला आहार, आपके लिए चारकोल (charcoal) में उबले, तले तथा भुने हुए खाद्य पदार्थों के सेवन से भी परहेज करना अच्छा साबित होगा।
ऐसे भोजन ग्रहण करने का प्रयास करें, जो एंटी ऑक्सीडेंटस (antioxidants) से भरपूर हों । हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, गाजर, गोभी आदि का ज्यादा सेवन करें ।
शुक्राणु बढाने के उपाय – स्पर्म काउंट के लिए खानपान सही करें (Improve diet)
शुक्राणु बढाने के उपाय, उर्वरता (fertility) में वृद्धि करने के लिए अपने खानपान में काफी मात्रा में फल, सब्जियों और साबुत या अंकुरित अनाज का सेवन करें। स्पर्म काउंट के लिए धूम्रपान, तम्बाकू, शराब, चाय, कॉफ़ी तथा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स (refined carbohydrates) से परहेज करने का प्रयास करें। स्पर्म काउंट के लिए अपने वज़न को नियंत्रण में रखें, क्योंकि ज़रुरत से ज्यादा वज़न बढ़ना भी शुक्राणुओं में कमी का एक बड़ा कारण हो सकता है।


अधिक जानकारी के लिए Dr.B.K.Kashyap से संपर्क करें 8004999985

Kashyap Clinic Pvt. Ltd.

Blogger -- https://drbkkashyap.blogspot.in
Google Plus- https://plus.google.com/100888533209734650735




Gmail-dr.b.k.kashyap@gmail.com


Twitter- https://twitter.com/kashyap_dr

Justdial- https://www.justdial.com/Allahabad/Kashyap-Clinic-Pvt-Ltd-Near-High-Court-Pani-Ki-Tanki-Civil-Lines/0532PX532-X532-121217201509-_BZDET

Lybrate - https://www.lybrate.com/allahabad/doctor/dr-b-k-kashyap-sexologist

Linkdin - https://in.linkedin.com/in/dr-b-k-kashyap-24497780




शनिवार, 9 मार्च 2019

आनंददायक सेक्स के लिए योगासन अपनाकर शादीशुदा जीवन बनाएं बेहतर ।

शादीशुदा जीवन में कई तरह की परेशानियां आना एक आम बात होती है।  शादी के बाद जो सबसे बड़ी समस्या होती है वो होती है सेक्स को लेकर।
अगर आपको भी कुछ ऐसी ही समस्या है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। लोगों में ये समस्याएं आम बात हो गई है 
योग आपको हर पल शरीर और मन से युवा बनाए रखने की ताकत रखता है, साथ ही यह यौन शक्ति को बढ़ाने में और वैवाहिक जीवन सुखी बनाने में मदद भी करता है। मगर इसके लिए सतत अभ्यास की आवश्यकता है 
यौवन को बरकरार रखने एवं यौन शक्ति बढ़ाने के लिए उपयोगी योगासन और टिप्स,
जिससे सेक्स से संबंधित सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी और यौन शक्ति भी बढ़ेगी।  

योग और सेक्‍स 

योग बना है शांति के लिए है। मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की शांति। योग तनाव से तो मुक्ति दिलाता ही है साथ ही शरीर में लचीलापन और रक्‍त संचार भी बढ़ाता है। जिससे आपका तन-मन खुल जाता है। अच्‍छे सेक्‍स के लिए भी इन सब चीजों का होना जरूरी है। इसके साथ ही योग हमें एकाग्रचित होकर उस पल में जीना सिखाता है। 

                                             यौन संबंध से पहले योग

यौन संबंध बनाने से पहले योग करना चाहिए इससे काफी बदलाव महसूस होगा। शारीरिक संबंध से पहले योग करने से शरीर में भरपूर ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा सेक्स के दौरान काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। योग आनंददायक होता है।


 
       पद्‍मासन
पद्मासन इस समस्या को हटाने और यौन शक्ति को बढाने का के लिए एक उत्तम आसन है। इस आसन से मांसमेशियां, पेट, मूत्राशय और घुटनों में खिंचाव उत्पन्न होता है, जिससे इनमें मजबूती आती है। इससे न सिर्फ शरीर में उत्तेजना का संचार होता है बल्कि चरमसुख की दीर्घता भी बढ़ती है।

                                          
                                             हलासन
हलासन को यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाने वाला आसन मानते है। इसको करने से आपको कई तरह के बदलाव साफ नजर आएगें। यौन ऊर्जा को बढ़ाने के लिए इस आसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पुरुषों और महिलाओं की यौन ग्रंथियों को मजबूत और सक्रिय बनाता है। इसको आप रोजाना करके अपनी समस्या से मुक्ति पा सकते है।

                                                सर्वांगासन
इस आसन की ये खास बात है कि ये यौन शक्ति बढ़ाने के साथ ही आपके शरीर से कई समस्याओं को भी दूर करता है। यह आपके कंधे और गर्दन के हिस्से को मजबूत बनाता है। यह नपुंसकता, निराशा, यौन शक्ति और यौन अंगों के विभिन्न दोषों को भी दूर करता है। इसलिए आपको इस आसन का सहारा लेकर अपने यौन जीवन में सुख हासिल कर सकते है।


भुजंगासन वीर्य में आने वाली दुर्बलता को दूर कर इस आसन से यौन ग्रंथियों को मजबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही बिना किसी परेशानी के आसानी से सेक्स किया जा सकता है।





                                             धनु आसन
इस आसन को वो लोग कर सकते है जो लोग यौन संबंध बनाने में जल्दी ही ऑर्गेजम को पा लेते है। शीघ्रप के रोगियों के लिए ये आसन अच्छा है। यह कामेच्छा जाग्रत करने और संभोग क्रिया की अवधि बढ़ाने में सहायक है। इस आसन का नियमित अभ्यास पुरुष और स्त्री दोनों की ही यौन शक्ति को बढ़ाता है।  धनु आसन को आप रोज कर सकते है।


                                            भद्रासन
इसको करने से मन यौन संबंध बनाने के समय ध्यान मग्न रहता है। भद्रासन का नियमित अभ्यास संभोग के दौरान धैर्य और एकाग्रता को बढ़ाता है। साथ ही सेक्स के दौरान चरम सुख की अनुभूति होती है। आपको बात दें कि इस आसन को करने से भी आपको शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिलता है



अधिक जानकारी के लिए Dr. B.K. Kashyap से संपर्क करें 8004999985

Kashyap Clinic Pvt. Ltd.

Blogger - drbkkashyap.blogspot.in

Google Plus- plus.google.com/100888533209734650735



Gmail- dr.b.k.kashyap@gmail.com



Twitter- twitter.com/kashyap_dr

Justdial- https://www.justdial.com/Allahabad/Kashyap-Clinic-Pvt-Ltd-Near-      High-Court-Pani-Ki-Tanki-Civil-Lines/0532PX532-X532-                       121217201509-N4V7_BZDET

Lybrate - https://www.lybrate.com/allahabad/doctor/dr-b-k-kashyap-     sexologist

Sehat - https://www.sehat.com/dr-bk-kashyap-ayurvedic-doctor-allahabad

Linkdin - https://in.linkedin.com/in/dr-b-k-kashyap-24497780

























































































































































































































































आयुर्वेद में सात धातुओं का सिद्धांत और शुक्र (वीर्य) धातु का महत्व

                                     आयुर्वेद में सात धातुओं का सिद्धांत और शुक्र (वीर्य) धातु का महत्व   परिचय आयुर्वेद केवल रोगों का उपचार...