सोमवार, 3 जून 2024

डिप्रेशन से आती है यौन इच्छा की कमी

 


डिप्रेशन से आती है यौन इच्छा की कमी


डिप्रेशन के कारण व्यक्ति का यौन जीवन प्रभावित होता है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए सेक्स बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यौन संबंधों की कमी आपके रिलेशन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। डिप्रेशन के लक्षणों की वजह से व्यक्ति की यौन इच्छा कम हो जाती है।

डिप्रेसन को कुछ आसान उपायों की मदद से दूर किया जा सकता है।


व्यक्ति के यौन संबंध ना बनाने के पीछे के कारण

यौन संबंध ना बनाने के पीछे दो महत्वपूर्ण कारण होते हैं। पहला आपका साथी डिप्रेशन में है और दूसरा डिप्रेशन की वजह से सेक्स ड्राइव की कमी है। अगर आप डिप्रेशन की समस्या से बाहर आ जाते हैं तो आपकी सेक्स ड्राइव खुद-ब-खुद ठीक हो जाती है।


डिप्रेशन के लक्षण


ब्रेन में रासायनिक असंतुलन के कारण डिप्रेशन का शिकार होना पड़ सकता है। हार्मोन संबंधी कारकों की वजह से से भी आपको डिप्रेशन हो सकता है। अन्य बीमारियों के कारण भी डिप्रेशन हो सकता है।

डिप्रेशन के सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं:-

1-
हमेशा उदास रहना।

2-
अपनी गतिविधियों में रुचि कम लेना।

3-
किसी बात से निराश हो जाना।

4-
अनिद्रा और थकान के कारण।

5-
चिड़चिड़ापन और चिंता।

6-
बहुत कमजोरी और दर्द होना।

7-
यौन रोग की समस्या।


डिप्रेशन के दौरान सेक्स लाइफ वापस लाने के उपाय


1-अपने साथी से बात करें

अगर आपका साथी डिप्रेशन में है तो इस बारे में अपने साथी से बात करें। अपने साथी से बात करने से आप दोनों के बीच रिश्ता गहरा होगा और इंटिमेसी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही यह आपको सेक्स ड्राइव कम होने के गिल्ट को कम करता है। रिश्ता गहरा होने से आपकी इच्छा बढ़ती है। अगर आप रिलेशनशिप में नहीं है तो इस बारे में अपने दोस्त से बात करें।

2-एक्सरसाइज करें

इस समस्या को दूर करने के लिए आप वॉकिंग, स्वीमिंग, या बाइक राइडिंग जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से आपके दिमाग में केमिकल रिलीज होते हैं और डिप्रेशन के लक्षणों को बढ़ाने वाले केमिकल को कम करते हैं।

3-सेक्सोलोगिस्ट  से बात करें

बहुत से लोगों को यौन समस्या को लेकर प्रोफेशनल से बात करने में शर्मिंदगी महसूस होती है। अगर आप डिप्रेशन से ग्रसित हैं तो इसके लिए आप प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं ताकि इस समस्या का समाधान किया जा सके।

4-मेडिटेशन का अभ्यास करें 

डिप्रेसन को दूर करने के लिए इसके कारण का पता होना जरूरी होता है।मेडिटेशन, दिमाग को शांत रखने और भावात्मक रूप से मजबूत होने में मदद करता है। मेडिटेसन का अभ्यास करने से डिप्रेसन के लक्षण कम होते है। 








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए केगेल व्यायाम: लाभ और तरीके

  पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए केगेल व्यायाम: लाभ और तरीके केगेल व्यायाम क्या है ? केगेल व्यायाम , जिसे पेल्विक फ्लोर व्यायाम भी कहा ...